Blog

हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

प्रथम मुगल बादशाह कौन था first mughal emperor of india in hindi भारत का प्रथम मुगल सम्राट कौन था शासक

who was the first mughal emperor of india in hindi प्रथम मुगल बादशाह कौन था भारत का प्रथम मुगल सम्राट कौन था शासक ?

प्रश्न : भारत का प्रथम मुगल बादशाह कौन था?
(अ) शाहजहां (ब) हुमायूं
(स) बाबर (द) अकबर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
भारत का प्रथम मुगल बादशाह बाबर था। इसने पानीपत के प्रथम युद्ध (1526 ई.) में इब्राहिम लोदी को पराजित कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली।
प्रश्न : पानीपत की पहली लड़ाई किस वर्ष लड़ी गई थी?
(अ) 1516 (ब) 1761
(स) 1526 (द) 1556
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

मुगल काल
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 मध्यकालीन भारत में किसने पहली बार युद्ध में तोपों का इस्तेमाल किया? – बाबर
 पानीपत की लड़ाई में, बाबर ने किसकी सेना का सामना किया था?
– इब्राहिम लोदी
 भारत में मनसबदारी प्रथा किसने शुरू की? – अकबर
 अबुल फजल किस सूफी संत के पुत्र थे? -शेख मुबारक
 किस लेखक ने अकबर के दीन-ए-इलाही को ‘उनकी मूर्खता का, न कि बुद्धिमत्ता का स्मारक‘ कहा है? – विसेंट स्मिथ
 जहांगीर के काल में मुगल दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज कौन था? -कैप्टन विलियम हॉकिंस
 शाहजहां के शासनकाल में कौन-सा विदेशी यात्री भारत आया था?
– मनूची
 ताजमहल को ‘संगमरमर में स्वप्न‘ (adream in marble) कहा जाता है। किस स्मारक को ‘पत्थर में स्वप्न‘ कहा जाता है?
– पंचमहल
 वर्ष 1665 में पुरंदर की संधि का प्रत्यक्ष उद्देश्य क्या था?
– शिवाजी और बीजापुर के सुल्तान के बीच विवाद के बीज बोना
 निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(अ) शिवाजी-अफजल खां (ब) नूरजहां-महाबत खां
(स) अकबर-राणा प्रताप (द) बाबर-बैरम खां
– बाबर-बैरम खां
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)

