कीर्ति स्तंभ का निर्माण किसने करवाया kirti stambha at chittor was built by in hindi चित्तौड़ का कीर्ति स्तंभ किसने बनवाया था

kirti stambha at chittor was built by in hindi कीर्ति स्तंभ का निर्माण किसने करवाया ?

प्रश्न : . चित्तौड़ का कीर्ति स्तंभ किसने बनवाया था?
(अ) राणा प्रताप (ब) राणा कुम्भा
(स) राणा सांगा (द) बप्पा रावल
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

17. निम्नलिखित में से उस शासक का नाम क्या है, जिसने विजय स्तंभ का निर्माण कराया था?
(अ) राणा कुम्भा (ब) राणा सांगा
(स) राणा रतन सिंह (द) राणा हमीर
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
राणा कुम्भा ने अपने पिता मोकल के हत्यारे महपा पनवार को जिसने भागकर मालवा में शरण ली थी, को वहां के शासक महमूद खिलजी से समर्पित करने की मांग की। महमूद खिलजी द्वारा हत्यारे को समर्पित करने से इंकार करने पर राणा कुम्भा ने युद्ध की घोषणा कर दी और महमूद खिलजी को पराजित करके युद्ध बंदी के रूप में चित्तौड़ ले आया। इस विजय की स्मृति में कुम्भा ने चित्तौड़ में कीर्ति स्तंभ या विजय स्तंभ का निर्माण करवाया था। इसे ‘हिंदू देवशास्त्र का चित्रित कोश‘ भी कहते हैं। इस स्तंभ की गणना भारत में सबसे आश्चर्यजनक मीनारों में की जाती है। इसका कुछ अंश लाल पत्थर और कुछ संगमरमर का बना है। अनेक हिंदू देवी-देवताओं के चित्र इसकी शोभा बढ़ाते हैं और इन चित्रों के नीचे लेख उत्कीर्ण हैं।
18. निम्नलिखित में से किसने बीदर में मदरसे का निर्माण कराया था?
(अ) इस्माइल शाह (ब) महमूद गवां
(स) अहमदशाह (द) हसन गंगू
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
बीदर में मदरसे का निर्माण महमूद गवां ने करवाया था। महमूद गवां, मुहम्मद-III के शासनकाल में ‘ख्वाजा जहां‘ की उपाधि धारण कर प्रधानमंत्री बना था। महमूद गवां ने बीदर में एक महाविद्यालय की स्थापना की। महमूद गवां के पत्रों का संग्रह ‘रौजत-उल-इंशा‘ के नाम से जाना जाता है।
19. सुविख्यात कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया था?

(अ) उड़ीसा (ब) छोटा नागपुर
(स) बीजापुर (द) गोलकुंडा
S.S.C.k~ Section off~. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
सुविख्यात कोहिनूर हीरा गोलकुंडा की खान से निकाला गया था।

11. मर्मर-वीथि से गोल गुम्बज का निर्माण किस शासक द्वारा किया गया था?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक (ब) मुहम्मद आदिलशाह II
(स) फिरोज शाह I (द) महमूद गवां
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
कर्नाटक राज्य के बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज के निर्माण का कार्य बहमन शासक मुहम्मद आदिलशाह II के शासनकाल के दौरान ही प्रारंभ किया गया था, किंतु इसका निर्माण अली आदिलशाह द्वितीय के शासनकाल के दौरान पूर्ण हुआ था। मुहम्मद आदिलशाह को मृत्यु के बाद इसी में दफनाया गया था, इस कारण इसे ‘मुहम्मद आदिलशाह‘ के मकबरे के नाम से भी जाना जाता है।
12. निम्नलिखित बहमन शासकों में से बीजापुर में प्रसिद्ध गोल गुम्बज का निर्माण किसने किया था?
(अ) मुहम्मद आदिलशाह (ब) महमूद गवां
(स) यूसुफ आदिलशाह (द) इस्माइल आदिलशाह
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. गोल गुम्बज कहां है?
(अ) कोणार्क (ब) हैदराबाद
(स) पुरी (द) बीजापुर
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. बीजापुर अपनी किस चीज के लिए जाना जाता है?
(अ) घोर सूखे की दशा (ब) गोल गुम्बज
(स) भारी वर्षा (द) गोमतेश्वर की प्रतिमा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
बीजापुर ‘गोल गुम्बज‘ की स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है।
15. निम्नलिखित में से किस राजवंश ने बीजापुर में स्वतंत्र शासन की स्थापना की?
(अ) निजामशाही (ब) कुतुबशाही
(स) आदिलशाही (द) इमादशाही
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier&I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
यूसुफ आदिलशाही ने 1489 ई. में बीजापुर में आदिलशाही राजवंश की स्थापना की थी।