JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: chemistry

परमाणु त्रिज्या या परमाण्विक त्रिज्या , सहसंयोजक त्रिज्या , वाण्डरवाल त्रिज्या , प्रभावित करने वाले कारक

परमाणु त्रिज्या या परमाण्विक त्रिज्या : नाभिक से बाह्यतम कोश के इलेक्ट्रॉन के बीच की दूरी को परमाण्विक त्रिज्या कहते है।
परमाणु त्रिज्या का सही मान ज्ञात नहीं किया जा सकता है क्यूँकि –
  • परमाणु स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाया जाता।
  • हाइजेन वर्ग के अनुसार इलेक्ट्रॉन की सही स्थिति ज्ञात नहीं की जा सकती।
परमाणु त्रिज्या के प्रकार :-
1. सहसंयोजक त्रिज्या
2. धात्विक त्रिज्या
3. वाण्डरवाल त्रिज्या

1. सहसंयोजक त्रिज्या

सहसंयोजक बंध से जुड़े दो समान परमाणुओं के नाभिकों के बीच की दूरी का आधा सहसंयोजक त्रिज्या कहलाती है।

2. धात्विक त्रिज्या

दो धातु परमाणुओं के नाभिको के बीच की दूरी का आधा धात्विक त्रिज्या कहलाती है।

3. वाण्डरवाल त्रिज्या

दो अनाबंधित परमाणुओं के नाभिक के बीच की दूरी का आधा वाण्डरवाल त्रिज्या कहलाती है।

परमाणु की त्रिज्या को प्रभावित करने वाले कारक

1. कोशों (कक्षों) की संख्या : वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कोशों की संख्या बढती जाती है इससे बाह्य इलेक्ट्रॉन की नाभिक से दूरी बढती जाती है अत: परमाणु का आकार बढ़ता जाता है जिससे परमाण्वीय त्रिज्या बढती जाती है।
2. प्रभावी नाभिकीय आवेश : आवर्त में बाएं से दायें जाने पर कोशों की संख्या स्थिर रहती है परन्तु नाभिक में प्रोटोन की संख्या बढती जाती है जिससे प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है , इससे बाह्य इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण बल बढ़ता है अत: परमाणु का आकार छोटा होता है जिससे परमाणु त्रिज्या का मान भी कम होता जाता है।
3. परिरक्षण प्रभाव या आवरणि प्रभाव : अन्दर के इलेक्ट्रॉन बाहर के इलेक्ट्रॉनो को प्रतिकर्षित करता है इसे परिरक्षण प्रभाव कहते है , परिरक्षण प्रभाव बढने पर परमाणु का आकार बढ़ता जाता है जिससे परमाणु त्रिज्या का मान भी बढ़ता जाता है।
समइलेक्ट्रॉनिक श्रेणी : परमाणु या आयन की वह श्रेणी जिसमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है उसे समइलेक्ट्रॉनिक श्रेणी कहते है।

नोट :

  • सम इलेक्ट्रोनिक श्रेणी से वह परमाणु या आयन जिसमें प्रोटोनो की संख्या सबसे अधिक होती है उसका आकार छोटा होता है।
  • धनायन का आकार उदासीन परमाणु से छोटा होता है।
  • कभी कभी धनायन बनते समय बाह्य कोश पूर्ण रूप से समाप्त हो जाता है जिससे धनायन का आकार छोटा होता है और इसके साथ ही शेष इलेक्ट्रॉनो पर नाभिक का आकर्षण बल अधिक हो जाता है।
  • किसी परमाणु पर जितना अधिक धनावेश होता है उसका आकार उतना ही छोटा होता जाता है। जबकि किसी परमाणु पर जितना अधिक ऋण आवेश होता है उसका आकार उतना ही अधिक बड़ा होता है।

tags in English : atomic radius in hindi ?

Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

2 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

2 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

3 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

3 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now