प्रश्न : बार्थोलोमियो डियाज कौन था किसकी खोज की थी ?
किस देश का निवासी था आदि प्रश्नों के उत्तर निम्न है –
बार्थोलोमियो डियाज एक पुर्तगाली यात्री था जो पुर्तगाल से नांव में अन्य देशों की खोज अर्थात अन्य देशों तक पहुँचने का रास्ता खोजने के लिए निकला था | 1487-88 में बार्थोलोमियो डियाज दक्षिण अफ्रीका के एक किनारे पर पहुंचा वहां बार्थोलोमियो डियाज को ये इंडियन अर्थात भारतीयों की तरह लगे | उस समय भारत सम्पूर्ण विश्व को मसाला निर्यात करने के लिए प्रसिद्ध था | इसलिए पुर्तगाली निवासी बार्थोलोमियो डियाज के उद्देश्यों में एक उद्देश्य इंडिया की खोज करना भी था साथ ही दक्षिण अफ्रीका का यह स्थान बाद में अन्य देशों तक जाने के लिए मध्यस्थ का कार्य करता है इसलिए इसे केप ऑफ़ गुड होप नाम दिया गया |
बार्थोलोमियो डियाज किसकी खोज की और कब की ?
बार्थोलोमियो डियाज ने 1488 में केप ऑफ़ गुड होप अर्थात उत्तम आशा द्वीप की खोज की थी जो दक्षिण अफ्रीका का एक तट या स्थान था |
बार्थोलोमियो डियाज का संबंध किस देश के साथ था ?
बार्थोलोमियो डियाज का संबंध पुर्तगाल के साथ था अर्थात वह एक पुर्तगाली यात्री / नाविक था जो सम्पूर्ण विश्व की खोज में निकला था |
