हिंदी माध्यम नोट्स
कोई भी राजनीति धर्म से रहित नहीं है किसने यह कहा है कि , politics cannot be separated from power who said religion in hindi
politics cannot be separated from power who said religion in hindi कोई भी राजनीति धर्म से रहित नहीं है किसने यह कहा है कि राजनीती कभी भी धर्म से अलग नहीं हो सकती है यह कथन किसने कहा था ?
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. किसने यह कहा है कि ‘‘कोई भी राजनीति धर्म से रहित नहीं है‘‘?
(अ) नेहरू (ब) गांधी
(स) विनोबा भावे (द) जयप्रकाश नारायण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
महात्मा गांधी ने कहा कि ‘‘कोई भी राजनीति धर्म से रहित नहीं है‘‘।
2. संघ लोक सेवा आयोग को, रिपोर्ट किसको प्रस्तुत करनी होती है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) संसद
(स) लोक सभा (द) राज्य सभा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
संघ लोक सेवा आयोग अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करता है, जो उसे संसद में रखवाता है।
3. अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय आयोग किस वर्ष में बनाया गवा था?
(अ) 1980 (ब) 1989
(स) 1990 (द) 1992
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय आयोग को वर्ष 1992 में एक अधिनियम द्वारा संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। इस आयोग ने एक अध्यक्ष तथा छः अन्य सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान है। इस आयोग का मुख्य कार्य संघ तथा राज्य सरकारों के अधीन अल्पसंख्यकों के विकास की प्रगति का मूल्यांकन करना है।
4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जातियो और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है?
(अ) अनुच्छेद 375 (ब) अनुच्छेद 315
(स) अनुच्छेद 335 (द) अनुच्छेद 365
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 335 अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जबकि अनुच्छेद 315 में संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग, अनुच्छेद 365 में संघ द्वारा दिए गऐ निदेशों का अनुपालन करनें में या उनको प्रभावी करने में असफलता का प्रभाव तथा अनुुच्छेद 375 संविधान के उपबंधो के अधीन रहते हुए न्यायालयों, प्राधिकारियों और अधिकारियों का कृत्य करते रहने का उल्लेख किया गया है।
5. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय नीति किस वर्ष में अपनाई गयी थी?
(अ) 1991 (ब) 1995
(स) 2001 (द) 2005
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय नीति किस वर्ष में अपनाई गई थी?
6. भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम कब अधिनियमित किया?
(अ) 15 अगस्त, 2005 (ब) 15 मार्च, 2005
(स) 15 जून, 2005 (द) 15 जुलाई, 2005
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम 15 जून, 2005 को अधिनियमित किया गया।
7. रूसी क्रांति का प्रारंभ किस शहर से हुआ?
(अ) सेंट पीटर्सबर्ग (ब) मॉस्को
(स) कजान (द) ओडेसा
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013 .
उत्तर-(अ)
ऐतिहासिक रूसी क्रांति का आरंभ वर्ष 1917 में हुआ था। क्रांति का आरंभ सोवियत यूनियन के तत्कालीन शहर पेट्रोग्राड (Petrograd) (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग) से हुआ था। अतः विकल्प (अ) सही उत्तर है।
8. चीन की मुक्ति के समय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का अध्यक्ष कौन था?
(अ) झाउ एनलाइ (ब) डेंग जिआओपिंग
(स) माओ जिडोंग (द) लिउ शावकी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना लंबे संघर्ष के पश्चात 1 अक्टूबर, 1949 को हुई थी। उस समय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष माओ जिडोंग थे जिन्हें ‘आधुनिक चीन का पिता‘ माना जाता है।
9. निम्न में से एक कानून महिलाओं के हित के पक्ष में है-
(अ) समान पारिश्रमिक अधिनियम
(ब) नागरिक अधिकारों के संरक्षण का अधिनियम
(स) शरीर व्यापार (निवारण) अधिनियम
(द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
महिलाओं के हित के लिए वर्ष 1956 में अनैतिक व्यापार निरोधक अधिनियम पारित किया गया, जिसके अंतर्गत महिलाओं के अनैतिक व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया। वर्ष 1986 में इस अधिनियम में संशोधन हुआ जिसके अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं की अनैतिक कार्यों में संलग्नता को प्रतिबंधित किया गया।
10. त्रिभाषा सूत्र की सिफारिश किस समिति ने की थी?
