सीसा पेंसिल में क्या होता है सीसा पेन्सिल में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है pencil lead contains answer in hindi

pencil lead contains answer in hindi सीसा पेंसिल में क्या होता है सीसा पेन्सिल में किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर : इसमें सीसा शून्य प्रतिशत जबकि यह ग्रेफाईट पदार्थ की बनी होती है | इसमें ग्रेफाईट को मोम के साथ मिश्रित किया जाता है |

1. सीसा पेंसिलों में सीसा का प्रतिशत होता है-
(अ) 0 (ब) 31-66
(स) 40 (द) 80
S.S.C.Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
सीसा पेंसिलों में सीसा 0% होता है। जब ग्रेफाइट को मोम के साथ मिलाया जाता है तब सीसा पेंसिल बनता है।
2. सीसा पेंसिल के निर्माण में किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है?
(अ) ग्रेफाइट (ब) सीसा
(स) कार्बन (द) अभ्रक
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. सीसा (लेड) संचालक बैटरी के आवेशित होने पर क्या होता है?
(अ) SO2 बनता है
(ब) लेड सल्फेट की खपत होती है
(स) लेड बनता है
(द) सल्फ्यूरिक एसिड की खपत होती है
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सीसा (लेड) संचालक बैटरी के आवेशित होने पर सल्फ्यूरिक एसिड की खपत होती है।
4. ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस‘ किसके आंशिक निर्जलीकरण से बनाया जाता है?
(अ) एप्सम लवण (ब) जिप्सम लवण
(स) नीला थोथा (द) हरित काचर
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
‘प्लास्टर ऑफ पेरिस‘ जिप्सम के आंशिक निर्जलीकरण से बनता है। इसका उपयोग शल्य चिकित्सा में प्लास्टर करने में, सांचे और मॉडल बनाने में, मूर्तियां एवं खिलौने इत्यादि बनाने में किया जाता है।
120-130°C 2ACasO–2HO) (Caso.),.HO + 3HO (जिप्सम) _ (प्लास्टर ऑफ पेरिस) (जल)

5. हैलोजनों में सबसे अधिक अभिक्रियाशील है-
(अ) फ्लुओरीन (ब) क्लोरीन
(स) ब्रोमीन (द) आयोडीन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
हैलोजनो में फ्लुओरीन की अभिक्रियाशीलता सबसे अधिक है। इसकी वियोजन ऊर्जा कम तथा उच्च इलेक्ट्रॉन बंधुता होने के कारण यह सबसे अधिक क्रियाशील है। यह O2,N2,He,Ne,Ar को छोड़कर सभी तत्त्वों से सीधे संयोग करती है।
6. तरल अवस्था में पाई जाने वाली अधातु है-
(अ) ब्रोमीन (ब) नाइट्रोजन
(स) फ्लुओरीन (द) क्लोरीन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
बोमीन, आवर्त सारणी के सप्तम मुख्य समूह का तत्त्व है और सामान्य ताप पर केवल यही अधातु (Non-metals) द्रव अवर में पाई जाती है।
7. एथिल एल्कोहल का आइसोमर है-
(अ) डाइमेथिल ईथर (ब) डाइएथिल ईथर
(स) ऐसीटोन (द) मेथिल एथिल ईथर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
जिन यौगिक के अणु सूत्र समान होते हैं परंतु गुण भिन्न-भिन्न होते हैं, समायवयी (आइसोमर) कहलाते हैं तथा यह परिघटना समावयवता कहलाती है। जैसे- एथिल एल्कोहल और डाइमेथिल ईथर।
8. फेन प्लवन प्रक्रम का प्रयोग किसके धातुकर्म के लिए किया जाता है?
(अ) सल्फाइड अयस्क (ब) ऑक्साइड अयस्क
(स) सल्फेट अयस्क (द) क्लोराइड अयस्क
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
फेन प्लवन विधि अयस्क और गैंग की किसी द्रव से भीगने की प्रवृत्ति पर निर्भर करता है। सल्फाइड अयस्कों का सांद्रण इसी विधि से होता है। इस विधि द्वारा कॉपर, लेड (सीसा) और जिंक के सल्फाइड अयस्कों का सांद्रण किया जाता है।
9. फोटोग्राफी की फिल्म बनाने के लिए सिल्वर के कौन से लवण का प्रयोग किया जाता है?
