विषमजालिकता की खोज किसने की थी ? Heterothallism is discovered by whom in hindi

Heterothallism is discovered by whom in hindi

प्रश्न : विषमजालिकता की खोज किसने की थी ?
(अ) ई.जे. बटलर (ब) ए.एफ. ब्लैकली
(स) जे.एच. ग्रेगी (द) बी.बी. मुंडकर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
विषमजालिकता (Heterothallism) की खोज अमेरिकी कवक विज्ञानी एलबर्ट फ्रांसिस ब्लैकली (Albert Francis Blakeslee) द्वारा की गई थी।

1. अतिवर्धन का अर्थ है-
(अ) किसी कोशिका के आकार में वृद्धि
(ब) पेशी की अत्यधिक गतिशीलता का
(स) अतिलोलुपतापूर्ण खान-पान
(द) कोशिकाओं की संख्या में अपसामान्य वृद्धि
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
एक ऊतक या किसी अंग में सामान्य कोशिकाओं की संख्या में अपसामान्य वृद्धि को अतिवर्धन कहा जाता है।
2. जीन जो बहु प्रभावों को प्रदर्शित करती है वह कहलाती हैः-
(अ) शूडोजीन (ब) प्लीओट्रोपिक
(स) पॉलीजीन (द) कॉम्पलीमेंटरी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
जब एक जीन दो या दो से अधिक गुणों को प्रभावित करता है तो ऐसी घटना को प्लीओट्रोपी तथा ऐसे जीन को प्लीओट्रापिक जीन कहते हैं।
3. काफी संख्या में कम समय में ही एक जैसे पौधे किस प्रणाली से उत्पन्न किए जा सकते हैं?
(अ) एक ही पौधे के बहुत सारे बीजों से
(ब) तने काटकर
(स) ऊतक संवर्धन तकनीक से
(द) जल संवर्धन विधि से
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
काफी संख्या में कम समय में ही एक जैसे पौधे ऊतक संवर्धन तकनीक (Tissue Culture Technique) से उत्पन्न किए जा सकते हैं।
4. किसी पादप का वह हिस्सा जो दूसरे पादप पर लगाया जाता है, कहलाता है-
(अ) स्कंध (ब) कलम
(स) व्रत (द) चूषक
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
किसी पौधे की एक शाखा जिसे कलम कहा जाता है, को किसी दूसरे पौधे पर लगाया जाता है। इससे एक नया पौधा तैयार होता है, इसे कलम विधि द्वारा प्रजनन कहते हैं।
5. कृन्तक (क्लोन) किससे प्राप्त इकाइयों का समूह है-
(अ) संकरीकरण (ब) सूक्ष्मप्रवर्धन
(स) संकर-परागण (द) स्क्-परागण
S.S.C.  C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
आनुवांशिक रूप से एक समान जीवों का समूह कृन्तक (क्लोन) कहलाता है। सूक्ष्म प्रवर्धन (Micropropagation) ऊतक संवर्धन (Tissue Culture) द्वारा पौधों को संवर्धित करने की विधि है जिससे उत्पन्न सभी पौधे आनुवांशिक रूप से समान होते हैं।
6. जलसंवर्धन क्या है?
(अ) तरल संवर्धन मीडियम में पादप वृद्धि
(ब) खनिज की कमी वाली मिट्टी में पौधा उगना/पादप वृद्धि
(स) मृदा संरक्षण
(द) प्रयोगशाला में पौधा उगना / पादप वृद्धि
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
बिना मिट्टी के जल में पौधों को उगाने की कला हाइड्रोपोनिक्स (जलसंवर्धन) कहलाती है। इस तकनीक में मिट्टी में उपस्थित खनिज और तत्त्वों का विलयन बनाया जाता है। तरल विलयन को डालकर पौधे मिट्टी के बजाए केवल पानी, कंकड़ या बालू में उगाए जा सकते हैं।
7. जलसंवर्धन, पौधों के कर्षण की एक विधि है, जिसमें निम्न में से किसका प्रयोग नहीं किया जाता?
(अ) मिट्टी (ब) जल
(स) प्रकाश (द) रेत पर
S.S.C. संयुक्त सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. जलवर्धन विधियों से पादप उगाने की प्रणाली को कहते हैं-
(अ) जलानुवर्तन (ब) जलभीति
(स) जलसंवर्धन (द) जलोद्भिद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. पर्णांग के बीजाणुधानीधर पत्ते को क्या कहा जाता है?
(अ) तनुशल्क (ब) सोरसछद
(स) बीजाणुधानी पुंज (द) बीजाणु पर्ण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
पर्णांग के बीजाणुधानीधर पत्ते को बीजाणु पर्ण कहा जाता है।
10. निम्नलिखित में से क्या लैंगिक जनन का रूप है?
(अ) विखंडन (ब) खंडन
(स) मुकुलन (द) उभयलिंगता
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उभयलिंगता लैंगिक जनन का एक रूप है। नर तथा मादा जननांग एक ही जीव में उपस्थित होने से यह स्थिति उत्पन्न होती है।
11. करक्यूमिक किससे पृथक किया जाता है?
(अ) लहसुन (ब) हल्दी
(स) सूरजमुखी (द) गुलाब
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
करक्यूमिक, हल्दी से पृथक किया जाता है। हल्दी में एंटीबायोटिक आर एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। हल्दी का वानस्पतिक नाम करक्यूमा लौंगा (Curcuma longa) है।
12. कैक्टस का उल्लेख किस रूप में किया जाता है?
(अ) जलोद्भिद (ब) समोद्भिद
(स) मरुद्भिद (द) अधिपादप
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
मरुद्भिद-सूखी, शुष्क और रेगिस्तान वास स्थल वाले पौधे। जलोद्भिद-जल में अनुकूलित रहने वाले पौधे। द्यसमोद्भिद्-बहुत कम नमी में अनुकूलित रहने वाले पौधे। अधिपादप-वे पौधे जो दूसरे पौधों पर उगते हैं परजीवी नहीं होते, अधिपादप कहते हैं।
13. कैक्टस में शूल किसका रूपांतरण है?
(अ) तना (ब) अनुपर्ण
(स) पत्ते (द) कलियों
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
कैक्टस में शूल पत्तों का रूपांतरण है। ये शूल रेगिस्तान में कैक्टस में बहुत कम पानी को वाष्पीकृत करते हैं।
14. किसमें युग्मकोद्भिद को प्रोथैलस कहते हैं?
(अ) टेरिडोफाइटा (ब) ब्रायोफाइटा
(स) स्पर्मेटोफाइटा (द) थैलोफाइटा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
टेरिडोफाइटा में युग्मकोद्भिद को प्रोथैलस कहते हैं।
15. वे पादप जो केवल प्रकाश में भली-भांति बढ़ते हैं। यह कहलाते है-
(अ) छायारागी (ब) मरुद्भिद
(स) आतपोद्भिद् (द) अधिपादप
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
वे पादप जो केवल सूर्यप्रकाश में भली-भांति विकसित होते हैं उन्हें ‘आतपोद्भिद‘ (Heliophytes) कहते हैं।