(अ) राज समिति (ब) राजामन्नार समिति
(स) दत्त समिति (द) कोठारी समिति
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
त्रिभाषा सूत्र की सिफारिश कोठारी समिति ने की थी। कोठारी आयोग का गठन डॉ. दौलत सिंह कोठारी की अध्यक्षता में भारत सरकार ने 1964 में की थी जिसने अपनी रिपोर्ट 1966 में सरकार को प्रदान की। इसी आधार पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 की घोषणा की थी।
11. यूएसए का राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किस प्रकार करता है?
(अ) सीनेट की सहमति से
(ब) अपने विवेकानुसार
(स) हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स की सहमति से
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
यूएसए में राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति सीनेट की सहमति से करता है।
12. निम्नलिखित में से कौन-सा अध्यक्षात्मक सरकार का एक गुण है?
(अ) यह लोगों की स्वतंत्रता को सुरक्षित करती है।
(ब) यह नीतियों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करती है।
(स) कार्यपालक की नियत कार्यावधि अत्यंत स्थिरता की भावना
प्रदान करती है।
(द) उपर्युक्त सभी।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
अध्यक्षात्मक सरकार जनता की स्वतंत्रता को सुरक्षित करती है, यह नीतियों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करती है और साथ ही अध्यक्षात्मक सरकार में कार्यपालक की नियत कार्यावधि अत्यंत स्थिरता की भावना प्रदान करती है क्योंकि राष्ट्रपति के निश्चित कार्यकाल से पूर्व उसे कोई अपदस्थ नहीं कर सकता है (जब तक वह संविधान के विरुद्ध कोई कार्य न करे) और साथ ही राष्ट्रपति के सचिव अपने पद पर तब तक लगातार बने रहेंगे जब तक राष्ट्रपति उन्हें स्वयं न हटा दे।
13. निम्न में से अध्यक्षात्मक (राष्ट्रपति वाली) सरकार किस प्रकार से बनती है?
(अ) कार्यकाल की निश्चित अवधि
(ब) कार्यपालिका तथा विधानमंडल के सदस्यों के बीच कोई
दोहराव नहीं
(स) राष्ट्रपति का लोकमत द्वारा चुनाव
(द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
अध्यक्षात्मक प्रणाली वाली सरकार में सरकार का वास्तविक कार्यपालक राष्ट्रपति होता है जिसका उदाहरण अमेरिकी अध्यक्षात्मक प्रणाली है, जहां राष्ट्रपति का चुनाव निश्चित अवधि के लिए जनता द्वारा किया जाता है।
14. किस तंत्र में कुछ लोग अधिक लोगों पर शासन करते हैं?
(अ) धनिकतंत्र (ब) अल्पतंत्र
(स) एकतंत्र (द) राजतंत्र
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
किसी तंत्र में कुछ लोगों द्वारा अधिक लोगों पर शासन करने की प्रणाली अल्पतंत्र (Oligarchy) कहलाती है। ये कुछ लोग किसी परिवार, कुलीन वर्ग, धनी वर्ग, धार्मिक आदि हो सकते हैं।
15. संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों ने विश्व शांति तथा उसकी सरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी किसे सौंपी है?
(अ) सामान्य सभा
(ब) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद
(स) सुरक्षा परिषद
(द) अंतर्राष्ट्रीय न्यायपीठ
S.S.C. परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों ने विश्व शांति तथा उसकी सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को सौंपी है। 15-सदस्यीय सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन एवं फ्रांस) तथा 10 अस्थायी सदस्य हैं। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य दो वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
16. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य की कार्य अवधि कितनी होती है?
