JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

विषम चक्रीय यौगिक ,पिरोल क्या है , परिभाषा , संरचना , एरोमैटिकता , पिरॉल की अणुकक्षक संरचना

heterocyclic compound in hindi विषम चक्रीय यौगिक : वे स्थायी चक्रीय यौगिक जिनकी वलय में कम से कम 1 विषम परमाणु N , O ,S उपस्थित हो एवं यौगिक ऐरोमैटिक हो , विषम चक्रीय यौगिक कहलाते हैं।
उदाहरण : पिरॉल , फ्यूरेन , थायोफीन , पिरिडीन।
1. पिरोल (pyrrole) :

IUPAC = एजोल
बनाने की विधियां :
1. अमोनियम म्यूसेट द्वारा : अमोनियम म्यूसेट व ग्लिसरॉल को गर्म करने पर म्यूसिक अम्ल व अमोनिया बनती हैं।
म्यूसिक अम्ल की अमोनिया के साथ अभिक्रिया में निर्जलीकरण व चक्रीकरण से पिरॉल बनता हैं।
2. फ्यूरेन से : फ्युरेन की अमोनिया के साथ उच्च ताप पर एलुमिना की उपस्थिति में अभिक्रिया कराने पर पिरोल बनता है।
3. एसिटिलीन व अमोनिया से क्रिया से :
एसीटिलीन व अमोनिया को Fe की रक्त तप्त नलिका में से प्रवाहित करने पर पिरॉल बनता हैं।
4. नॉर संश्लेषण : α-एमीनो-β-कीटो एस्टर व एथिल एसिटो एसिटेट की अभिक्रिया। α-एमीनो –β-कीटो एस्टर व एथिल एसिटो एसिटेट संघनित होकर पिरोल व्युत्पन्न बनाते हैं।
5. सक्सिनिमाइड से : सक्सिनिमाइड का इनॉल रूप जिंक की उपस्थिति में गर्म करने पर पिरॉल बनाता हैं।
6. पॉल – नॉर संश्लेषण : 1,4 डाई कीटोन के इनोल रूप का अमोनिया के साथ संघनन कराने पर पिरोल व्युत्पन्न बनता है।
7. हेन्स संश्लेषण : एथिल ऐसीटो एसिटेट व α-क्लोरो कीटोन की अमोनिया या 1 डिग्री एमीन के साथ अभिक्रिया कराने पर पिरोल व्युत्पन्न बनता है।

पिरोल की संरचना एवं एरोमैटिकता

अणुभार निर्धारण एवं रासायनिक विधियों द्वारा पिरोल का अणुसूत्र C4H5N प्राप्त होता है।
पिरोल में संयुग्मित द्विबंध होते है , यह योगात्मक अभिक्रिया की तुलना में electron स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया आसानी से देता है।
जो एरोमैटिक यौगिकों का मुख्य लक्षण होता है , अत: यह एरोमेटिक होना चाहिए।
पिरोल समतल चक्रीय यौगिक है अत: इसकी संरचना निम्न प्रकार होती है –

पिरॉल की अणुकक्षक संरचना

पिरोल की एरोमेटिकता को अणुकक्षक सिद्धांत के आधार पर समझा जा सकता है –
1. पिरोल में N-परमाणु एवं प्रत्येक कार्बन का sp2 संकरण होता है जिससे अणु की समतलीय संरचना व बंध कोण 120 डिग्री होता है।
2. प्रत्येक c तथा N परमाणु तीन तीन σ बंध बनाते है इस कारण प्रत्येक c व N के पास एक असंकरित Pz कक्षक रहता है।
3. C परमाणु के असंकरित Pz कक्षक में एक π electron एवं नाइट्रोजन के असंकरित Pz कक्षक में 2π electron उपस्थित होते है।
4. असंकरित P कक्षक आपस में अतिव्यापन करके π बंध बनाते है , पिरोल वलय में चक्रीय अनुनाद होने के कारण इसमें 6π electron वलय में विस्थानिकृत होते है , इस कारण यह एरोमेटिक होता है।
Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

2 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

2 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now