फिलोसोफर वूल का रासायनिक सूत्र क्या होता है Philosopher wool in Hindi chemical formula

Philosopher wool in Hindi chemical formula फिलोसोफर वूल का रासायनिक सूत्र क्या होता है ?

‘फिलोसोफर वूल‘ (यशद पुष्प) रासायनिक दृष्टि से है-
(अ) जिंक ऑक्साइड (ब) कैल्शियम ऑक्साइड
(स) एल्युमीनियम ऑक्साइड (द) मैग्नीशियम ऑक्साइड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
जिंक आक्साइड को फिलॉसोफर वूल (Philosopher wool) यह एक उभयधर्मी ऑक्साइड है। इसे जिंक व्हाइट (Zinc wite) कहते हैं।
ऑक्सीजन क्या है?
(अ) अपचायक (ब) दहन पोषक
(स) सभी गैसों की घटक (द) दाह्य गैस
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
ऑक्सीजन एक दहन पोषक गैस है। दहन के लिए ऑक्सीजन गैस आवश्यक है।
कार्बन मोनोक्साइड एक ज्वलनशील गैस है। निम्नलिखित में से और कौन-सी गैस ज्वलनशील है?
(अ) हीलियम (ब) नाइट्रोजन
(स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
S.S.C.CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
कार्बन मोनोक्साइड एक ज्वलनशील गैस है। दिए गए विकल्प में हाइड्रोजन ज्वलनशील गैस है तथा ऑक्सीजन जलने में सहायक गैस है।
कार्बनिक यौगिकों से संबंधित गलत कथन का चयन कीजिए-
(अ) उनका गलनांक तथा क्वथनांक निम्न होता है
(ब) वे जल में घुलनशील नहीं हैं
(स) वे सहज ज्वलनशील नहीं हैं
(द) उनमें मुख्यतः कार्बन और हाइड्रोजन होते हैं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
कार्बनिक यौगिक हवा में सहज ज्वलनशील होते हैं परंतु इनका गलनांक तथा क्वथनांक निम्न होता है।
साधारण लवण का रासायनिक नाम है-
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) सोडियम नाइट्रेट
(स) अमोनियम क्लोराइड (द) कैल्शियम क्लोराइड
S.S.C.Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
साधारण लवण का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है। जिसका रासायनिक सूत्र NaCl है। इसको ‘रॉक साल्ट‘ भी कहते हैं।
नमक का रासायनिक नाम है-
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) सोडियम बाइकार्बोनेट
(स) सोडियम (द) सोडियम ऑक्साइड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
प्रकृति में पाया जाने वाला सोडियम क्लोराइड अथवा टेबल नमक कौन-सा खनिज होता है?
(अ) स्फैलेराइट (ब) हैलाइट
(स) टैल्क (द) सिल्वाइट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
प्रकृति में पाया जाने वाला सोडियम क्लोराइड (NaCl) अथवा टेबल नमक हैलाइट खनिज होता है। इसकी सर्वाधिक मात्रा यू.एस., मिचीगन, ओहियो, कैन्सास, टेक्सास, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, चीन एवं भारत में पाई जाती है।
सोडियम कार्बोनेट आम तौर पर इस नाम से जाना जाता है-
(अ) बेकिंग सोडा (खाने का सोडा)
(ब) धोने का सोडा (वॉशिंग सोडा)
(स) कॉस्टिक सोडा (दाहक सोडा)
(द) कॉस्टिक पोटाश (दाहक पोटाश)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
सोडियम कार्बोनेट को धावन सोडा (वॉशिंग सोडा) भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र Na2CO3 होता है। सामान्यतया धावन सोडा, Na2CO3 . 10H2O के रूप में पाया जाता है अर्थात् सोडियम कार्बोनेट के अणु से जल के 10 अणु संलग्न रहते हैं।
धोने के सोडा का रासायनिक सूत्र है-
(अ) Na2SO4 .10H2O (ब) NaHCO3
(स) Na2CO3 . 10H2O (द) Ca(OH)2
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम है-
(अ) वाशिंग सोडा (ब) बेकिंग सोडा
(स) ब्लीचिंग पाउडर (द) सोडा ऐश
S.S.C.Tax Ast. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
खाने के सोडा का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट ( NaHCO3) है। इसका प्रयोग प्रमुखतः खाद्य पेय पदार्थों के बनाने में किया जाता है। सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम बेकिंग सोडा है। इसे कुकिंग सोडा (खाने का सोडा भी कहते हैं।)
बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम है-
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) सोडियम बाइकार्बोनेट
(स) सोडियम क्लोराइड (द) सोडियम नाइट्रेट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
चिली शीरा किसका सामान्य नाम है?
(अ) पोटेशियम नाइट्रेट (ब) सोडियम नाइट्रेट
(स) सोडियम नाइट्राइट (द) पोटेशियम नाइट्राइट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
सोडियम नाइट्रेट का रासायनिक सूत्र NaNO, है। यह लवण चिली शीरा (Chile Saltpeter) भी कहा जाता है। यह अटाकामा (।जंबंउं) मरुस्थल में सर्वाधिक पाया जाता है।
‘सिरका‘ (विनेगर) निम्नलिखित में से किसका वाणिज्यिक नाम है?
