सूत्र , प्रतीक चिन्ह , नाम , रसायन विज्ञान फॉर्मूला Formula, symbol, name, chemistry formulas

Formula, symbol, name, chemistry formula सूत्र , प्रतीक चिन्ह , नाम , रसायन विज्ञान फॉर्मूला :
प्रतिक (symbol) : जब हम रसायन विज्ञान का अध्ययन करते है तो हम विभिन्न तत्वों के नाम पढ़ते है , हम सामान्यत: इन तत्वों का पूरा नाम लिखने के स्थान पर प्रतिक चिन्ह काम में लेते है।  जैसे हमें क्लोरीन लिखना होता है तो हम Cl लिखते है , इसी प्रकार कैल्सियम को Ca प्रतीक से दर्शाते है।
प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल करने से हम हमारा टाइम बचाने का प्रयास करते है क्योंकि हम एक पूरा नाम लिखने के स्थान पर एक प्रतिक चिन्ह लिख देते है।
हमें प्रतीक चिन्ह लिखते समय यह ध्यान देना चाहिए की प्रतिक का पहला अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े अक्षर द्वारा लिखा जाता है तथा दूसरा अक्षर छोटे अक्षरों में लिखा जाता है।
“प्रतीक किसी नाम का छोटा रूप होता है ”
परमाणु भार : किसी भी एक परमाणु का भार परमाणु भार कहलाता है।
परमाणु द्रव्यमान : किसी तत्व में जितने परमाणु उपस्थित है उन सभी परमाणुओं के भार का योग उस तत्व का भार कहलाता है इसे परमाणु द्रव्यमान कहते है।
रासायनिक सूत्र : जब दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर किसी अणु का निर्माण करते है तो इस अणु को जिस प्रतीक चिन्ह से दर्शाया जाता है तो उसे सूत्र कहते है अर्थात सूत्र यह दर्शाता है की उस अणु में किस परमाणु के कितने अंश है।
हम यहाँ एक सारणी का अध्ययन करते है जिससे तत्व का नाम , उसका प्रतीक चिन्ह और परमाणु द्रव्यमान बताया गया है इससे आपकी रसायन विज्ञान आसान हो जाती है।
 तत्व
 प्रतीक /सूत्र
 परमाणु भार /द्रव्यमान
 एलुमिनियम
 Al
 27
 एंटीमनी
 Sb
 122
 आर्सेनिक
 As
 75
 बेरियम
 Ba
 137
 ब्रोमीन
 Br
 80
 कैल्सियम
 Ca
 40
 कार्बन
 C
 12
 क्लोरीन
 Cl
 35.5
 कॉपर
 Cu
 63.5
 हाइड्रोजन
 H
 1
 आयोडीन
 I
 127
 आयरन
 Fe
 56
 लैड
 Pb
 207
 मैग्नेशियम
 Mg
 24
 मर्करी
 Hg
 201
 नाइट्रोजन
 N
 14
 ऑक्सीजन
 O
 16
 फॉस्फोरस
 P
 31
 पोटेशियम
 K
 39
 सिल्वर
 Ag
 108
 सॉडियम
 Na
 23
 सल्फर
 S
 32
 टीन
Sn
 119
 जिंक
 Zn
 65
यौगिक : जब भिन्न प्रकार के अणु या परमाणु मिलते है तो उसे यौगिक कहते है।
यौगिक का प्रतीक के स्थान पर सूत्र लिखा जाता है।
 यौगिक
 सूत्र
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
 HCl
 सल्फ्यूरिक अम्ल
 H2SO4
 सल्फ्यूरस अम्ल
 H2SO3
 नाइट्रिक अम्ल
 HNO3
 नाइट्रस अम्ल
 HNO2
 फास्फोरिक अम्ल
 H3PO4
 बोरिक अम्ल
 H3BO3
 सल्फर डाई ऑक्साइड
 SO2
 सल्फर ट्राई ऑक्साइड
 SO3
 नाइट्रस ऑक्साइड
 N2O
 नाइट्रिक ऑक्साइड
 NO
 नाइट्रोजन ट्राई ऑक्साइड
 N2O3
 नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड
 NO
 नाइट्रोजन पेंटा ऑक्साइड
 N2O5
 कार्बन मोनो ऑक्साइड
 CO
 कार्बन डाई ऑक्साइड
 CO2
 सिलिका
 SiO2
 कास्टिक सोडा या सोडियम हाइड्रोक्साइड
 NaOH
 कास्टिक पोटाश या पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
 KOH
 वाशिंग सोडा या सोडियम कार्बोनेट
 Na2CO3
 बेकिंग सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट
 NaHCO3
 लाइमस्टोन या मार्बल या कैल्सियम कार्बोनेट
 CaCO3
 जल
 H2O
 सल्फ्युरेटेड हाइड्रोजन
 H2S
 अमोनिया
 NH3
 फोस्फीन
 PH3
 मेथेन
 CH4