JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: इतिहास

भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है , सिकंदर सम्राट गुप्त वंश के किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है

napoleon of india in hindi भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है , सिकंदर सम्राट गुप्त वंश के किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है why samudragupta called napoleon of india in hindi ?

प्रश्न :  निम्नलिखित में से किसको अपनी विजयों के कारण भारत का नेपोलियन कहा जाता है?
(अ) स्कंदगुप्त को (ब) चंद्रगुप्त को
(स) ब्रह्मगुप्त को (द) समुद्रगुप्त को
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
समुद्रगुप्त ने अपने शासन के दौरान (335-375 ई.) कई युद्धों का सामना किया परंतु उसे किसी भी युद्ध में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा। इसी कारण प्रसिद्ध इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने उसे ‘भारत का नेपोलियन‘ की संज्ञा दी है।
प्रश्न :  भारतीय नेपोलियन के नाम से आमतौर पर कौन हिंदू राजा विख्यात है?
(अ) चंद्रगुप्त (ब) समुद्रगुप्त
(स) बिंबिसार (द) अजातशत्रु
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 गुप्त काल
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 निम्नलिखित में से क्या अजंता गुफाओं के संबंध में सही नहीं है?
(ं) वे महाराष्ट्र में स्थित हैं
(इ) वे बौद्ध कला से सज्जित हैं
(ब) वे प्राचीन भारत में प्रयुक्त तकनीकों को दर्शाती हैं
(क) उनमें फूल-पत्तियों के चित्र नहीं हैं
– उनमें फूल-पत्तियों के चित्र नहीं हैं
 आर्यभट्ट और कालिदास किस श्गुप्तश् शासक के दरबार में थे?
– चंद्रगुप्त प्प्
 मेघदूत का लेखक कौन हैं? – कालिदास
 इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख, भानुगुप्त का एरण शिलालेख, पुलकेशिन प्प् का एहोल स्थित शिलालेख तथा स्कंदगुप्त का मितरी शिलालेख में से किस अभिलेखध्शिलालेख में सती प्रथा का प्राचीनतम संदर्भ मिलता है? – भानुगुप्त का एरण शिलालेख
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. महरौली मैं संग-रहित लौह-स्तंभ किसने स्थापित किया?
(अ) गुप्त (ब) सातवाहन
(स) मौर्य (द) कुषाण
S.S.C.  स्टेनोग्राफर (ग्रेसी-‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
महरौली का लौह स्तंभ गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ने बनवाया था। दक्षिण दिल्ली में महरौली स्थित लौह स्तम में चंद्र नामक शासक की विजयों का उल्लेख है। यह स्तम गुप्तकालीन धातु, विज्ञान (Metallurgy) के समुन्नत होने का ज्वलंत प्रमाण है।
2. ‘गुप्त‘ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य‘ की पदवी ग्रहण की थी, वह था-
(अ) स्कंदगुप्त (ब) समुद्रगुप्त
(स) चंद्रगुप्त (द) कुमारगुप्त
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
चंद्रगुप्त द्वितीय को विक्रमांक या ‘विक्रमादित्य‘ कहा जाता है। इसकी माता का नाम दत्तदेवी था। इसका काल गुप्तकाल का द्य स्वर्णयुग माना जाता है।
3. चंद्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) स्कंदगुप्त
(स) विक्रमादित्य (द) राणा गुप्त
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को कहते थे-
(अ) दीनार (ब) रूप्यक
(स) शतमान (द) कर्षापण
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
गुप्तकालीन सोने के सिक्कों को दीनार एवं चांदी के सिक्कों को रूप्यक कहा जाता था।
5. हरिषेण निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था? (अ) अशोक (ब) समुद्रगुप्त
(स) चंद्रगुप्त (द) हर्षवर्धन
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
हरिषेण, समुद्रगुप्त का राज कवि था। हरिषेण ने ‘इलाहाबाद प्रशस्ति‘ लेख की रचना की। समुद्रगुप्त को ‘भारत का नेपोलियन‘ कहा जाता है। इन्होंने ‘अश्वमेधकर्ता‘ की उपाधि धारण की तथा इन्हें ‘कविराज‘ भी कहा जाता था।
6. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे?
(अ) चंद्रगुप्त प् को (ब) स्कंदगुप्त को
(स) कुमारगुप्त को (द) समुद्रगुप्त को
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
लिच्छवी दौहित्र, समुद्रगुप्त को कहते हैं। समुद्रगुप्त के प्रयाग अभिलेख में उसे ‘लिच्छवी दौहित्र‘ (लिच्छवी कन्या से उत्पन्न) बताया गया है। समुद्रगुप्त की माता का नाम कुमारदेवी था।
7. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?
(अ) अरबों द्वारा (ब) हंगेरियाइयों द्वारा
(स) हूणों द्वारा (द) तुर्कों द्वारा
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर हूणों द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया।
8. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं?
(अ) मौर्यों के (ब) नंदों के
(स) गुप्तों के (द) चोलों के
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
समुद्रगुप्त के कुछ सिक्कों पर उसे वीणावादन करते हुए दिखाया गया है। अतः गुप्तों के सिक्के संगीत के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।

