हिंदी माध्यम नोट्स
Categories: Biology
धनिया (coriander in hindi) , वानस्पतिक नाम : Coriandrum sativum , उत्पादक देश , धनिया आकारिकी , महत्व
(coriander in hindi) धनिया :
वानस्पतिक नाम : Coriandrum sativum
कुल : Apiaceae या Umpelliferal
उपयोगी भाग : Cremocarp फल
उत्पत्ति तथा उत्पादक देश
- प्राचीन स्रोतों के अनुसार धनिया की उत्पत्ति भू-मध्य सागरीय क्षेत्र में हुई है।
- धनिया मुख्यतः क्रस , भारत , मोरक्को , कोलेंड , रोमानिया तथा अमेरिका में बोया जाता है। वही भारत में राजस्थान , मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , तमिलनाडु , कर्नाटक तथा बिहार में बोया जाता है।
- राजस्थान में इसे प्रमुखत: बारां , कोटा तथा झालावाड में बोया जाता है तथा इन क्षेत्रो में इसे सर्वाधिक रूप से इसे उपयोग किया जाता है।
पादप की आकारिकी
- धनिये का पादप एक वर्षीय , तीव्र गंध वाला शाखीय पादप होता है।
- इसके तने की लम्बाई मुख्यतः 02 से 03 फीट पायी जाती है तथा इस पादप का तना सीधा , दुर्बल तथा खोखला होता है , इसके अतिरिक्त पादप शाखित प्रकृति का पाया जाता है।
- इस पादप की पत्तियां द्विसंयुक्त या बहुपिच्छाकर होती है।
- इस पादप में पुष्पक्रम सामान्यत: संयुक्त छत्रक प्रकार का पाया जाता है तथा पुष्पक्रम में छोटे सफ़ेद रंग के पुष्प पाए जाते है।
- फल त्रिमुखारक प्रकार का होता है तथा फल का सामान्य आकार डोलक के आकार जैसा होता है तथा फल को दो भागो में विभाजित किया जा सकता है व प्रत्येक भाग पेरिकार्म के नाम से जाना जाता है।
- प्रत्येक फल की सतह पर 10 समान्त तथा 10 उधर्व स्थिति में धारियां पायी जाती है।
- धनिये का फल दीर्घाकार होता है।
- धनिये के फल में 1% सगंध तेल पाया जाता है जिसे coriandrol के नाम से जाना जाता है , इसके अतिरिक्त इस फल में गहरा भूरा स्थिर तेल पाया जाता है जो 11 से 21% होता है।
- धनिये की खेती प्रमुखत: शीत ऋतू में की जाती है।
धनिये का आर्थिक महत्व
- परिपक्व फल को चूर्ण के रूप में परिवर्तित करके मसालों के रूप में सब्जियों में चाट में तथा कड़ी के निर्माण में उपयोग किया जाता है।
- विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ जैसे – Zin तथा विभिन्न तम्बाकू के उत्पाद व अन्य खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित करने हेतु धनिये का उपयोग किया जाता है।
- धनिये के फलों को वातहर , उद्दीपक , ह्रदय बल तथा आमाशय से सम्बन्धित विकारों को दूर करने हेतु उपयोग किया जाता है।
- पकाई गयी सब्जियों को सगंधित करने हेतु तथा चटनियो के निर्माण हेतु पादप की ताजा पत्तियों का उपयोग किया जाता है।
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
4 weeks ago
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
4 weeks ago
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
2 months ago
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
2 months ago
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
2 months ago
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
2 months ago