JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

स्वतंत्रता को किस प्रकार सीमित किया जा सकता है ? how freedom can be limited in hindi

how freedom can be limited in hindi ?

1. स्वतंत्रता को किस प्रकार सीमित किया जा सकता है?
(अ) शासन द्वारा (ब) विधि द्वारा
(स) प्राधिकार द्वारा (द) समानता द्वारा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
व्यक्तिवादियों ने स्वतंत्रता और विधि (कानून) को एक-दूसरे का विरोधी कहा है। इनका मत है कि वह सरकार सर्वोत्तम है जो सबसे कम शासन करती है। डायसी के अनुसार, ‘‘एक की मात्रा जितनी अधिक होगी दूसरे की उतनी ही कम हो जाएगी‘‘।
2. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्र का अंग नहीं है?
(अ) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
(ब) न्यासी परिषद
(स) आर्थिक और सामाजिक परिषद
(द) हाउस ऑफ कॉमन्स
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
हाउस ऑफ कॉमन्स संयुक्त राष्ट्र संघ का नहीं बल्कि ब्रिटेन की संसद का निम्न सदन है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों में शामिल हैं महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, न्यासिता परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय व सचिवालय।
3. निम्न में कौन-सा अमेरिकी राष्ट्रपति, राष्ट्रपति बनने से पहले एक सुप्रसिद्ध फिल्म/टी.वी. अभिनेता था?
(अ) जॉन एफ. केनेडी (ब) जेराल्ड आर. फांड
(स) रिचर्ड निक्सन (द) रोनाल्ड रीगन ै
S.S.C. .संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40 वें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल वर्ष 1981 से 1989 तक रहा। राजनीतिक जीवन आरंभ करने से पूर्व रोनाल्ड रीगन प्रसिद्ध फिल्म एवं टी.वी. अभिनेता रहे थे।
4. फ्रांस में ‘‘आतंक के शासन‘‘ के दौरान निम्न में से किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
(अ) मॉन्टेस्क्यू (ब) वोल्टेअर
(स) मारट (द) रॉबेसपियर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
फ्रांस में ‘‘आतंक के शासन‘‘ की समयावधि 5 सितंबर, 1793 से 28 जुलाई, 1794 तक थी। इस अवधि में रॉबेसपियर जो कि एक वकील और राजनीतिज्ञ थे, ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
5. दल-रहित लोकतंत्र के पक्ष में कौन था ?
(अ) जयप्रकाश नारायण (ब) भूपेन्द्र नाथ दत्त
(स) एम. एन. राय (द) जवाहरलाल नेहरू
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
जयप्रकाश नारायण ने भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत दल-रहित लोकतंत्र की वकालत की थी। भारत में दल-रहित लोकतंत्र का प्रतिपादन एम.एन. राय, महात्मा गांधी, विनोबा भावे एवं जयप्रकाश नारायण ने किया परंतु इस सिद्धांत का व्यवस्थित समर्थन जयप्रकाश नारायण ने किया।
6. निम्न में से कौन-सा भारत के लिए चुनौती पैदा नहीं करता है?
(अ) संप्रदायवाद (ब) प्रादेशिकता
(स) समाजवाद (द) जातीयता
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
संप्रदायवाद, प्रादेशिकता तथा जातीयता की भावनाएं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के समक्ष उत्पन्न प्रमुख चुनौतियां हैं जबकि समाजवाद भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित है।
7. कौन सा देश एक-दलीय प्रणाली अपना रहा है?
(अ) मंगोलिया (ब) स्पेन
(स) चिली (द) चीन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के तहत एक-दलीय शासन व्यवस्था है। चीन में एकात्मक शासन की व्यवस्था है जिसमें शासन की समस्त शक्तियां एक दल में निहित हैं। चीन में केवल एक राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी है।
8. लोकपाल का विचार लिया गया है-
(अ) ब्रिटेन से (ब) अमेरिका से
(स) स्कैन्डिनेवियाई देशों से (द) फ्रांस से
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
लोकपाल या ओम्बुड्समैन का विचार स्कैन्डिनेवियाई देशों से या गया है। ओम्बुड्समैन से तात्पर्य कार्यपालिका एवं विधायिका से स्वतंत्र ऐसी संस्था से है जो पर्यवेक्षक एजेंसी के रूप में नागरिकों के अधिकारों एवं हितों के संरक्षण हेतु कार्य करती है। आधुनिक काल में सर्वप्रथम ओम्बुड्समैन संस्था का गठन 1809 ई. में स्वीडन में किया गया था।
9. निम्नलिखित में से क्या स्वतंत्रता और स्वाधीनता में बाधक है?
(अ) केंद्रीकरण (ब) विकेंद्रीकरण
(स) निजीकरण (द) राष्ट्रीयकरण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
संसाधनों का केंद्रीकरण लोकतंत्र में स्वतंत्रता और स्वाधीनता में बाधक होता है।
10. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है-
(अ) आलोचना के अधिकार पर
(ब) एकत्र होने के अधिकार पर
(स) निजी स्वतंत्रता के अधिकार पर
(द) संपत्ति के अधिकार पर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
लोकतंत्र की सफलता मूलतः आलोचना के अधिकार पर निर्भर करती है। सफल लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि सरकार पर नागरिक, समाज, प्रेस और मीडिया का दबाव बना रहे और इसके लिए आलोचना का अधिकार नितांत आवश्यक है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू भी आलोचना के अधिकार के समर्थक थे।
11. भारत के राज्य किस क्षेत्र में केंद्र से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं?
(अ) विधायी (ब) प्रशासनिक
(स) वित्तीय (द) उपर्युक्त सभी
S.S.C.F.C.I.  परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारत के राज्य विधायी, प्रशासनिक एवं वित्तीय इन तीनों क्षेत्रों में केंद्र से अधिक स्वायत्तता की मांग करते रहे हैं।