(अ) 1 वर्ष (ब) 2 वर्ष
(स) 3 वर्ष (द) 6 माह
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. यू. एन. सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं-
(अ) चीन, जर्मनी, रूस, यू.के. और यू.एस.ए.
(ब) चीन, जर्मनी, यू.एस.ए.,यू.के. और कनाडा
(स) चीन, फ्रांस, रूस, यू.के. और यू.एस.ए.
(द) चीन, कनाडा, फ्रांस, यू.एस.ए. और जर्मनी
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. निम्नलिखित में से कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है?
(अ) स्विट्जरलैंड (ब) चीन का लोक गणतंत्र
(स) जापान (द) यूकेन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. निम्नलिखित में से कौन सा एक देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है?
(अ) फ्रांस (ब) जर्मनी
(स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
20. कितने देश यू.एन.जनरल असेंबली के सदस्य है?
(अ) 190 (ब) 191
(स) 192 (द) 13
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
यू.एन.जनरल असेंबली के कुल 193 सदस्य है। वर्ष 2011 में दक्षिण सूडान यू.एन.जनरल असेंबली का 193वां सदस्य बना है।
21. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है-
(अ) 11 (ब) 15
(स) 18 (द) 7
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का निर्वाचन संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद के साथ मिलकर करती है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश 9 वर्ष के लिए चुने जाते हैं तथा इनकी कुल संख्या 15 होती है। इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड्स) में है।
22. पंचशील के सिद्धांतों का प्रस्तावक कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) महात्मा बुद्ध
(स) पंडित जवाहरलाल नेहरू (द) स्वामी दयानंद सरस्वती
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011, 2013
उत्तर-(स)
पंचशील के सिद्धांतों के प्रस्तावक पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। ये शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांत थे जिन्हें वर्ष 1954 की भारतचीन संधि में औपचारिक रूप से प्रतिपादित किया गया था। ये पांच सिद्धांत हैं – (1) एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के लिए आपसी सम्मान, (2) अनाक्रमण, (3) एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, (4) समानता और पारस्परिक लाभ एवं (5) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व।
23. सरकार किसकी एजेंसी है?
(अ) संप्रभु की (ब) समाज की
(स) राज्यको (द) राजनीतिक दल की
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
सरकार राज्य की एजेंसी है। राज्य की जनता की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति की बेहतरी हेतु सरकार कार्य करती है।
24. राज्य के अधीन क्या है?
(अ) केवल बाहा संपभुता
(ब) केवल मातरिक संप्रभुता
(स) जातरिक एवं बाहा दोनों संप्रभुता
(द) न बाहा न ओतरिक संप्रभुता
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
राज्य (State) के चार अनिवार्य तत्त्व है जनसंख्या, राज्यक्षेत्र (भमि या भू-भाग), सरकार एवं प्रभुसत्ता या संपभुता। राज्य की संपभुता का आशय आंतरिक एवं बाहा दोनों संप्रभुता से है। अतः विकल्प (स) सही उत्तर है।
25. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व राज्य का अनिवार्य तत्व नहीं है?
(अ) आबादी (ब) प्रशासन
(स) प्रभुसत्ता (द) क्षेत्र
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य का घटक नहीं हैं?
(अ) जनसंख्या (ब) भूमि
(स) सेना (द) सरकार
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा. 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
27. निम्नलिखित में से कौन-सी एक राज्य की विशिष्टता नहीं है?
(अ) आबादी (ब) प्रभुसत्ता
(ब) राज्यक्षेत्र (द) नागरिकता
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
28. राज्य का एक अनिवार्य तत्त्व निम्न में से कौन-सा है?
(अ) प्रभुसत्ता (ब) शासन (सरकार)
(स) राज्यक्षेत्र (द) ये सभी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…