JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

कोलराउस नियम क्या है व Kohlrausch’s law के अनुप्रयोग

Kohlrausch’s law in hindi and application कोलराउस नियम क्या है व कोलराउश नियम के अनुप्रयोग

अनंत तनुता पर किसी विधुत अपघट्य की मोलर चालकता उसके द्वारा दिए गए धनायन व ऋणायन की मोलर आयनिक चालकता के योग के बराबर होती हैं।

अतः  Λm0 = ν+ λ+0 + ν λ0

यहाँ Λm0 सीमांत मोलर चालकता

ν+  व  ν = धनायन व ऋणायन की संख्या

λ+0 व λ0  = क्रमशः धनायन व ऋणायन की मोलर आयनिक चालकताएँ है।

कोलराउश नियम(Kohlrausch’s law) के अनुसार अनंत तनुता पर विधुत अपघट्य का पूर्णरूप से आयनन हो जाता है , विलयन की कुल  मोलर चालकता में प्रत्येक आयन अपने हिस्से का योगदान करता है यह योगदान उसकी प्रकृति पर निर्भर करता है न की सह आयन की प्रकृति पर।

उदाहरण :

(1)  NaCl  ⇌ Na+  + Cl

Λm0 (NaCl) = λNa+0  + λCl-0

(2)  KCl  ⇌ K+  +  Cl

Λm0 (KCl) = λK+0  + λCl-0

(3)  CaCl2  ⇌ Ca2+  + 2Cl

Λm0 (CaCl2) = λCa2+0  + 2λCl2-0

(4)  H2SO ⇌ 2H+  + SO42-

Λm0 (H2SO4) = 2λH+0  + λSO4(2-)0

(5)  Al2(SO4)3  ⇌ 2Al3+ + 3SO43-

Λm0 (Al2(SO4)3) = 2λAl3+0  + 3λ(SO4)3-0

कोलराउश नियम के अनुप्रयोग(Kohlrausch’s law applications) :

(1) अनंत तनुता पर दुर्बल विधुत अपघट्य की मोलर चालकता का मान ज्ञात करना।

कोलराउस नियम की सहायता से दुर्बल विधुत अपघट्य जैसे CH3-COOH की अनंत तनुता पर मोलर चालकता निम्न प्रकार से ज्ञात करते है।

अनंत तनुता पर CH3-COOH निम्न प्रकार से आयनित होता है।

CH3-COOH  ⇌  CH3COO  + H+

कोलराउस नियम से

Λm0 (CH3COOH) = λ CH3COO-0  + λ H+0                 (समीकरण 1 )

CH3COONa , HCl , NaCl प्रबल विधुत अपघट्यो की अनंत तनुता की मोलर चालकता की सहायता से CH3COOH  की सीमांत मोलर चालकता ज्ञात की जा सकती है।

CH3COONa  ⇌ CH3COO + Na+

Λm0 (CH3COONa) = λ CH3COO-0  + λ Na+0                (समीकरण 2  )

HCl  ⇌ H+ + Cl

Λm0 (HCl) = λ H+0  + λ Cl-0                                           (समीकरण 3  )

NaCl  ⇌ Na+  + Cl

Λm0 (NaCl) = λ Na+0  + λ Cl-0                                          (समीकरण 4 )

 समीकरण 2 व 3 को जोड़कर  समीकरण 4 घटाने पर

Λm0 (CH3COONa) + Λm0 (HCl) – Λm0 (NaCl)

= λ CH3COO-0  + λ H+0  

अर्थात  हमें Λm0 (CH3COOH) प्राप्त  होता है।

अतः

Λm0 (CH3COOH)  =  Λm0 (CH3COONa) + Λm0 (HCl) – Λm0 (NaCl)

इसी प्रकार के NH4OH लिए

Λm0 (NH4OH)  =  Λm0 (NH4Cl) + Λm0 (NaOH) – Λm0 (NaCl)

इसी प्रकार के H2O लिए

Λm0 (H2O)  =  Λm0 (HCl) + Λm0 (NaOH) – Λm0 (NaCl)

प्रश्न 1 : KCl , HCl , CH3COOk के लिए Λm0 के मान क्रमश: 149.8 , 425.9 , 114.4 S cm2mol-1 है। तो CH3COOH के लिए Λm0 का ज्ञात कीजिये।

उत्तर : Λm0 (CH3COOH)  =  Λm0 (CH3COOk ) + Λm0 (HCl) – Λm0 (kCl)

Λm0 (CH3COOH)  =  Λm0 ( 114.4 + 425.9 – 149.8 )

Λm0 (CH3COOH)  = Λm0 ( 390.5)

दुर्बल विधुत अपघट्य के वियोजन की मात्रा व वियोजन स्थिरांक ज्ञात करना :

विधुत अपघट्य की वह मात्रा जो वियोजित होती है उसे वियोजन की मात्रा कहते है इसे α से व्यक्त करते है।

कोलराउस नियम की सहायता से वियोजन की मात्रा निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात करते है।

α  =  Λmm0

यहाँ Λmc = विशेष सान्द्रता पर मोलर चालकता।

Λm0 = अनंत तनुता पर मोलर चालकता या सीमांत मोलर चालकता।

दुर्बल विधुत अपघट्य का वियोजन स्थिरांक निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात करते है।

Ka = (Cα2)/(1- α)

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now