11. गुप्त काल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए?
(अ) सोना (ब) चांदी
(स) तांबा (द) लोहा
S.S.C.  (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
प्राचीन भारत के गुप्त राजाओं ने सबसे अधिक स्वर्ण मुद्राएं जारी की, जो उनके अभिलेखों में दीनार कही गई हैं। नियंत्रित आकार और भार वाली ये स्वर्ण मुद्राएं अनेक प्रकारों और उपप्रकारों में पाई जाती हैं। यद्यपि स्वर्णांश में ये मुद्राएं उतनी शुद्ध नहीं हैं, जितनी कुषाण मुद्राएं। कुषाणों के विपरीत गुप्तों के तांबे के सिक्के बहुत ही कम मिलते हैं। इससे यह प्रकट होता है कि जनसामान्य में मुद्रा का प्रयोग जितना कुषाणों के समय होता था, उतना अब नहीं रहा।
12. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था?
(अ) 319 ईस्वी (ब) 600 ईस्वी
(स) 78 ईस्वी (द) 57 ई. पू.
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
प्रसिद्ध गुप्त संवत् 319 ईस्वी से शुरू किया गया था। यही चंद्रगुप्त प् के राज्यारोहण की तिथि भी है।
13. इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित है?
(अ) हर्ष (ब) अशोक
(स) समुद्रगुप्त (द) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का वर्णन है। इसकी रचना समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक हरिषेण ने की
थी। इस स्तंभ लेख की प्रारंभिक पंक्तियां, पद्यात्मक तथा बाद की गद्यात्मक है। यह संस्कृत की चम्पू शैली का सुंदर उदाहरण है।
14. इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख किसने बनवाया था?
(अ) महासेन (ब) वीरसेन
(स) विष्णुसेन (द) हरिषेण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. फाह्यान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था?
(अ) चंद्रगुप्त द्वितीय (ब) समुद्रगुप्त
(स) रामगुप्त (द) कुमारगुप्त
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
फाह्यान ने भारत में 399-414 ई. के बीच भ्रमण किया। इस समय उत्तर भारत में गुप्त सम्राज्य का सबसे प्रतापी राजा चंद्रगुप्त द्वितीय शासन कर रहा था।
16. ‘पंचतंत्र‘ की कथाओं का संकलन किसने किया?
(अ) वाल्मीकि (ब) वेदव्यास
(स) विष्णु शर्मा (द) तुलसीदास
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
‘पंचतंत्र‘ की कथाओं का संकलन विष्णु शर्मा द्वारा किया गया है।
17. ‘मेघदूत‘ का लेखक कौन है?
(अ) हुमायूं कबीर (ब) खुशवंत सिंह
(स) बाणभट्ट (द) कालिदास
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारत के शेक्सपियर के नाम से प्रसिद्ध कालिदास गुप्तकालीन विभूति थे। इनकी प्रमुख कृतियां अभिज्ञान शाकुंतलम्, ऋतुसंहार, मालविकाग्निमित्रम्, कुमारसंभव, मेघदूत और रघुवंश है।
18. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है, जो चिकित्सक नहीं है?
(अ) सुश्रुत (ब) चरक
(स) चार्वाक (द) धन्वंतरि
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
सुश्रुत, चरक और धन्वंतरि प्राचीन भारत के आयुर्वेद के प्रमुख ज्ञाता और चिकित्सक थे। चार्वाक चिकित्सक नहीं थे, बल्कि वे अपने भौतिकवादी दर्शन के लिए जाने जाते हैं।
19. प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना
परामर्श किसके दरबार में दिया था?
(अ) समुद्रगुप्त (ब) अशोक
(स) चंद्रगुप्त द्वितीय (द) कनिष्क
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
धन्वंतरि, चंद्रगुप्त-प्प् या विक्रमादित्य के दरबार के आयुर्वेदाचार्य थे। चंद्रगुप्त-II के दरबार में रहने वाले कुछ प्रमुख विद्वानों के नाम इस प्रकार थे-कालिदास, बेतालभट्ट, वराहमिहिर, वररुची, अमरसिंह, शंकु, घटकर्पर आदि।
20. वराहमिहिर थे
(अ) एक ऐस्ट्रोनट
(ब) एक स्पेस शटल
(स) एक पावर स्टेशन
(द) एक प्राचीन खगोलविद् (एस्ट्रोनॉमर)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011, 2014
उत्तर-(द)
वराहमिहिर गुप्त काल के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे, इनके प्रसिद्ध ग्रंथ ‘वृहत्संहिता तथा ‘पंचसिद्धांतिका‘ हैं। वृहत्संहिता में नक्षत्र विद्या, वनस्पति शास्त्र, प्राकृतिक इतिहास और भौतिक भूगोल जैसे विषयों का वर्णन है, इन्होंने ‘वृहज्जातक‘ तथा ‘लघुजातक‘ की भी रचना की थी।
21. किसके शासनकाल के दौरान अजंता की गुफाएं निर्मित की गईं?
(अ) गुप्त (ब) कुषाण
(स) मौर्य (द) चालुक्य
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
अजंता की गुफाओं का निर्माण कार्य दूसरी शताब्दी पूर्व प्रारंभ हुआ और लगभग सातवीं शताब्दी तक चला है। अजंता की 16वीं
और 17वीं गुफा का संबंध गुप्त काल से है। नवीं-दसवीं गुफाओं के चित्र प्रथम शताब्दी ई.पू. के हैं। पहली-दूसरी गुफाओं के चित्र सातवीं शताब्दी ईस्वी के हैं। अजंता के गुफा चित्र बौद्ध धर्म से संबंधित है।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now