(अ) सिल्वर ब्रोमाइड (ब) सिल्वर क्लोराइड
(स) सिल्वर सल्फेट (द) सिल्वर नाइट्रेट
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
फोटोग्राफी फिल्म पर संग्राही पायस (इमल्शन) तैयार करने के लिए सिल्वर ब्रोमाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि वे हाइपो (सोडियम थायोसल्फेट) सॉल्यूशन में विलेय होती है जिससे द्यफिल्म पारदर्शी हो जाती है।
10. फोटोग्राफी में सामान्यतः प्रयोग किए जाने वाले ‘हाइपो‘ का रासायनिक नाम है-
(अ) सोडियम थायोसल्फेट (ब) सिल्वर नाइट्रेट
(स) सोडियम नाइट्रेट (द) सिल्वर आयोडाइड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. फोटोग्राफीय प्लेटों में सिल्वर हैलाइड का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि वे –
(अ) वायु में ऑक्सीकृत होती हैं
(ब) हाइपो-सॉल्यूशन में विलेय होती हैं
(स) प्रकाश से रूपांतरित हो जाती हैं
(द) बिल्कुल रंगविहीन होती है
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. पुराने तैलचित्र किसकी संरचना के कारण होते हैं?
(अ) Na2S (ब) CuS
(स) PbS (द) CaS
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
पुराने तैलचित्र लेड सल्फाइड के कारण काले पड़ जाते हैं तथा इन रंगों को फिर से उभारने के लिए हाइड्रोजन परॉक्साइड (H2O2) का प्रयोग किया जाता है।
13. शर्करा या मंड के किण्वन से प्राप्त होता है-
(अ) एथानॉल (ब) एथानल
(स) मेथेनॉल (द) मेथेनल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
शर्करा या मंड के किण्वन से एथानॉल प्राप्त होता है। वह रासायनिक परिवर्तन जो यीस्ट और जीवाणुओं की उपस्थित में शर्करा को एथिल एल्कोहल में परिवर्तित कर देता है किण्वन कहलाता है।
14. ऊष्मा को वैद्युत ऊर्जा में परिवर्तन करने के लिए प्रयोग किया जाता है-
(अ) अमीटर का (ब) हाइड्रोमीटर का
(स) वोल्टमीटर का (द) थर्मोकपल का
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
थर्मोकपल, ताप मापन एवं ताप नियंत्रण के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग ऊष्मा को वैद्युत ऊर्जा में बदलने के लिए भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त अमीटर विद्युत धारा का, हाइड्रोमीटर द्रव के आपेक्षिक घनत्व तथा वोल्टमीटर विभवान्तर का मात्रक है।
15. कौन-सी अक्रिय गैस यौगिक बना सकती है?
(अ) हीलियम (ब) जीनॉन
(स) क्रिप्टॉन (द) ऑर्गन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
S.S.C.  स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
जीनॉन की खोज विलियम रैमजे ने 1898 ई. में की थी। यह एक अक्रिय गैस है। इसका परमाणु क्रमांक 54है। इसका आयनन विभव नीचा होने के कारण विशेष परिस्थितियों में फ्लोरीन व ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके रासायनिक यौगिक बनाती है। जैसे- XeF2, XeF4, XeOF4 आदि।
16. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का एक अन्य नाम है-
(अ) गैलिक अम्ल (ब) पिक्रिक अम्ल
(स) म्यूरिएटिक अम्ल (द) क्लोरिक अम्ल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का एक अन्य नाम ‘म्यूरिएटिक अम्ल‘ है। यह हाइड्रोजन क्लोराइड गैस का जलीय विलयन है।
17. निम्नलिखित में से सबसे प्रबल अम्ल कौन-सा है?
