हिंदी माध्यम नोट्स
एल्कोहल के भौतिक गुण Physical Properties of Alcohol in hindi
Physical Properties of Alcohol in hindi एल्कोहल के भौतिक गुण :
गुण :
- कम कार्बन वाले अल्कोहल द्रव अवस्था में जबकि C12से अधिक कार्बन वाले एल्कोहल मोम के समान ठोस अवस्था में होते है।
- अणुभार बढ़ने के साथ साथ क्वथनांक बढ़ता जाता है क्योंकि कार्बन परमाणु की श्रृंखला बढ़ने पर वांडरवाल बल बढ़ते है।
CH3-OH < CH3-CH2-OH < CH3-CH2-CH2-OH < CH3-CH2-CH2-CH2-OH
- एल्कोहल का क्वथनांक अपने समावयवी ईथर की तुलना में अधिक होता है क्योंकि अल्कोहल में अंतराअणुक हाइड्रोजन बंध के कारण संगुणन हो जाता है।
- समावयवी अल्कोहल में वह एल्कोहल जो अधिक शाखित होता है। उसका क्वथनांक उतना ही कम होता है।
इसके दो कारण है।
- अधिक शाखित एल्कोहल गोलीय रूप ग्रहण कर लेता है , गोलीय रूप का पृष्ठीय क्षेत्रफल कम होता है जिससे वांडरवाल बल दुर्बल हो जाते है।
- हाइड्रोजन बंध बनाने की क्षमता कम हो जाती है।
- एल्कोहल जल में विलेय होते है क्योंकि में जल के साथ हाइड्रोजन बंध बना लेते है।
- कार्बन की संख्या बढ़ने पर अर्थात जल विरोधी भाग बढ़ने पर जल के साथ हाइड्रोजन बंध बनाने की क्षमता कम हो जाती है अतः जल में विलेयता कम हो जाती है।
नोट : C2H5-OH जल में विलेय है जबकि C6H5-OH जल में आंशिक विलेय होता है।
प्रश्न 1 : निम्न को क्वथनांक के बढ़ते क्रम में लिखो।
अ. Pentan-1-ol , But-1-ol , methanol , ethanol, propan-1-ol , butan-2-ol
ब. Pentan-1-ol , Butanol , Butane , ethoxy ethane
Ans :अ. methanol < ethanol < propan-1-ol < butan-2-ol < but-1-ol < pentan-1-ol
ब. Butane < ethoxy ethan < butanol < pentanol
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…