लौह की कमी से होने वाला रोग क्या है ? लौहे की कमी से कौनसा रोग होता है disease due to iron deficiency in hindi

disease due to iron deficiency in hindi लौह की कमी से होने वाला रोग क्या है ? लौहे की कमी से कौनसा रोग होता है ? what causes iron deficiency ?

4. लौह की कमी से कौन-सा रोग होता है ?
(अ) पोलियो (ब) रिकेट्स
(स) स्कर्वी (द) गॉयटर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
लौह की कमी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से थायराइड ग्रंथि की क्रिया प्रभावित होती है। शरीर में लौह की कमी रक्तक्षीणता या अरक्तता के अतिरिक्त गॉयटर के लिए भी जिम्मेदार होता है।
5. अरक्तता में निम्नलिखित में से किसकी मात्रा कम हो जाती है?
(अ) हीमोग्लोबिन (ब) कोलैजन
(स) हाइओग्लोबिन (द) मायोसिन
S.S.C.CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. आयरन की कमी से होता है-
(अ) अरुचि (ब) अरक्तता
(स) बहुलोहिताणुरक्तता (द) श्वेताणुन्यूनता
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

1. विटामिन B12 में कोबॉल्ट की मौजदगी को सर्वप्रथम किसके द्वारा सिद्ध किया गया था?
(अ) बोरैक्स-बीड परीक्षण
(ब) सोडियम नाइट्रोपुसाइड परीक्षण
(स) हाइड्रोलिसिस परीक्षण
(द) स्पेक्ट्रोस्कोपी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
सर्वप्रथम सोडियम नाइट्रोपुसाइल परीक्षण द्वारा विटामिन B12 में कोबॉल्ट की मौजूदगी को सिद्व किया गया था।
2. ओषधियों और उनके कार्य का अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ) ओषधि निर्माण (विज्ञान) (ब) जीवाश्म प्राणि विज्ञान
(स) ओषधि (प्रभाव) विज्ञान (द) जीवाश्म विज्ञान
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
ओषधियों और उनके कार्य का अध्ययन ‘ओषधि (प्रभाय) विज्ञान‘ (Pharmacology) कहलाता है।
3. तंबाकू में निम्नलिखित में से क्या होता है?
(अ) निकोटीन (ब) हेरोइन
(स) मारिजुआना (द) कोकीन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
तंबाकू में निकोटीन पाया जाता है।

7. छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है?

