हिंदी माध्यम नोट्स
विचलन कोण किसे कहते हैं what is angle of deviation in prism in hindi definition विचलन कोण की परिभाषा क्या है
विचलन कोण की परिभाषा क्या है विचलन कोण किसे कहते हैं what is angle of deviation in prism in hindi definition ?
प्रश्न 9. स्नेल नियम क्या है?
उत्तर- इस नियम के अनुसार, दो माध्यमों के पृथक्कारी पृष्ठ पर अभिलम्ब के बने आपतन कोण प को ज्या तय अपवर्तन कोण की
ज्या का अनुपात नियतांक होता है तथा यह नियतांक प्रथम माध्यम के सापेक्ष द्वितीय यम के अपवर्तनांक को व्यक्त करता है। अर्थात्प sin i / sin r = 1μ2
प्रश्न 10. प्रिज्म किसे कहते हैं?
उत्तर- तीन तलों से घिरा हुआ पारदर्शी माध्यम प्रिज्म कहलाता है जिसमें दो अपवर्तक तल तथा एक आधार होता है।
प्रश्न 11. प्रिज्म कोण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- प्रिज्म के अपवर्तक तल परस्पर जिस कोण पर मिलते हैं प्रिज्म कोण कहलाता है।
प्रश्न 12. विचलन कोण से आप क्या समझते है ?
उत्तर- प्रिज्म पर आपतित किरण, अपवर्तन के कारण आधार की ओर झुक कर बाहर निर्गत होती है। आपतित किरण एवं निर्गत
किरण के मध्य कोण ही विचलन कोण कहलाता है।
प्रश्न 13. विचलन कोण का मान किन-किन तथ्यों पर निर्भर करता है? ।
उत्तर- ;i) प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक पर ;ii) प्रिज्म कोण A पर ;iii) आपतन कोण प पर तथा;iv) आपतित प्रकाश के वर्ग पर
प्रश्न 14. विचलन कोण का मान, आपतन कोण पर किस प्रकार निर्भर करता है?
उत्तर- आपतन कोण बढ़ने पर पहले विचलन कोण घटता है तथा न्यूनतम होकर पुनः बढ़ने लगता है।
प्रश्न 15. आपतन कोण के दो भिन्न-भिन्न मानों के लिए, विचलन कोण का एक मान होता है, क्यों?
उत्तर- यदि निगत किरण का उसी के अनुदिश प्रिज्म पर आपतित कराया जाये तो अब निर्गत किरण पर्व आपतित किरण की दिशा में होती है तथा विचलन कोण पूर्ववत ही रहता है अतः आपतन कोण के दो मान i व e के लिए विचलन कोण एकसमान
होता है।
प्रश्न 16. विचलन कोण का मान आपतित प्रकाश के वेग पर किस प्रकार निर्भर करता है?
उत्तर- तरंगदैर्ध्य बढ़ने पर विचलन कोण कम होता है अतः किसी एक ही आपतन कोण के लिए
δV > δi~ > δB > δG > δY> δO> δR
प्रश्न 17. वर्ण विक्षेपण क्या है?
उत्तर- चूंकि श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं VIBGYOR | जब प्रिज्म पर श्वेत प्रकाश आपतित होता है तो चूंकि प्रत्येक वर्ण के
लिए विचलन कोण भिन्न-भिन्न होता है अतः ये वर्ण प्रिज्म से भिन्न-भिन्न दिशाओं में निर्गत होते हैं। इस प्रकार श्वेत प्रकाश, अपने 7 वर्गों में विभक्त हो जाता है। इसी घटना को वर्ण विक्षेपण कहते हैं। प्रिज्म के आधार के सबसे निकट बैंगनी रंग तथा सबसे दूर लाल रंग प्राप्त होता है।
प्रश्न 18. न्यूनतम विचलन कोण किसे कहते हैं?
उत्तर- एक विशेष आपतन कोण के लिए विचलन कोण का मान न्यूनतम हो जाता है, इसे ही न्यूनतम विचलन कोण कहते हैं।
प्रश्न 19. न्यूनतम विचलन की स्थिति की विशेषताएं बताइये
उत्तर- (i) आपतन कोण i = निर्गत कोण e
(ii) प्रिज्म के प्रथम पृष्ठ पर अपवर्तन कोण r1 तथा द्वितीय पृष्ठ पर आपतन कोण r2 एवं प्रिज्म कोण में निम्नसम्बन्ध होता है-
r1 = r2 = A/2
(iii) प्रिज्म के अन्दर किरण आधार के समान्तर होती है।
प्रश्न 20. न्यूनतम विचलन कोण किन-किन बातों पर निर्भर करता है?