12. निम्न में से किस भाषा को केंद्रीय सरकार द्वारा श्रेण्य भाषा (क्लासिकल भाषा) का दर्जा दिया गया था?
(अ) गुजराती (ब) तमिल
(स) मराठी (द) मलयालम
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
वर्तमान में संस्कृत, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, ओडिया, मलयालम भाषाओं को केंद्रीय सरकार द्वारा श्रेण्य भाषा (क्लासिकल भाषा) का दर्जा प्राप्त है।
13. शक्ति के विकेंद्रीकरण को गांधीजी के समर्थन का क्या कारण था?
(अ) विकेंद्रीकरण लोकतंत्र में लोगों की अधिक भागीदारी
सुनिश्चित करता है
(ब) भारत में अतीत में शक्ति का विकेंद्रीकरण था
(स) देश के आर्थिक विकास के लिए विकेंद्रीकरण अनिवार्य
(द) विकेंद्रीकरण सांप्रदायिकता को रोक सकता है
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
गांधीजी द्वारा शक्ति के विकेंद्रीकरण की वकालत की गई क्योंकि विकेंद्रीकरण लोकतंत्र में लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करता है। गांधीजी ने इसीलिए ग्राम स्वराज्य की बात की।
14. ‘लोगों की सहमति‘ का अर्थ है-
(अ) कुछ लोगों की सहमति (ब) सब लोगों की सहमति
(स) अधिकांश लोगों की सहमति (द) लोगों के नेता की सहमति
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
लोगों की सहमति का अर्थ है- ‘अधिकांश लोगों की सहमति‘।
15. एकात्मक संरचना और अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली रूप वाले देश का एक उदाहरण है-
(अ) यू. एस. ए. (ब) कनाडा
(स) भारत (द) फ्रांस
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
एकात्मक और अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का सम्मिलित रूप फ्रांस के संविधान में दिखाई देता है। फ्रांस में संसदात्मक एवं अध्यक्षात्मक व्यवस्था का समन्वय है।
16. निम्नलिखित में से कौन-सी केंद्रीकरणवादी सरकार की विशिष्टता नहीं है?
(अ) आश्रित राज्य/यूनिट (ब) न्यायिक समीक्षा
(स) एकल सरकार (द) लचीला संविधान
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
न्यायिक समीक्षा केंद्रीकरणवादी या ऐकिक सरकार की विशेषता नहीं है। अन्य सभी विकल्प ऐकिक सरकार की विशेषताएं हैं।
17. आमतौर पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच यहां पर बड़ा अंतर देखा जाता है-
(अ) सरकार का अध्यक्षात्मक रूप
(ब) फासीवादी प्रकार की सरकार
(स) सरकार का संसदीय स्वरूप
(द) सरकार का समाजवादी प्रकार
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
संसदात्मक शासन व्यवस्था के अंतर्गत सिद्धांत और व्यवहार के बीच बड़ा अंतर देखा जाता है सिद्धांत में संसदीय व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्र का प्रधान राष्ट्रपति या राजा होता है जिसमें समस्त कार्यपालिका शक्ति निहित होती है। परंतु व्यवहार में कार्यपालिका की शक्तियों का प्रयोग मंत्रिपरिषद के द्वारा किया जाता है।
18. ‘सार्वजनिक पद का अधिकार‘ है-
(अ) नागरिक अधिकार (ब) आर्थिक अधिकार
(स) नैतिक अधिकार (द) राजनीतिक अधिकार
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
‘सार्वजनिक पद का अधिकार‘ राजनीतिक अधिकार है।
19. ‘बृहत्तर भारत‘ निम्नलिखित में से किसका द्योतक है?
(अ) राजनीतिक एकता (ब) सांस्कृतिक एकता
(स) धार्मिक एकता (द) सामाजिक एकता
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सांस्कृतिक एकता देखने को मिलती है जबकि विभिन्न प्रकार की संस्कृति यहां विद्यमान है। इसलिए यह ‘बृहत्तर भारत‘ सांस्कृतिक एकता का द्योतक है।
20. किस देश में वित्त विधेयक, विधानमंडल के ऊपरी सदन में पेश किया जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) फ्रांस
(स) जापान (द) जर्मनी
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
जर्मनी में वित्त विधेयक विधानमंडल के ऊपरी सदन में पेश किया जाता है।
21. निम्नलिखित में से बहुल कार्यपालिका का उदाहरण है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) यू.के.
(स) भारत (द) स्विट्जरलैंड
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Teir-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में से बहुल कार्यपालिका का उदाहरण स्विट्जरलैंड है।
22. निम्न में किस अमेरिकी राष्ट्रपति ने कूटनीतिक संबंध सुदृढ करने के लिए 1972 में चीन का दौरा किया था?
(अ) रिचर्ड निक्सन (ब) जॉर्ज बुश (सीनियर)
(स) डी. आइजनहावर (द) जे.एफ.केनेडी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
रिचर्ड निक्सन वर्ष 1969 से 1974 तक की अवधि में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। निक्सन ने वर्ष 1972 में कूटनीतिक संबंध सुदृढ़ करने के लिए चीन का दौरा किया था।
23. संयुक्त राष्ट्र सभा के अनुसार बाल अधिकार के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार नहीं आता?
(अ) शुद्ध पेय जल (ब) समुचित जीवन स्तर
(स) शिक्षा (द) विवाह
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
संयुक्त राष्ट्र सभा के अनुसार बाल अधिकारों के अंतर्गत विवाह को सम्मिलित नहीं किया गया है।
24. सूची I (सरकार के रूप) का सूची II (सिद्धांत) के साथ मिलान कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कोडों से सही उत्तर चुनिए- सूची I सूची II
(सरकार के रूप) (सिद्धांत)
1. अध्यक्षात्मक प्रणाली A. शक्ति विभाजन
2. संसदीय प्रणाली B. शक्ति का संकेंद्रण
3. संघीय प्रणाली C. कार्यपालिका और
विधानमंडल के बीच घनिष्ठ संबंध
4. एकात्मक प्रणाली D. शक्ति पृथक्करण
कूटः
1 2 3 4
(अ) C D A B
(ब) D C B A
(स) D C A B
(द) D B A C

