बाजार का नियम किसने दिया है ? ‘बाजार नियम‘ किसने प्रस्तुत किया था ? law of markets has been given by in hindi

law of markets has been given by in hindi बाजार का नियम किसने दिया है ? ‘बाजार नियम‘ किसने प्रस्तुत किया था ?

प्रश्न :  ‘बाजार नियम‘ किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) एडम स्मिथ (ब) जे.बी. सेय
(स) टी.आर. माल्थस (द) डेविड रिकॉर्डो
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
बाजार नियम जे.बी. सेय ने प्रस्तुत किया था। बाजार नियम के अनुसार, ‘पूर्ति स्वयं अपनी मांग उत्पन्न करती है‘। यह नियम वस्तु विनिमय और मुद्रा विनिमय दोनों पर लागू होता है। यह प्रतिष्ठित रोजगार सिद्धांत का मर्म बिंदु है।
33. जे.बी. से का बाजार नियम किसे स्वीकार्य नहीं था?
(अ) एडम स्मिथ (ब) मार्शल
(स) डेविड रिकॉर्डो (द) माल्थस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
जे.बी. से का बाजार नियम माल्थस को स्वीकार्य नहीं था क्योंकि जे.बी. से बचत का समर्थन करते थे और माल्थस बचत को ही मंदी का कारण मानते थे।

23. मांग का नियम किस पर आधारित है ?
(अ) निर्माता की प्राथमिकता
(ब) विक्रेता की प्राथमिकता
(स) पूर्तिकार की प्राथमिकता
(द) उपभोक्ता की प्राथमिकता
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
मांग का नियम उपभोक्ता की प्राथमिकता पर आधारित होता है। मांग के नियम के अनुसार, उपभोक्ता किसी वस्तु की अधिक इकाइयां कम कीमत पर खरीदेगा।
24. मांग का एक सामान्य नियम है ‘मांगी गई मात्रा बढ़ती है‘-
(अ) कीमत घटने के साथ
(ब) कीमत बढ़ने के साथ
(स) स्थिर कीमत के साथ
(द) उपयोगिता बढ़ने के साथ
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
मांग का नियम यह दर्शाता है कि मांगी गई मात्रा कीमत घटने के साथ बढ़ती है तथा कीमत बढ़ने पर घटती है।
25. निम्न में से कौन-सा मांग का प्रत्यक्ष निर्धारक नहीं है ?
(अ) बचत (ब) आय
(स) पण्य (जिंस) मूल्य (द) स्वाद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
बचत मांग का प्रत्यक्ष निर्धारक नहीं है।
26. वस्तुओं के निम्न युग्मों में से कौन-सा युग्म संयुक्त मांग प्रदर्शित करता है?
(अ) कॉफी और चाय (ब) घी और तेल
(स) कंप्यूटर और प्रिन्टर (द) कोका कोला और पेप्सी
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
अर्थशास्त्र में ‘संयुक्त’ मांग से तात्पर्य दो या दो से अधिक उन वस्तुओं की मांग से होता है जो परस्पर आश्रित होती हैं।
27. निम्नलिखित में से किस वस्तु की मांग लोचदार है?
(अ) विद्युत (ब) ओषधि
(स) चावल (द) दियासलाई की डिबिया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
दिए गए विकल्पों में मात्र विद्युत की मांग लोचदार (Elastic) है जबकि ओषधि, चावल, दियासलाई की डिबिया की मांग बेलोचदार (Inelastic) है।
28. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(अ) किसी वस्तु का मूल्य उसकी कीमत पर निर्भर करता है।
(ब) किसी वस्तु का मूल्य पूरी तरह से स्थानापन्न वस्तुओं पर निर्भर
करता है।
(स) किसी वस्तु का मूल्य (महत्त्व) तभी होगा जब उसे कोई लेना
चाहता हो।
(द) किसी वस्तु का मूल्य तभी होगा जब यह मांग की अपेक्षा दुर्लभ
होगी।
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपयुक्त दिए गए कथनों में किसी वस्तु का मूल्य तभी होगा जब यह मांग की अपेक्षा दुर्लभ होगी, सत्य है। उदाहरण स्वरूप स्वर्ण वह वस्तु है जिसकी मांग तो अधिक है, पर यह दुर्लभ वस्तु के अंतर्गत है जिसके कारण इसका मूल्य अधिक होता है।
29. मांगजन्य स्फीति एक स्थिति है-
(अ) अधिक मांग की
(ब) मांग और पूर्ति के बीच समता की
(स) अधिक पूर्ति की
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
जब समग्र पूर्ति में वृद्धि की अपेक्षा समग्र मांग को प्रभावित करने वाले कारक अधिक प्रभावी हों अर्थात् जब चालू कीमतों पर वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए कुल मांग इनकी कुल पूर्ति की तुलना में अधिक हो जाए तो इसे मांगजन्य स्फीति की स्थिति कहा जाता है।
30. कौन-सा अर्थशास्त्री यह मानता था कि बेरोजगारी असंभव है, और यह कि किसी भी उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए बाजार तंत्र की एक अंतर्निर्मित नियामक प्रणाली होती है?
