JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है , राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है chief minister is appointed by whom

chief minister is appointed by whom in hindi मुख्यमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है , राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है chief minister is appointed by the fill in the blanks

1. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है?
(अ) भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना
(ब) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव करना
(स) राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना
(द) राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न नियत करना
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करना निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। अनु. 75(1) के अनुसार, प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति का चुनाव कराना, राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करना तथा राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्न नियत करना निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र में आते हैं।

प्रश्न : मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है –
(अ) राज्यपाल द्वारा
(ब) राष्ट्रपति द्वारा
(स) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
(द) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
संविधान के अनु. 164(1) के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल मुख्यमंत्री की सलाह पर करता है। मंत्री राज्यपाल के प्रसादपर्यंत अपने पद धारण करते हैं।
 राज्य
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 राज्यपाल का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – 5 वर्ष
 राज्यपाल के विवेकाधिकार कहां पर सीमित हैं?
– विधेयकों को स्वीकृति देना
 किसी भारतीय राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
– श्रीमती सरोजिनी नायडू
 22 मई, 2016 को संघ सरकार ने किसे पांडिचेरी संघ राज्य क्षेत्र का राज्यपाल नियुक्ति किया? -किरन बेदी
 उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
. – सुचेता कृपलानी
 नीति आयोग, वित्त आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद तथा चुनाव आयोग में से किसके सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री होते है?
– राष्ट्रीय विकास परिषद
 जम्मू कश्मीर राज्य विधान सभा का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – 6 वर्ष
 तमिलनाडु, पंजाब, सिक्किम तथा जम्मू व कश्मीर में से किस राज्य का विधानमंडल द्विसदनीय है? – जम्मू व कश्मीर
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)

2. मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) भारत का राष्ट्रपति
(ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(स) राज्यपाल
(द) दल का अध्यक्ष
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. राज्यपाल को पद की शपथ किसके द्वारा दिलाई जाती है?
(अ) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(ब) राष्ट्रपति
(स) विधान सभा के अध्यक्ष
(द) भारत के मुख्य न्यायाधीश
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अथवा उसकी अनुपस्थिति में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के द्वारा पद की शपथ दिलाई जाती है।
4. निम्नलिखित में से किसने किसी भारतीय राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबी सेवा की?
(अ) प्रताप सिंह कैरों (ब) भैरो सिंह शेखावत
(स) ज्योति बसु (द) देवी लाल
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
ज्योति बसु ने (जून, 1977 से नवंबर, 2000 तक) भारत के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबी सेवा की जबकि प्रताप सिंह कैरों जनवरी, 1956 से जून, 1964 तक पंजाब के, भैरो सिंह शेखावत तीन बार (जून, 1977 से फरवरी, 1980, मार्च 1990 से दिसंबर, 1992 और दिसंबर, 1993 से नवंबर, 1998 तक) राजस्थान के तथा चैधरी देवी लाल दो बार (जून, 1977 से जून, 1979 और जून, 1987 से दिसंबर, 1989) हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
5. राज्य की वास्तविक कार्यपालिका शक्तियों का प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) मंत्रिपरिषद
(स) राज्यपाल
(द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश ै
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
राज्यपाल, राज्य की कार्यपालिका का सांविधानिक प्रधान होता है और उसे विवेकाधीन कृत्यों को छोड़कर मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करना होता है जिसका प्रधान मुख्यमंत्री होता है (अनु. 163)। राज्य की वास्तविक कार्यपालिका शक्तियों का प्रयोग मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है क्योंकि राज्य की कार्यपालिका की समस्त शक्तियां वास्तव में उसके हाथों में होती हैं और वह उनका आवश्यकतानुसार प्रयोग करता है।
6. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मुख्यमंत्री के कार्यों को परिभाषित किया गया है?
(अ) अनुच्छेद 166 (ब) अनुच्छेद 163
(स) अनुच्छेद 167 (द) अनुच्छेद 164
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 167 में राज्यपाल को जानकारी देने आदि के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्तव्य को परिभाषित किया गया है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद द्वारा दिए गए सभी निर्णयों को राज्यपाल सूचित करेगा तथा राज्य के कार्यों के प्रशासनिक जानकारी राज्यपाल द्वारा मांगने पर उसे प्रदान करेगा। जबकि अनुच्छेद 163 में राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद, अनुच्छेद 164 में मंत्रियों के बारे में अन्य उपबंध तथा अनुच्छेद 166 में राज्य की सरकार के कार्य के संचालन का वर्णन किया गया है।
7. भारत में किस राज्य में महिला मुख्यमंत्री कभी नहीं बनी?
(अ) तमिलनाडु (ब) राजस्थान
(स) उत्तर प्रदेश (द) महाराष्ट्र
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
महाराष्ट्र राज्य में महिला मुख्यमंत्री कभी नहीं बनी जबकि तमिलनाडू में अब तक दो महिला मुख्यमंत्री जानकी रामाचन्द्रन एवं जे. जयललिता, राजस्थान में एक महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उत्तर प्रदेश में दो महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी और सुश्री मायावती बन चुकी हैं।
8. निम्न में से कौन भारत के किसी राज्य का निरंतर तीसरी बार मुख्यमंत्री बना है?
(अ) जे. जयललिता (ब) तरुण गोगोई
(स) नीतीश कुमार (द) उपर्युक्त में से कोई नही
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार (18 मई, 2001 से 24 मई, 2016 तक बागडोर संभाली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान (29 नवंबर, 2005 से अब तक) और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (7 दिसंबर, 2003 से अब तक) भी लगातार तीसरी बार बागडोर संभालें हैं जबकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चार कार्यकाल तक राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले व्यक्ति हैं।
9. किसी राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी कौन होता है?
(अ) महान्यायवादी (ब) महाधिवक्ता
(स) सॉलिसिटर जनरल (द) विधि विभाग का महासचिव
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
संविधान में अनु. 165(1) के तहत प्रत्येक राज्य का राज्यपाल,उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त करता है। महाधिवक्ता राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी होता है। उत्तका कार्य राज्य सरकार को विधि संबंधी विषयों पर सलाह देना है [अनु. 165 (2)]A महाधिवक्ता राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है [अनु. 165 (3),A
10. निम्न में से एक भारत संघ का सहराज्य था और बाद में पूरा राज्य बन गया-
(अ) झारखंड (ब) छत्तीसगढ़
(स) अरुणाचल प्रदेश (द) सिक्किम
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान के 36वें संशोधन द्वारा वर्ष 1975 में सिक्किम का सिमित राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे भारत संघ में एक राज्य (22वां) के रूप में प्रवेश दिया गया। इस संशोधन के परिणामस्वरूप सिक्किम में राजतंत्र की समाप्ति कर लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना की गई है।
11. सुश्री मायावती पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(अ) वह अब उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद की सदस्य हैं।
(ब) वह उ.प्र. राज्य सभा में विपक्ष की नेता हैं।
(स) वह राज्य सभा की निर्वाचित सदस्य हैं।
(द) वह राज्य सभा की मनोनीत सदस्य हैं।
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
सुश्री मायावती 22 मार्च, 2012 को राज्य सभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद की सदस्य थीं।
12. निम्न में से किस राज्य में केवल एक महिला मुख्यमंत्री बनी थी?
(अ) दिल्ली (ब) राजस्थान
(स) तमिलनाडु (द) उत्तर प्रदेश
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
राजस्थान राज्य की पहली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दिसंबर, 2003 से दिसंबर, 2008 तक थीं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में हुए राजस्थान विधान सभा के चुनावों में भारी बहुमत प्राप्त कर वसुंधरा राजे सिंधिया पुनः राजस्थान की मुख्यमंत्री बनी हैं।
13. राज्य विधान सभा तथा लोक सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण बिल में कितने आरक्षण की बात कही गई है?
(अ) 33ः (ब) 36ः
(स) 25ः (द) 30ः
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
राज्य विधान सभा तथा लोक सभा महिलाओं के लिए आरक्षण बिल में 33ः आरक्षण की बात कही गई है परंतु यह बिल अभी संसद द्वारा पारित नहीं किया जा सका है।
14. निम्नलिखित में से स्वतंत्र भारत का वह सबसे पहला राज्य कौन-सा है जो केवल भाषायी आधार पर बनाया गया था?
(अ) महाराष्ट्र (ब) आंध्र प्रदेश
(स) केरल (द) पंजाब
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
स्वतंत्र भारत का सर्वप्रथम भाषायी आधार पर बनाया गया राज्य ‘आंध्र प्रदेश‘ (1 अक्टूबर, 1953) था।
15. प्रथम भाषायी राज्य किसे बनाया गया था?
(अ) तमिलनाडु (ब) आंध्र प्रदेश
(स) महाराष्ट्र (द) केरल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. निम्नलिखित राज्यों में से कौन-से एक राज्य को भारत का पहला भाषा राज्य होने का सम्मान प्राप्त है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) आंध्र प्रदेश
(स) तमिलनाडु (द) पंजाब
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. वह पहला राज्य कौन-सा है जिसने परिसीमन के अधीन मतदान कराया?
(अ) तमिलनाडु (ब) आंध्र प्रदेश
(स) केरल (द) कर्नाटक
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
कर्नाटक वह पहला राज्य है जिसने परिसीमन के अधीन वर्ष 2008 में मतदान कराया।

Sbistudy

Recent Posts

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

20 hours ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

3 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

5 days ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

5 days ago

elastic collision of two particles in hindi definition formula दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है

दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है elastic collision of two particles in hindi definition…

5 days ago

FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in hindi आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित

आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in…

1 week ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now