3. बाबर ने तुजुक-ए-बाबरी नामक अपने संस्मरण किस भाषा में लिखे थे?
(अ) मंगोल (ब) फारसी
(स) तुर्की (द) अरबी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
बाबर ने तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा) नामक अपना संस्मरण मूलतः तुर्की भाषा में लिखा था। इसमें भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरूद्दीन मुहम्मद बाबर के जीवन की घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक में बाबर ने भारत की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक व भौगोलिक स्थिति का वर्णन किया है।
4. दिल्ली में मुगल साम्राज्य की नींव निम्नलिखित में से किस लड़ाई के परिणामस्वरूप पड़ी?
(अ) पानीपत की तीसरी लड़ाई
(ब) पानीपत की दूसरी लड़ाई
(स) हल्दीघाटी की लड़ाई
(द) पानीपत की पहली लड़ाई
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
पानीपत की प्रथम लड़ाई के बाद भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी। यह युद्ध 21 अप्रैल, 1526 को बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच हुआ था, जिसमें इब्राहिम लोदी की पराजय हुई और बाबर ने दिल्ली पर अधिकार कर मुगल साम्राज्य की स्थापना की। इस युद्ध में बाबर ने पहली बार प्रसिद्ध ‘तुलगमा युद्ध नीति‘ का प्रयोग किया था।
5. निम्न में से किसका अपने समकालीन मुगल बादशाह के साथ मिलान गलत हुआ है?
(अ) राणा सांगा – बाबर
(ब) पृथ्वीराज चैहान – अकबर
(स) जुझार सिंह – शाहजहां
(द) जसवंत सिंह – औरंगजेब
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
पृथ्वीराज चैहान 12वीं शताब्दी का शासक था, जिसने मुहम्मद गोरी से तराइन के दो युद्ध लड़े थे। अतः विकल्प (ब) सुमेलित नहीं है, जबकि अन्य विकल्प सुमेलित हैं।
6. भारत में सबसे पहले तोपखाने का प्रयोग किसने किया था?
(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) तैमूर
(स) शेरशाह सूरी (द) बाबर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
भारत में सबसे पहले तोपखाने का प्रयोग बाबर ने किया था। बाबर ने मुगल वंश की स्थापना की थी। बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण पंजाब के शासक दौलत खां लोदी एवं मेवाड़ के शासक राणा सांगा ने दिया था। बाबर ने भारत पर पांच बार आक्रमण किया था। बाबर को ‘मुबइयां‘ नामक पद्य शैली का जन्मदाता माना जाता है। इसे ‘कलंदर‘ की उपाधि दी गई थी।
7. खानवा के युद्ध में बाबर द्वारा पराजित किया जाने वाला राजपूत राजा था-
(अ) राणा सांगा (ब) रुद्र देव
(स) उदय सिंह (द) राणा प्रताप सिंह
S.S.C.स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
खानवा का युद्ध 17 मार्च, 1527 को मुगल शासक बाबर एवं मेवाड़ के राजा राणा सांगा के मध्य हुआ था। इसी युद्ध में बाबर ने ‘जिहाद‘ का नारा दिया था।
8. बाबर की मृत्यु कहां हुई थी?
(अ) आगरा (ब) काबुल
(स) लाहौर (द) दिल्ली
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
बाबर की मृत्यु 26 दिसंबर, 1530 को आगरा में हुई थी। प्रारंभ में उसे ‘नूर अफगान‘ (आधुनिक आरामबाग) बाग में दफनाया गया था, परंतु बाद में उसे काबुल में उसी के द्वारा चुने गए स्थान पर दफनाया गया।
9. ‘पुराना किला‘ किसने बनवाया?
(अ) बाबर (ब) शेरशाह
(स) औरंगजेब (द) अकबर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
दिल्ली में पुराना किला का निर्माण हुमायूं द्वारा 1533 से 1538 ई. के मध्य करवाया गया था। शेरशाह द्वारा दिल्ली पर अधिकार करने के बाद इस किले में कई स्मारकों का निर्माण करवाया गया तथा इस किले का नाम ‘शेरगढ‘ कर दिया गया।
10. 1540 ई. में किस युद्ध के पश्चात हुमायूं को हिंदुस्तान से बाहर कर दिया गया था?
(अ) दौरा (ब) सूरजगढ़
(स) कन्नौज (द) चैसा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
चैसा का युद्ध (1539 ई.) में हुमायूं को पराजित करने के बाद शेर
