स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे first speaker of lok sabha of independent india in hindi

first speaker of lok sabha of independent india in hindi स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?

प्रश्न : स्वतंत्र भारत के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू
(ब) फ्रैक एंथोनी
(स) के.एम. मुंशी
(द) जी.वी. मावलंकर
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) गणेश वासुदेव मावलंकर (जी.बी. मावलंकर) थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोकसभा के पिता की उपाधि से सम्मानित किया।
2. सर्वोदय और भूदान आंदोलन से कौन संबद्ध है?
(अ) आचार्य नरेंद्र देव (ब) जी.के. गोखले
(स) एम.जी.रानाडे (द) आचार्य विनोबा भावे
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
सर्वोदय और भूदान आंदोलन से आचार्य विनोबा भावे संबंधित थे। इन्होंने भूदान आंदोलन 18 अप्रैल, 1951 को आंध्र प्रदेश के पोचम पल्ली से प्रारंभ किया था।
3. ‘सर्वोदय‘ की अवधारणा के संस्थापक कौन थे?
(अ) महात्मा गांधी
(ब) जय प्रकाश नारायण
(स) विनोबा भावे
(द) के.जी मुशरूवाला
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
आधुनिक समय में ‘सर्वोदय‘ शब्द का पहली बार प्रयोग महात्मा गांधी ने किया था। व्युत्पत्ति की दृष्टि से ‘सर्वोदय‘ का अर्थ है ‘सभी के उदय या कल्याण‘। इस अवधारणा को गांधीजी ने जॉन रस्किन की पुस्तक ऑन टू दिस लास्ट से लिया है।
विविध
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 राजा रवि वर्मा कहां के महान चित्रकार थे?
– केरल
 ‘लैंड ऑफ द गोल्डन पगोडा‘ किसे कहते हैं?
– म्यांमार
 कलमकारी चित्रकला का संबंध किससे है?
– दक्षिण भारत में हस्त-चित्रित सूती वस्त्र

ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. क्रिस्टोफर कोलम्बस कहां का था?
(अ) वेनिस (ब) जिनोआ
(स) स्पेन (द) पुर्तगाल
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
1492 ई. में सर्वप्रथम अमेरिका महाद्वीप की खोज करने वाला क्रिस्टोफर कोलम्बस जिनोआ का प्रसिद्ध नाविक था। इसका जन्म 31 अक्टूबर, 1451 ई. जिनोआ (इटली) में हुआ था जबकि इसकी मृत्यु 20 मई, 1506 को वैलादोलिद (वर्तमान स्पेन) में हुई थी।
2. निम्नलिखित में से किसका मिलान गलत किया गया है?
(अ) सर सैयद मुर्तजा खान – अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय
(ब) डॉ.बी.आर. अंबेडकर – अम्बेडकर विश्वविद्यालय
(स) पं. जवाहरलाल नेहरू – जवाहरलाल नेहरू विश्व
विद्यालय
(द) मदन मोहन मालवीय – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(*)
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना सर सैयद अहमद खान ने वर्ष 1920 में की थी। इससे पूर्व यह ‘मोहम्मद एंग्लोओरिएंटल कॉलेज (MAO College) के नाम से 1875 ई. में स्थापित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का स्थापना वर्ष 1969 में संसद के एक अधिनियम के द्वारा हुई। इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। अंबेडकर विश्वविद्यालय कई स्थानों पर यथा दिल्ली, लखनऊ, आगरा इत्यादि पर स्थित है। चूंकि प्रश्न में स्थान का जिक्र नहीं किया गया है। अतः प्रश्न के उत्तर को सनिश्चित नहीं किया जा सकता है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पं. मदन मोहन मालवीय ने की थी।
नोट- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी उत्तर पत्रक में इस प्रश्न का उत्तर श्ंश् दिया गया था जो कि त्रुटिपूर्ण है। परिणाम घोषित करने से पूर्व इस प्रश्न का उत्तर परिवर्तित किए जाने की संभावना है।