प्रश्न : भारत की खोज किसने की थी और कब हुई थी ?
भारत की खोज पुर्तगाली यात्री ‘वास्को डी गामा ‘ ने 20 मई 1498 ई. को की थी | और यह संभव हो पाया था बार्थो लेम्यू डियाज द्वारा खोजे गए केप ऑफ़ गुड होप अर्थात उत्तम आशा द्वीप की खोज के कारण |
बार्थो लेम्यू डियाज द्वारा 1488 में ही भारत और अन्य देशों की तरफ जाने वाले रास्ते या कह सकते है उनको जोड़ने वाले स्थान केप ऑफ़ गुड होप को खोज लिया था |
इसके फलस्वरूप ही 20 मई 1498 ई. में वास्को डी गामा द्वारा भारत की खोज की गयी | वास्को डी गामा एक पुर्तगाली यात्री था | यह वास्को डी गामा 1498 में भारत देश के पश्चिमी तट के कालीकट नाम के बंदरगाह पर पहुँचता है , चूँकि इसका उद्देश्य व्यापार करना था क्योंकि उस समय भारत सम्पूर्ण विश्व में अपने मसालों के लिए प्रसिद्ध था | कालीकट बंदरगाह पर वास्को डी गामा की मदद अब्दुल मनिक द्वारा की गयी थी , अब्दुल मनिक एक गुजरती व्यापारी था | चूँकि वास्को डी गामा का उद्देश्य भी व्यापार करना था इसलिए वास्को डी गामा की मदद अब्दुल मनिक द्वारा व्यापार में की गयी |
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब वास्को डी गामा ने भारत के साथ व्यापार किया अर्थात यहाँ से मसालें आदि ले जाकर अपने देश में बेचने से वास्को डी गामा को लगभग 60 गुना फायदा हुआ था |
1502 ईसवीं में वास्को डी गामा पुन: दूसरी बार भारत में आया था | इनको भारत से इतना मुनाफा हुआ था कि अंतत: इनकी मृत्यु भी 1524 ईसवीं में भारत देश में ही हो गयी थी |