(अ) A (ब) C
(स) D (द) E
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
मानव शरीर के लिए उपयोगी 13 प्रमुख विटामिनों में चार वसा में घुलनशील विटामिन (A,D,E तथा K) तथा 9 जल में घुलनशील विटामिन (B1, B2 B3 B4 B5 B6 B7 B12 तथा C) होते हैं। छिली हुई सब्जियों को धोने से विटामिन C तथा जल में घुलनशील अन्य विटामिन निकल जाते हैं।
8. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
(अ) A (ब) K
(स) C (द) Ba
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
स्कर्वी रोग विटामिन (C) की कमी के कारण होता है। विटामिन (C) का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है। यह जल में विलेय विटामिन है। सिट्रस फल (नींबू, संतरा, मुसम्मी आदि) आंवला, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां आदि विटामिन (C) के प्रमुख स्रोत हैं। ये विटामिन मानव में कोलेजन प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक होता है।
9. स्कर्वी रोग किसकी कमी से होता है?
(अ) विटामिन ‘बी‘ (ब) बिटामिन ‘ए‘
(स) विटामिन ‘डी‘ (द) विटामिन ‘सी‘
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. विटामिन सी की कमी से क्या होता है?
(अ) स्कर्वी (ब) अंधापन
(स) बेरी-बेरी (द) अरक्तता
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. विटामिन सी को और किस नाम से जाना जाता है?
(अ) एमीनो एसिड (ब) ऐस्कॉर्बिक एसिड
(स) एसिटिक एसिड (द) ऐजेलेइक एसिड
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. उस विटामिन का नाम बताइए, जो किसी भी मांसाहारी भोजन में नहीं मिलता-
(अ) विटामिन B12 (ब) विटामिन C
(स) विटामिन D (द) विटामिन K
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
विटामिन C का प्रमुख स्रोत आंवला, नींबू वंश के फल, टमाटर, सब्जियां तथा अन्य फल हैं, इसकी कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है।
13. विटामिन बी की कमी से होता है-
(अ) स्कर्वी (ब) डर्मेटाइटिस
(स) बेरी-बेरी (द) फाइनोडर्मा
S.S.C.CPO  परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
विटामिन B1 की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है। जो कि विटामिन B की कमी से होने वाला प्रमुख रोग है हालांकि विटामिनद्य B5 तथा B6 की कमी से डर्मेटाइटिस नामक रोग भी होता है।
14. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
(I)                            (II)
(अ) एस्कॉर्बिक एसिड (1) प्रकाश संश्लेषण पिग्मेंट
(ब) क्लोरोफिल (2) शामक
(स) कैरोटिनॉयड (3) एन्जाइम
(द) सुपर-ऑक्साइड (4) विटामिन-सी
डिस्म्यूटेस
(अ) अ 4, ब-1, स-3, द-2 (ब) अ-4, ब-2, स-1, द-3
(स) अ 4, ब-1, स-2, द-3 (द) अ-2, ब-4, स-1, द-3
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tire-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
सही सुमेलन है-
एस्कॉर्बिक एसिड – विटामिन-सी
क्लोरोफिल – प्रकाश संश्लेषण पिग्मेंट
कैरोटिनॉयड – शामक (Quencher)
सुपर-ऑक्साइड डिस्म्यूटेस – एन्जाइम
15. धातु कौन-सी है जो विटामिन B12 की एक घटक है?
(अ) आयरन (ब) मैग्नीशियम
(स) जिंक (द) कोबॉल्ट
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
विटामिन B12 का दूसरा नाम ‘सायनोकोबालैमिन‘ है। इसके स्त्रोत मांस, मछली, जिगर, अंडा, दूध इत्यादि हैं। इसका काम बदि. लाल रुधिराणुओं का निर्माण एवं न्यूक्लिक अम्ल का संश्लेषण करना है। इसकी कमी से रक्तक्षीणता या प्रणाशी रक्ताल्पता एवं तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी हो जाती है। विटामिन B12 का प्रमुख घटक कोबॉल्ट है।
16. विटामिन बी12 में कौन-सा धातु आयन उपस्थित रहता है?
(अ) कोबाल्ट (ब) जिंक
(स) आयरन (द) निकेल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. किस विटामिन की कमी होने पर ‘प्रणाशी रक्ताल्पता‘ हो जाती है?
(अ) विटामिन B5 (ब) विटामिन B12
(स) विटामिन B6 (द) विटामिन C
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. किस विटामिन को अपनी सक्रियता के लिए कोबॉल्ट की आवश्यकता होती है?
(अ) विटामिन बी, (ब) विटामिन डी
(स) विटामिन बी, (द) विटामिन ए
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में मदद करने वाला विटामिन है-
(अ) विटामिन A (ब) विटामिन B
(स) विटामिन C (द) विटामिन D
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल हैं। यह मानव शरीर में संक्रमण रोकने में मदद करता है जबकि विटामिन B की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है। विटामिन C की कमी से स्कर्वी होता है तथा विटामिन D की कमी से सूखा रोग होता है।
20. विटामिन ई विशेषतः किसके लिए महत्त्वपूर्ण है?
(अ) दांतों के विकास के लिए
(ब) कार्बोहाइड्रेट उपपाचन में
(स) लिंग-ग्रंथियों की सामान्य क्रिया में
(द) उपकला (एपीथीलियमी) ऊतकों के सामान्य स्वास्थ्य के लिए
S.S.C.CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
विटामिन ई का प्रमुख स्रोत तेल, गेहूं, अंडों की जर्दी, सोयाबीन है। यह कोशिका कला की सुरक्षा, जननिक एपीथीलियम की वृद्धि, पेशियों की क्रियाशीलता के लिए उत्तरदायी है। इसकी कमी से जनन क्षमता में कमी, जननांग तथा पेशियां कमजोर हो जाती हैं।
21. रक्त के स्कंदन में मदद करने वाला विटामिन है-
(अ) ए (ब) डी
(स) बी. (द) के
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
विटामिन K रक्त के स्कंदन में सहायक है। इसका रासायनिक नाम फिलोक्विनोन है। यह हरी पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, पनीर इत्यादि में पाया जाता है। रक्त में फाइब्रिनोजिन थ्राम्बोजिन, विटामिन ‘K’ की सहायता से थाम्बोकाइनेज का निर्माण करता है और रक्त प्लाज्मा को दे देता है। इसी कारण रक्त जमता है।
22. विटामिन ए की कमी से कौन-सा रोग फैलता है?
(अ) बेरी बेरी (ब) रतौंधी
(स) रिकेट्स (द) पेलाग्रा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
23. विटामिन ‘ए‘ का सर्वोत्तम स्रोत है-
(अ) मूली (ब) नारंगी
(स) गेहूं (द) गाजर
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
24. कौन-सा विटामिन प्रतिरक्षा प्रदान करता है?
(अ) K (ब) A
(स) C (द) E
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
विटामिन A का प्रमुख कार्य दृष्टि रंगाओं (Visual Pigments) के संश्लेषण में भाग लेना होता है। इसके अतिरिक्त यह शरीर कोशिकाओं, विशेषतः एपिथीलियमी कोशिकाओं में प्रोटीन-संश्लेषण, हड्डियों और शरीर की वृद्धि, जनन क्षमता, कार्बोहाइड्रेट उपापचय आदि के लिए आवश्यक होता है। कमजोर एपिथीलियमी स्तरों पर जीवाणुओं आदि का संक्रमण हो जाता है। इसलिए इस विटामिन को ‘संक्रमण रोधी विटामिन‘ (Antiinfection Vitamin) कहते हैं। यह शरीर को प्रतिरक्षा प्रदान करता है।