(अ) जे.एम.कीन्ज (ब) ओहलिन
(स) जे.बी.सेय (द) गालब्रेथ
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
फ्रेंच बिजनेसमैन और अर्थशास्त्री ‘जीन-बैपटिस्ट सेय‘ का ये मानना था कि बेरोजगारी असंभव है और यह कि किसी भी उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए बाजार तंत्र की एक अंतर्निर्मित नियामक प्रणाली होती है।
31. किसने स्वायत्त निवेश को प्रेरित निवेश से पृथक किया था?
(अ) माल्थस (ब) जॉन रॉबिन्सन
(स) एडम स्मिथ (द) शूम्पीटर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
स्वायत्त निवेश वह निवेश है जो आय या उत्पादन के स्तर से निरपेक्ष होता है। जबकि प्रेरित निवेश आय एवं लाभ के सापेक्ष होता है।

34. निम्नलिखित में से कौन-सा व्युत्पन्न मांग का एक उदाहरण है?
(अ) चावल (ब) वस्त्र
(स) प्रसाधन-सामग्रियां (द) सीमेंट
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
सीमेंट व्युत्पन्न, मांग का उदाहरण है। उत्पादन के साधनों के मांग को व्युत्पन्न मांग कहते हैं। श्रम द्वारा उत्पादित वस्तु की मांग जितनी अधिक होगी श्रम की मांग उतनी ही अधिक होगी।
35. किसी उत्पादन की वह मांग, जो वह अपने लिए चाहती है, क्या कहलाती है?
(अ) व्युत्पन्न मांग (ब) औद्योगिक मांग
(स) कंपनी की मांग (द) प्रत्यक्ष या स्वायत्त मांग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय, 2013
उत्तर-(अ)
उत्पादन के साधनों की मांग संयुक्त रूप से की जाती है अर्थात इनकी मांग संयुक्त मांग है। साधनों की मांग व्युत्पन्न या अप्रत्यक्ष मांग भी है जबकि वस्तुओं की मांग प्रत्यक्ष मांग होती है। उत्पादन के साधनों की मांग कभी भी स्वयं उनके लिए नहीं की जाती है जबकि उपभोक्ताओं द्वारा वस्तु बाजार में वस्तुओं की मांग आवश्यकताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए की जाती है।
36. श्रम की मांग को क्या कहते हैं?
(अ) व्युत्पन्न मांग (ब) फैक्टरी मांग
(स) बाजार मांग (द) प्रत्यक्ष मांग
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
37. अनुप्ररथ मांग कार्यात्मक संबंध को व्यक्त करती है-
(अ) संबंधित वस्तुओं की मांग और कीमतों के बीच
(ब) मांग और आय के बीच
(स) मांग और कीमतों के बीच
(द) मांग और पूर्ति के बीच
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
‘अनुप्रस्थ मांग‘ (Horçontal Demand) संबंधित वस्तुओं की मांग और कीमतों के बीच संबंध को व्यक्त करती है।
38. किसी वस्तु के मांग वक्र के अनुसार, गतिशीलता किसमें या परिवर्तन के कारण होती है?
(अ) उपभोक्ताओं की आय (ब) उनके अपने मूल्य
(स) उपभोक्ताओं की रुचि (द) उपभोक्ताओं की अपेक्षा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
किसी वस्तु के मांग वक्र के अनुसार, गतिशीलता उपभोक्ताओं की आय में आए परिवर्तन के कारण होती है।
39. जब व्यक्ति को किसी वस्तु को छोड़ने के बजाए उसके लिए अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है तो उसे क्या कहा जाता है?