(अ) ऑक्जेलिक अम्ल (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(स) एसिटिक अम्ल (द) नींबू का अम्ल
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
सिरका में लगभग 6-10ः एसिटिक एसिड (CH3COOH) होता है। सिरका एसिटोवैक्टर एसिटी की उपस्थित में स्टार्च के किण्वन द्वारा बनता है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में तथा अचार, चटनी आदि बनाने में किया जाता है। यह औषधि रंग उद्योग में भी प्रयुक्त होता है।
सिरके का तिक्त स्वाद किसके कारण होता है?
(अ) लैक्टिक एसिड (ब) सिट्रिक एसिड
(स) एसिटिक एसिड (द) टारटरिक एसिड
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
सिरके में निम्नलिखित में से क्या पाया जाता है?
(अ) फॉर्मिक एसिड (ब) ब्यूटिरिक एसिड
(स) ऐसिटिक एसिड (द) प्रोपियोनिक एसिड
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
इक्षु-शर्करा के किण्वन से निर्मित सिरके में होता है।
(अ) पामिटिक एसिड (ब) लैक्टिक एसिड
(स) सिट्रिक एसिड (द) एसिटिक एसिड
S.S.C.Tax Ast. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
निम्नलिखित किस पदार्थ में यदि कुछ बूंद सांद्रित सल्फ्यूरिक एसिड डाल दिया जाए तो वह काला हो जाता है?
(अ) सिरका (ब) शर्करा
(स) खाद्य लवण (द) एल्कोहल
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
शर्करा में कुछ बूंद सांद्रित सल्फ्यूरिक एसिड डाल दिया जाए तो पहले यह हल्का भूरा होता है और फिर काले रंग में परिवर्तित हो जाता है। इसका रासायनिक समीकरण निम्नलिखित है –
C12H22O11 ़ H2SO4 → 12C़ 11H2O़ अम्ल व शर्करा का मिश्रण
(शर्करा) (l.सल्फ्यूरिक (कार्बन) (जल)
अम्ल)
यह कार्बोहाइड्रेट से कार्बन प्राप्त करने की भी विधि है।
कॉपर इलेक्ट्रोडों का प्रयोग करके कॉपर सल्फेट के जलीय घोल के विद्युत अपघटन से मिलता है-
(अ) कैथोड पर कॉपर और एनोड पर ऑक्सीजन
(ब) एनोड पर कॉपर और कैथोड पर ऑक्सीजन
(स) कैथोड और एनोड पर कॉपर घुलकर कॉपर देते हैं
(द) कैथोड पर हाइड्रोजन और एनोड पर ऑक्सीजन
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन में Cu़ , SO4,– H़, OH. आयन और H2O अणु उपस्थित होता है। कॉपर सल्फेट का विद्युत अपघटन करने पर कैथोड पर Cu़ आयनों का कापर (Cu) में अपचयन और एनोड पर OH- आयनों का ऑक्सीजन में ऑक्सीकरण होता है।
दियासलाई की नोक में होता है-
(अ) फॉस्फोरस (ब) श्वेत फॉस्फोरस
(स) लाल फॉस्फोरस (द) फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड
S.S.C.Tax Ast. परीक्षा, 2009
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
दियासलाई बनाने में लाल फॉस्फोरस और फॉस्फोरस ट्राइसल्फाइड का उपयोग होता है। दियासलाइयां बनाने में चीड़ की लकड़ी की सलाइयों के सिरों पर पोटेशियम क्लोरेट, रेड लेड एलिसनी सल्फाइड और गोंद के साथ लाल फॉस्फोरस और सल्फर होता है।
सेफ्टी माचिसों के शीर्ष में होता है-
(अ) P2O3 (ब) Sb2S3
(स) पीला फॉस्फोरस (द) लाल फॉस्फोरस
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
आतिशबाजी में हरा रंग किसके क्लोराइड लवण के कारण दिखाई देता है?
(अ) सोडियम (ब) स्ट्रेन्टियम
(स) कैल्शियम (द) बेरियम
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
आतिशबाजी में हरा रंग बेरियम के क्लोराइड लवण के कारण दिखाई देता है। अन्य रंगों में प्रयुक्त लवण निम्न हैं-
स्ट्रॉन्टियम सल्फेट-लाल रंग
स्ट्रॉन्टियम कार्बोनेट-चमकीला लाल रंग
स्ट्रॉन्टियम नाइट्रेट-लाल रंग
सोडियम लवण-सुनहरा पीला
कॉपर लवण-नीला रंग
एल्युमीनियम चूर्ण-सिल्वर रंग
लवणों को बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या अम्लों से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करेगा?
(अ) S (ब) Na
(स) Ag (द) P
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
लवणों को बनाने के लिए छं (सोडियम) अम्लों से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करेगा क्योंकि विद्युत रासायनिक श्रेणी में हाइड्रोजन सोडियम से नीचे है।
उदाहरण- HC1़NaOH → H2O़NaCl
अम्ल क्षार जल लवण
यदि H2 + I2 ⇄ 2HI और 2HI ⇄ H2 + I2 निकायों के लिए संतुलन स्थिरांक क्रमशः K1, और K2, हैं तो K1, और K2, के बीच संबंध क्या है?
(अ) K1 = K2 (ब) K1 = 2K2
(स) K1 = K2/2 (द) K1 = 1/K2
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
अभिक्रिया H2  + I2 ⇄ 2HI के लिए संतुलन स्थिरांक
K1 = [HI]2/[H2][I2 , ……… (i)
तथा 2HI ⇄ H2़I2 के लिए संतुलन स्थिरांक
K2 = [H2][I2] / [HI]2……… (ii)
समी. (i) व समी. (ii) से
K1 = 1/K2