हिंदी माध्यम नोट्स
सीमेंट उद्योग क्या है | सीमेन्ट उद्योग की परिभाषा किसे कहते है ? cement industry in india in hindi
cement industry in india in hindi सीमेंट उद्योग क्या है | सीमेन्ट उद्योग की परिभाषा किसे कहते है ?
सीमेन्ट उद्योग
सीमेन्ट निर्माण उद्योग का एक महत्त्वपूर्ण अवयव है। इसका विनिर्माण सबसे पहले चेन्नई में 1904 में शुरू किया गया था। इस समय, 300 से अधिक सीमेन्ट कारखाने हैं जिनकी कुल अधिष्ठापित क्षमता 83 मिलियन टन प्रतिवर्ष है। सीमेण्ट उद्योग अपनी पूरी क्षमता पर कार्य कर रहा है तथा इसके द्वारा वार्षिक स्तर पर 80 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।
सीमेन्ट उद्योग में कच्चे माल के रूप में चूना पत्थर, मृत्तिका (क्ले), शेलकोयला और जिप्सम का मुख्य रूप से प्रयोग होता है। सीमेन्ट के कारखाने भारी कच्चे मालों के परिवहन लागत को कम करने की दृष्टि से कच्चे माल के स्रोतों के पास ही अवस्थित होते हैं । तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश सीमेन्ट के अग्रणी उत्पादक हैं।
सीमेन्ट का वितरण अत्यन्त ही विषम है। सबसे पहले महत्त्वपूर्ण सीमेन्ट विनिर्माण कटिबंध बिहार से मध्य प्रदेश और उसके बाद दक्षिण राजस्थान तक फैला हुआ है। इस कटिबंध में सीमेन्ट उद्योग के लिए कच्चा माल विन्ध्य, कैमूर और राजमहल क्षेत्रों, ‘स्लज (अवपंक) उर्वरक, संयंत्रों से और धातु मल (स्लेग) लौह और इस्पात संयंत्रों से प्राप्त होता है। देश में बृहत् और लघु सीमेन्ट संयंत्र दोनों, बड़ी मात्रा में सीमेन्ट का उत्पादन करते हैं।
अन्य प्रमुख उद्योग
भारत में अन्य प्रमुख बृहत् उद्योगों में निम्नलिखित उद्योगों का उल्लेख किया जा सकता है:
सीमेण्ट, कागज, पेट्रोरसायन, और उर्वरक
बोध प्रश्न 4
1) निम्नलिखित उद्योगों में से किसने सर्वप्रथम अपना उत्पादन सन् 1904 में चेन्नई में प्रारंभ किया?
अ) सीमेन्ट उद्योग
ब) कागज उद्योग
स) उर्वरक उद्योग
द) पेट्रो रसायन उद्योग
2) कोलकाता के निकट स्थित बालीगंज जाना जाता है
अ) सीमेन्ट प्लांट के लिए
ब) प्रथम चीनी मिल के लिए
स) प्रथम कागज मिल के लिए
द) प्रथम उर्वरक प्लांट के लिए
3) निम्नलिखित में से कौन एक उद्योग स्वतंत्रता प्राप्ति के समय नहीं था?
अ) सीमेंट
ब) सूती वस्त्र
स) इस्पात और स्टील
द) उर्वरक
4) रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।
प) भारत का नाइट्रोजनीकृत उर्वरक के उत्पादन में विश्व में ………….. स्थान है। (पाँचवाँ/चैथा)
पप) भारत में पेट्रोरसायन उद्योग ………………. में स्थित है। (मुम्बई/दिल्ली)
बोध प्रश्नों के उत्तर अथवा संकेत
बोध प्रश्न 4
1) अ
2) ब
3) ब
4) (प) चैथा (पप) मुम्बई
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…