17. राइजोबियम किसका एक प्रकार है?
(अ) प्रकाशसंश्लेषी जीवाणु (बैक्टीरिया)
(ब) सहजीवी जीवाणु (बैक्टीरिया)
(स) परजीवी बैक्टीरिया
(द) मृतजीवी बैक्टीरिया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
राइजोबियम एक प्रकार का सहजीवी जीवाणु है।
18. ‘जेनेरा प्लांटेरियम‘ का लेखक कौन है?
(अ) लिन्नालस (ब) बेंथम और हुकर
(स) एंगलर और प्रांटले (द) हचिनसन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
‘जेनेरा प्लांटेरियम‘ पुष्पी पादपों के वर्गीकरण से संबंधित बेंथम एवं हुकर द्वारा लिखित पुस्तक है।
19. कोशिकाएं जो द्वार कोशिकाओं से निकट रूप से संबद्ध और अंतर्विष्ट है-
(अ) संचरण ऊतक (ब) अनुपूरक कोशिकाएं
(स) सहायक कोशिकाएं (द) अधश्चर्म कोशिकाएं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
अधि चर्म में रंध्र पाये जाते हैं, वे दो द्वार कोशिकाओं से घिरे रहते हैं। कोशिकाएं जो द्वार कोशिकाओं से निकट रूप से संबद्ध और अंतर्विष्ट हैं, सहायक कोशिकाएं कहलाती हैं।
20. एक मृदूतक कोशिका जो कि कोशिकीय अजैव पदार्थ संग्रह करती है, क्या कहलाती है?
(अ) फ्रैग्मोब्लास्ट
(ब) आइडियोब्लास्ट (विचित्र कोशिका)
(स) कोनिडिओप्लास्ट
(द) क्लोरोप्लास्ट (हरितलवक)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
एक मृदूतक कोशिका जो कि कोशिकीय अजैव पदार्थ संग्रह करती है, आइडियोब्लास्ट (विचित्र कोशिका) कहलाती है।
पादप शरीर-क्रिया विज्ञान
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 प्रकाश-संश्लेषण में कौन-सा प्रकाश सबसे कम प्रभावी है?
– हरा प्रकाश
 सौर ऊर्जा का अधिकतम यौगिकीकरण किसके द्वारा होता है?
– हरे पौधे
 क्लोरोफिल में क्या होता है? – मैग्नीशियम
 मैग्नीशियम किसका संघटक धातु है? – पर्णहरित अणु (क्लोरोफिल)
 प्रकाश-संश्लेषण के दौरान उन्मुक्त ऑक्सीजन कहां से आती है?
– पानी
 प्रकाश-संश्लेषण के दौरान ऑक्सीजन किस कारण विमोचित होती है?
दृजल का प्रकाश अपघटन
 क्लोरोप्लास्ट, सेट्रोसोम, टोनोप्लास्ट तथा नेमाटोब्लास्ट में से क्या प्रकाश-संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? – क्लोरोप्लास्ट
 किसने ‘पादक ऊतक संवर्धन‘ का कार्य आरंभ किया? -हैबरलैंडिट
 पौधों के लिए प्राथमिक पोषक तत्वों के रूप में ज्ञात तत्व कौन-से हैं?
– नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम
 किसी वनस्पति उद्यान में, फूल निकलने की प्रक्रिया, प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन तथा निषेचन में से किस पर प्रकाश का सीधा प्रभाव बिल्कुल नहीं पड़ता? -निषेचन
 पौधों में जाइलम की उपस्थिति से जल का वहन, खाद्य पदार्थ का वहन, अमीनो अम्ल का वहन तथा ऑक्सीजन का वहन में से क्या होता है? – जल का वहन