(अ) कीमत (ब) लाभ
(स) उत्पादक का अधिशेष (द) उपभोक्ता का अधिशेष
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
‘उत्पादक का अधिशेष‘ से तात्पर्य है जब व्यक्ति को किसी वस्तु को छोड़ने के बजाए उसके लिए अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है तो ऐसी स्थिति को उत्पादक का अधिशेष कहा जाता है तथा ‘उपभोक्ता का अधिशेष‘ उस स्थिति को कहा जाता है जब उपभोक्ता किसी वस्तु को क्रय करने के लिए जो कीमत देने को तैयार रहता है तथा जो कीमत वह देता है उन दोनों के बीच का अंतर ही उपभोक्ता की बचत या अधिशेष कहा जाता है।
40. निम्नलिखित कारकों में से कौन सा कारक किसी उत्पाद के लिए मांग के वक्र को दाहिनी ओर स्थानांतरित नहीं करता?
(अ) सफलतापूर्वक विज्ञापन करना
(ब) इसके पूरकों की कीमत में गिरावट
(स) इसके स्थानापन्नों की कीमत में बढ़ोत्तरी
(द) स्वयं उत्पाद की कीमत में गिरावट
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
दिए गए विकल्पों में, केवल उत्पाद की कीमत में गिरावट ही मांग वक्र को दाहिनी ओर स्थानांतरित नहीं करेगा जबकि शेष सभी कारक से मांग वक्र दाहिनी ओर स्थानांतरित होता है।
41. निम्नलिखित में से कौन-सा एक्सिम बैंक ऑफ इंडिया का एक कार्य नहीं है?
(अ) विदेशों में संयुक्त उद्यमों का वित्तीयन
(ब) विदेश में संयुक्त उद्यमों को शेयर पूंजी में योगदान करने के लिए
भारतीय दलों (पार्टियों) को ऋण
(स) वस्तुओं और सेवाओं के आयात और निर्यात का वित्तीयन
(द) गुणवत्ता आश्वासन के लिए निर्यातित वस्तुओं का निरीक्षण
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारतीय निर्यात आयात बैंक (एक्सिम बैंक) गुणवत्ता आश्वासन के लिए निर्यातित वस्तुओं के निरीक्षण का कार्य नहीं करता है। इस बैंक की स्थापना फरवरी, 1981 में हुई। वर्ष 1982 से इसने कार्य करना प्रारंभ कर दिया। यह एक वैधानिक निगम है जिसकी पूंजी 200 करोड़ रुपये है।
42. उत्पादन फलन अभिव्यक्त करता है-
(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध
(ब) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच वित्तीय संबंध
(स) वित्त और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध
(द) उत्पादन के कारकों के बीच संबंध
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
उत्पादन फलन (Production function) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिकी संबंध को अभिव्यक्त करता है। बीजगणितीय ढंग से उत्पादन फलन को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है- Q =f (a, b, c………n ) जहां फ उत्पादन की मात्रा और द पदों तक निवेश की मात्रा क्रमशः a, b, c तथा अन्य हैं।
43. उत्पादन फलन संबंध स्थापित करता है-
(अ) लागत का उत्पादन के साथ
(ब) लागत का निवेश के साथ
(स) निवेश का उत्पादन के साथ
(द) मजदूरी स्तर का लाभ के साथ
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
44. उत्पादन फलन वर्णन करता है-
(अ) आर्थिक संबंध का (ब) सामाजिक संबंध का
(स) प्रौद्योगिक संबंध का (द) लागत संबंध का
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें
45. उत्पादन फलन संबंध दिखाता है-
(अ) आरंभिक निवेश और अंतिम उत्पादन के बीच
(ब) निवेश और अंतिम उपभोग के बीच
(स) उत्पादन और उपभोग के बीच
(द) उत्पादन और निर्यात के बीच
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्यष्टि अर्थशास्त्र (Micro Eoconomics) और समष्टि अर्थशास्त्र (Macro Economics) में उत्पादन फलन (Production Function), किसी फर्म, उद्योग या समूची अर्थव्यवस्था के उत्पादन तथा निवेश के बीच संबंध दिखाता है।
46. कोई पूर्ति फलन, किसके बीच के संबंध को व्यक्त करता है?
(अ) कीमत तथा उपभोग
(ब) कीमत तथा उत्पादन
(स) कीमत तथा विक्रय मूल्य
(द) कीमत तथा मांग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
‘पूर्ति फलन‘ किसी वस्तु की पूर्ति तथा उसके विभिन्न निर्धारक तत्वों के संबंध को प्रकट करता है। किसी वस्तु की पूर्ति मुख्य रूप से फर्म की उद्देश्य वस्तु की कीमत, आगतों की कीमत, तकनीक संबंधित वस्तुओं की कीमत, फर्मों की संख्या, उत्पादकों की संभावनाओं तथा सरकारी नीतियों पर निर्भर करती है। दूसरे शब्दों में, पूर्ति कई तत्त्वों का फलन है जिसे निम्न समीकरण के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।