मोलरता की परिभाषा क्या है ,सूत्र प्रश्न उत्तर ,उदाहरण, Molarity Definition Formula Examples in hindi

Molarity Definition Formula Examples in hindi , मोलरता की परिभाषा क्या है , सूत्र प्रश्न उत्तर ,उदाहरण किसे कहते हैं ? –

मोलरता की परिभाषा – एक लीटर विलयन में किसी विलेय के मोलो की संख्या को मोलरता (Molarity) कहते है , इसे M से व्यक्त करते है।

 

(Molarity) मोलरता (M)   =   विलेय  पदार्थ  की  मोलों  में  संख्या  /  विलयन  का  आयतन  ( लीटर  में )

चूँकि विलेय पदार्थ के मोल (mol) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार 

अतः मोलरता (M) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलयन का आयतन (लीटर में )

नोट : मोलरता (Molarity) की इकाई (unit) मोल/लीटर (mol/L) होती है। 

नोट : मोलरता ताप(Heat) से प्रभावित होता है। 

नोट : M , M/2 , M/10 , M/100 को क्रमशः मोलर , सेमीमोलर , डेसी मोलर , सेंटी मोलर कहते है। 

प्रश्न 1 – 4 ग्राम NaOH (कास्टिक सोडा)(Caustic soda) 1 लीटर जलीय विलयन में घुला हुआ है , मोलरता ज्ञात करो। 

उत्तर – मोलरता (Molarata)(M) = विलेय का ग्राम में भार / अणुभार x विलयन का आयतन (लीटर में )

               M = 4 / 40 x 1 

                   = 1/10 M 

                    = M / 10 

प्रश्न 2 – 12.6 ग्राम C2H2O2.2H2O क्रिस्टलीय ऑक्सैलिक अम्ल(Crystalline oxalic acid) 500 ग्राम जलीय विलयन में उपस्थित है तो मोलरता ज्ञात करो। 

उत्तर – M = 12.6 / 126 x 500/1000 

           M = 12.6/126 x 1/2 

           M = 2/10 

               = 0.2 M 

प्रश्न 3 – यूरिया (Urea)(NH2-CO-NH2) का डेसी मोलर विलयन बनाने के लिए एक लीटर विलयन (solution) में कितना यूरिया घोलना पड़ेगा। 

उत्तर – M = 0.1 /1 

           M = W/60 x 1 

           M = w = 60 x 0.1 x 1 

           w = 6 ग्राम 

मोलरता (molarity in hindi) (M) : एक लीटर (एक क्यूबिक डेसीमीटर 1 dm3) विलयन में घुले हुए विलेय के मोलों की संख्या उस विलयन की मोलरता कहलाती है। 

मोलरता को M द्वारा प्रदर्शित करते है।

मोलरता = विलेय के मोल / विलयन का आयतन (लीटर)

अथवा

मोलरता = विलेय के मोल x 1000 / विलयन का आयतन (mL)

अथवा

M = WA x 1000/MA x V(sol.)mL

प्रश्न 1 : उस विलयन की मोलरता की गणना कीजिये जिसमें 5 ग्राम NaOH , 450 mL विलयन में घुला हुआ है।

उत्तर : विलेय का द्रव्यमान (WA) = 5 gm

विलयन का आयतन V(sol.)mL = 450 mL

विलेय का मोलर द्रव्यमान (MA) = 40 gm

M = WA x 1000/MA x V(sol.)mL

मोलरता M = 0.278 mol dm-3

प्रश्न 2 : 9.8 ग्राम H2SO4 को जल में घोलकर 10 लीटर विलयन प्राप्त किया गया। विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये ?

उत्तर : M = WA x 1000/MA x V(ml)

M = 9.8 x 1000/98 x 10000

M = 0.01 M

प्रश्न 3 : ऑक्सेलिक अम्ल (H2C2O4.2H2O) के 250 ml , सेमीमोलर विलयन प्राप्त करने के लिए आवश्यक अम्ल की मात्रा की गणना कीजिये।

हल : H2C2O4.2H2O का अणुभार = 126 =  MA

विलयन की मोलरता M = 1/2 [सेमी मोलर]

विलयन का आयतन V (ml) = 250 mL

विलेय का द्रव्यमान (WA) = ?

M = WA x 1000/MA x V(ml)

WA = 15.75 gm.

नार्मलता तथा मोलरता में सम्बन्ध

N = WA/EA x V(sol)L

M = WA/MA x V(sol)L

भाग देने पर N/M = MA/EA

अथवा N = M x MA/EA

MA = विलेय का ग्राम मोलर द्रव्यमान

EA = विलेय का ग्राम तुल्यांकी द्रव्यमान

MA/EA = संयोजकता गुणांक कहलाता है |

यदि संयोजकता गुणांक n हो तो

N = M x n

अम्ल के लिए – n = अम्ल की क्षारकता

क्षार के लिए – n = क्षार की अम्लता

ऑक्सीकारक के लिए – n = प्रति अणु ग्रहण किये इलेक्ट्रॉनों की संख्या

अपचायक के लिए – n =  प्रतिअणु त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या

आयनिक पदार्थ के लिए – n = अणु में उपस्थित धनआयन या ऋण आयन पर उपस्थित कुल आवेश

उदाहरण के लिए –

 सूत्र  n का मान  सूत्र  n का मान
 HCl  1  NaCl  1
 H2SO4  2  CuSO4  2
 H3PO4  3  Na3PO4  3
 NaOH  1  AlCl3  3
 Ba(OH)2  2  Fe2(SO4)3  6

 

#मोलरता किसे कहते है समझाइये , मोलरता मोललता को परिभाषित कीजिये , molarity क्या है ,  molrta किसे कहते है ,

 

मोलरता क्या है , molarta की परिभाषा लिखिए , molrta का सूत्र बताइये , molarity के उदाहरण दीजिये हल सहित प्रश्न उत्तर 12th class नोट्स on मोलरता Definition Formula Question Answer Example in hindi मोलरता क्या है Molarity की परिभाषा सूत्र प्रश्न उत्तर उदाहरण