S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
सूची I का सुमेलन सूची II के साथ निम्नानुसार है-
सूची I सूची II
अध्यक्षात्मक प्रणाली – शक्ति का पृथक्करण
संसदीय प्रणाली कार्यपालिका और विधानमंडल के बीच
घनिष्ठ संबंध
संघीय प्रणाली – शक्ति का विभाजन
एकात्मक प्रणाली – शक्ति का संकेंद्रण
25. निम्न में से सही जोड़े बनाइए –
सूची-I सूची-II
(संगठन) (मुख्यालय)
(अ) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास 1. जेनेवा
संगठन
(ब) खाद्य एवं कृषि संगठन 2. पेरिस
(स) विश्व स्वास्थ्य संगठन 3. बर्न
(द) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक 4. रोम
एवं सांस्कृतिक संगठन
(अ) A-3, B-4, C-2, D-1
(ब) A-5, B-2, C-4, D-3
(स) A-4, B-3, C-2, D-5
(द) A-5, B-4, C – 1, D-2
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
संगठन मुख्यालय
संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन – वियना (ऑस्ट्रिया)
खाद्य एवं कृषि संगठन – रोम (इटली)
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक – पेरिस (फ्रांस)
एवं सांस्कृतिक संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन – जेनेवा (स्विट्जरलैंड)

Sbistudy

Recent Posts

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

3 days ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

5 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

7 days ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

7 days ago

elastic collision of two particles in hindi definition formula दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है

दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है elastic collision of two particles in hindi definition…

7 days ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now