उत्तर- (i) प्रिज्म कोण A पर (ii) प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक पर (iii) आपतित प्रकाश के वर्ण पर
प्रश्न 22. प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक किस सूत्र से ज्ञात कर सकते हैं?
उत्तर- μ = sin (A δm /2) / sin (A/2)
प्रश्न 23. न्यूनतम विचलन कोण का सूत्र बताइये।
उत्तर- छोटे प्रिज्म कोण के लिए δm = ( μ – 1)।
प्रश्न 24. यदि प्रिज्म को जल में डुबो दिया जाए तो न्यूनतम विचलन कोण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर- न्यूनतम विचलन कोण का मान कम हो जायेगा।
प्रश्न 25. प्रयोग में आपतन कोण 300 से 60° के मध्य ही क्यों रखना चाहिए?
उत्तर- 30° से कम मान या 60° से अधिक मान के लिए आपतित प्रकाश किरण दूसरे तल से या पहले तल से पूर्णतः आन्तरिक परावर्तित हो जाती है तथा निर्गत किरण प्राप्त नहीं होती।
प्रश्न 26. प्रिज्म का एक तल सामान्यतः घिसा हुआ अथवा काले रंग से पोता हुआ होता है, क्यों?
उत्तर- प्रिज्म का अपवर्तक कोण ज्ञात करते समय कभी-कभी चार प्रतिबिम्ब दिखते हैं दो परावर्तन द्वारा तथा दो अपवर्तन द्वारा 1 अपवर्तन के प्रतिबिम्बों को हटाने के लिए प्रिज्म का एक तल (आधार) घिसा हुआ या काले रंग से पोता हुआ होता है।
(मौखिक प्रश्न व उत्तर Viva Voce)
प्रश्न 1. प्रकाश के अपवर्तन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- जब प्रकाश किरणं एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है तो अपने मूल पथ से विचलित हो जाते है, यही घटना प्रकाश का अपवर्तन कहलाती है।
प्रश्न 2. अपवर्तन क्यों होता है?
उत्तर- क्योंकि, भिन्न-भिन्न माध्यमों में प्रकाश का वेग भिन्न-भिन्न होता है।
प्रश्न 3. माध्यम के अपवर्तनांक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- किसी माध्यम का अपवर्तनांक, माध्यम द्वारा प्रकाश किरण के मार्ग में विचलन उत्पन्न करने की क्षमता व्यक्त करता है।
प्रश्न 4. क्या किसी माध्यम के लिए अपवर्तनांक का मान सर्वदा एक समान होता है?
उत्तर- नहीं, यह प्रथम माध्यम तथा प्रकाश के वर्ण पर निर्भर करता है।
प्रश्न 5. किसी माध्यम का अपवर्तनांक, किस प्रकार निर्धारित होता है?
उत्तर- किसी माध्यम का प्रथम माध्यम (जिसमें होकर प्रकाश किरण आपतित होती है) के सापेक्ष अपवर्तनांक माध्यम में प्रकाश के वेग एवं अभीष्ट माध्यम में प्रकाश के वेग के अनुपात के समान होता है, अर्थात
1μ2 = C1/C2
प्रश्न 6. किसी माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक क्या है?
उत्तर- यदि प्रथम माध्यम वायु या निर्वात् है तो वायु या निर्वात के सापेक्ष माध्यम का अपवर्तनांक, निरपेक्ष अपवर्तन कहलाता है।
प्रश्न 7. अपवर्तनांक का मान प्रकाश के वर्ण के साथ किस प्रकार परिवर्तित होता है?
उत्तर- श्वेत प्रकाश में सात वर्ण होते हैं तथा किसी माध्यम का अपवर्तनांक, लाल प्रकाश के लिए न्यूनतम तथा बैंगन के लिए अधिकतम होता है अर्थात्
μV > μI > μB > μG > μY> μO> μR
(अधिकतम) (न्यूनतम)
प्रश्न 8. सामान्य भाषा में किसी पदार्थ का अपवर्तनांक, प्रकाश के किस वर्ण के लिए दिया जाता है?
उत्तर- पीले वर्ण के लिए
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…