खां ने ‘शेरशाह‘ की उपाधि धारण की, जबकि इसने 1540 ई. में हुमायूं को कन्नौज (बिलग्राम) के युद्ध में परास्त कर दिल्ली का सिंहासन प्राप्त किया। इसके पश्चात हुमायूं को विवश होकर निर्वासित की भांति इधर-उधर भटकना पड़ा। 22 जून, 1555 को
सरहिंद युद्ध की विजय ने हुमायूं को एक बार पुनः उसका खोया राज्य वापस दिला दिया।
11. हुमायूं को किस लड़ाई में पराजय के बाद भारत से भागना पड़ा था?
(अ) खानवा (ब) कन्नौज
(स) पानीपत (द) गोगरा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. कन्नौज का युद्ध किस वर्ष में लड़ा गया था?
(अ) 1540 (ब) 1545
(स) 1526 (द) 1539
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. दिल्ली में हुमायूं का मकबरा किसने बनवाया था?
(अ) बाबर (ब) अकबर
(स) हाजी बेगम (द) हुमायूं
S.S.C. C.P.O परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
दिल्ली में हुमायूं का मकबरा हुमायूं की प्रिय पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। इसका वास्तुकार मीरन मिर्जा गियास था। मकबरे के चारों ओर बगीचे का निर्माण इस मकबरे की विशेषता है।
14. मेधावी राजस्व अधिकारी टोडरमल ने किसके अधीन सेवा की थी?
(अ) भगवान दास (ब) हुमायूं
(स) बाज बहादुर (द) शेरशाह
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
मेधावी राजस्व अधिकारी टोडरमल अकबर की सेवा से पहले शेरशाह के अधीन नौकरी करते थे।
15. कलानौर में राज्याभिषेक के समय अकबर की आयु कितनी थी?
(अ) तेरह वर्ष (ब) पंद्रह वर्ष
(स) अठारह वर्ष (द) बीस वर्ष
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
हुमायूं की मृत्यु के समय अकबर पंजाब में ‘कलानौर‘ नामक स्थान पर अफगान विद्रोहियों के खिलाफ युद्धरत मुगलिया फौज की कमान संभाले हुए था। ‘कलानौर‘ में ही मात्र तेरह साल चार महीने की उम्र में उसके सिर पर मुगलिया वंश का ताज रख दिया गया।
16. ‘महाभारत‘ का फारसी में अनुवाद किसने किया था?
(अ) बदायूंनी (ब) अबुल फजल
(स) इब्न बतूता (द) बाबर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
अकबर के आदेश से महाभारत के विभिन्न भागों का फारसी में ‘रज्मनामा‘ नाम से अनुवाद अब्दुल कादिर बदायूंनी, नकीब खां फैजी, अबुल फजल एवं शेख सुल्तान ने किया था।
17. रामायण का अनुवाद फारसी में किसने किया था?
(अ) अबुल फजल (ब) बदायूंनी
(स) अब्दुल लतीफ (द) ईश्वर दास
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
रामायण का फारसी में अनुवाद 1589 ई. में अब्दुल कादिर बदायूंनी ने किया था। बदायूंनी अकबर के महत्त्वपूर्ण दरबारी इतिहासकारों में से एक था। वह बदायूं का रहने वाला था। उसने ‘मुन्खब-उल-तवारीख‘ नामक ग्रंथ की रचना की। वह एक कदर सुन्नी मुसलमान था। अतः उसने प्रत्येक चीज को शरा के तराज पर तौला।
18. निम्नोक्त में से किसने अकबर की जीवन कथा लिखी थी?
(अ) अबुल फजल (ब) फैजी
(स) अब्दुल नबी खां (द) बीरबल
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
अबुल फजल, मुगल सम्राट अकबर के प्रधानमंत्री एवं उनके दरबार के नौ-रत्नों में से एक थे। इन्होंने ‘अकबरनामा‘ नामक पुस्तक की रचना की। यह पुस्तक तीन खंडों में विभक्त है तथा इसका अंतिम व तीसरा खंड ‘आइने अकबरी‘ है। अबुल फजल ने ‘पंचतंत्र‘ का फारसी अनुवाद ‘अनवार-ए-सुहैली‘ के नाम से किया था।
19. वह प्रसिद्ध जैन विद्वान कौन था, जिसका अकबर बहुत सम्मान करता था?
(अ) हेमचंद्र (ब) हरिविजय
(स) वस्तुपाल (द) भद्रबाहु
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
हरिविजय सूरि नामक प्रसिद्ध जैन विद्वान का अकबर बहुत सम्मान करता था। हरिविजय सूरि को अकबर द्वारा ‘जगत गुरु की उपाधि दी गई थी।
20. ‘दीन-ए-इलाही‘ बनाने का मूल उद्देश्य था-
(अ) विश्वबंधुत्व (ब) वैश्विक निष्ठा
(स) वैश्विक मैत्री (द) वैश्विक भरोसा
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
‘दीन-ए-इलाही‘ बनाने का मूल उद्देश्य ‘विश्वबंधुत्व‘ था।

error: Content is protected !!