(अ) एसीटिक अम्ल
(ब) मोनोक्लोरो एसीटिक अम्ल
(स) डाईक्लोरो एसीटिक अम्ल
(द) ट्राईक्लोरो एसीटिक अम्ल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(क)
दिए गए विकल्प में ट्राईक्लोरो एसीटिक अम्ल सबसे प्रबल अम्ल है।
18. पीड़कनाशी के रूप में डीडीटी के प्रयोग की हानि है –
(अ) कुछ समय के बाद अप्रभावी हो जाता है
(ब) प्रकृति में सरलता से निम्नीकरण नहीं होता
(स) दूसरों से कम प्रभावी
(द) इसकी अधिक लागत
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
पीड़कनाशी के रूप में DDT का प्रयोग प्रकृति में सरलता से निम्नीकरण नहीं होता है जबकि खाद्य-श्रृंखला में एक स्तर से दूसरे स्तर पर इसका सांद्रण बढ़ता है।
19. पी एच (pH) स्केल का परिसर है-
(अ) 0-7 (ब) 8-14
(स) 0-14 (द) कोई भी नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
pH पैमाने में 0 से 14 तक अंक होते हैं। इसके मध्य बिंदु 7 को ‘उदासीन बिंद‘ (Neutral Point) कहते हैं। इस पैमाने का प्रयोग विलयन की प्रकृति जानने के लिए किया जाता है। जिस विलयन का मान 7 से कम होता है, उसे ‘अम्ल‘ (जैस- नींबू का रस) तथा जिसका मान 7 से अधिक होता है उसे ‘क्षार‘ कहते हैं।
20. नींबू के रस में PH का अनुमान कितना होता है?
(अ) 7 से अधिक (ब) 7 के बराबर
(स) पूर्वानुमान संभव नहीं (द) 7 से कम
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
21. जल का सर्वाधिक घनत्व किस पर होता है?
(अ) 100°C (ब) 0°C
(स) 4°C (द) 273°C
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
जल का सर्वाधिक घनत्व 4°C पर होता है। इससे ऊपर के तापमान पर इसका घनत्व घटता है तथा नीचे के तापमान पर भी इसका घनत्व घटता है।
22. रिचार्जेबल सेल में सेल के भीतर किस प्रकार की ऊर्जा भंडारित होती है?
(अ) वैद्युत ऊर्जा (ब) स्थितिज ऊर्जा
(स) रासायनिक ऊर्जा (द) गतिज ऊर्जा
S.S.C.Section off परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
रिचार्जेबल सेल में सेल के भीतर रासायनिक ऊर्जा भंडारित होती है।
23. सीसे के संचयन वाले सेल में किस अम्ल का प्रयोग होता है?
(अ) फॉस्फोरिक एसिड (ब) हाइड्रोक्लोरिक एसिड
(स) नाइट्रिक एसिड (द) सल्फ्यूरिक एसिड
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
शीशे के संचयन वाले सेल तथा बैटरी में सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग किया जाता है।
24. बैटरी में निम्नलिखित में से किस एक एसिड का प्रयोग किया जाता है?
(अ) हाइड्रोक्लोरिक एसिड (ब) हाइड्रोफ्लुओरिक एसिड
(स) सल्फ्यूरिक एसिड (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C.Tax Asst.  परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. बैटरियों में कौन-सा एसिड संग्रहित (स्टोर) होता है?
(अ) सल्फ्यूरिक एसिड (ब) नाइट्रिक एसिड
(स) हाइड्रोक्लोरिक एसिड (द) एसिटिक एसिड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
26. मर्करी और सोडियम स्ट्रीट लैंप किसके कारण रोशनी देते हैं?
(अ) परमाणु उत्सर्जन (ब) इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन
(स) इलेक्ट्रॉन अवशोषण (द) परमाणु अवशोषण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
मर्करी और सोडियम स्ट्रीट लैंप परमाणु उत्सर्जन के कारण रोशनी देते हैं। परमाणु उत्सर्जन एक रासायनिक विश्लेषण है जिसके द्वारा प्रकाश की तीव्रता को ज्ञात किया जाता है जो आग, मर्करी, बल्ब आदि स्रोतों से उत्सर्जित होती है।
27. एस्बेस्टॉस किससे बनती है?
(अ) कैल्शियम और मैग्नीशियम
(ब) तांबा, जिंक और मैंगनीज
(स) सीसा और लोहा
(द) कैल्शियम और जिंक
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
ट्रेमोलाइट एस्बेस्टॉस के संगठन में कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्त्व शामिल होते हैं।