JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Categories: इतिहास

आइने अकबरी पुस्तक का लेखक कौन हैं aine akbari book was written by hindi आईने अकबरी पुस्तक किसने लिखी

aine akbari book was written by hindi आईने अकबरी पुस्तक किसने लिखी ? Ain-i-Akbari ?

1. ‘आइने अकबरी‘ पुस्तक का लेखक कौन हैं?
(अ) अकबर (ब) अबुल फजल
(स) फिरदौसी (द) जहांगीर
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने अकबर की प्रेरणा से ‘अकबरनामा‘ नामक ग्रंथ की रचना की, यह ग्रंथ तीन खंडों में विभक्त है। ‘आइने-अकबरी‘ इसी ग्रंथ का तीसरा खंड है।
2. ‘अकबरनामा‘ किसने लिखा था?
(अ) अकबर (ब) बीरबल
(स) अबुल फजल (द) भगवान दास
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. हल्दीघाटी की लड़ाई किनके बीच लड़ी गई थी?
(अ) अकबर और राणा संग्राम सिंह
(ब) अकबर और मेदिनी राय
(स) अकबर और राणा प्रताप सिंह
(द) अकबर और उदय सिंह
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
हल्दीघाटी की प्रसिद्ध लड़ाई 1576 ई. में मेवाड़ के शासक राणा प्रताप और अकबर की सेनाओं के मध्य हुई थी। इस युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व मान सिंह और आसफ खां ने किया था। इसका परिणाम मुगल सेना के पक्ष में रहा तथा राणा प्रताप को स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु समीप की पहाड़ियों में शरण लेनी पड़ी थी।
4. ‘मनसबदारी प्रणाली‘ किसने आरंभ की थी?
(अ) अकबर (ब) शाहजहां
(स) जहांगीर (द) बाबर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
मुगल प्रशासन व्यवस्था पूर्णतः मनसबदारी प्रथा पर आधारित थी। इसे अकबर ने प्रारंभ किया था। इस प्रथा के अंतर्गत उन व्यक्तियों को सम्राट द्वारा एक पद प्रदान किया जाता था, जो शाही सेना में होते थे। दिए जाने वाले पद को ‘मनसब‘ एवं ग्रहण करने वाले व्यक्ति को ‘मनसबदार‘ कहा जाता था। अकबर की मनसबदारी व्यवस्था मंगोल नेता चंगेज खां की दशमलव प्रणाली पर आधारित थी।
5. निम्न में से किसने मनसबदारी व्यवस्था का सूत्रपात किया था?
(अ) शाहजहां (ब) शेरशाह
(स) अकबर (द) जहांगीर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. फतेहपुर सीकरी का निर्माण किसने किया?
(अ) अकबर (ब) शेरशाह
(स) शाहजहां (द) बाबर
S.S.C. स्नोटेग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा 2014
उत्तर-(अ)
उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र में स्थित फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल शासक अकबर ने करवाया था। यह हिंदू और मुस्लिम वास्तु शिल्प के मिश्रण का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक फतेहपुर सीकरी में स्थित नहीं है?
(अ) पंचमहल (ब) मोती मस्जिद
(स) सलीम चिश्ती का मकबरा (द) मरियम पैलेस
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
पंचमहल, सलीम चिश्ती का मकबरा और मरियम-उज-जमानी महल, फतेहपुर सीकरी में अवस्थित हैं, जबकि मोती मस्जिद दिल्ली तथा आगरा के किले में अवस्थित है।
8. अकबर अपना धार्मिक विचार-विमर्श कहां करता था?
(अ) जोधाबाई महल (ब) पंचमहल
(स) इबादत खाना (द) बुलंद दरवाजा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
अकबर की धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के परिणामस्वरूप फतेहपुर सीकरी में इबादत खाना (आराधना गृह) की स्थापना (1575 ई.) की गई। इबादत खाने में उसकी धार्मिक परिचर्चाएं गुरुवार को सायंकाल होती थीं। 1578 ई. में उसने इबादत खाने को धर्म-संसद में परिवर्तित कर दिया। प्रारंभ में ये केवल मुसलमानों तक सीमित था, बाद में उसने इसे हिंदुओं, जैनियों, पारसियों तथा ईसाइयों के लिए भी खोल दिया।
9. प्रयाग नगर को अलाहाबाद-अल्लाह का नगर नाम किस ने दिया था?
(अ) औरंगजेब (ब) अकबर
(स) शाहजहां (द) बहादुर शाह जफर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
प्रयाग नगर को अलाहाबाद-अल्लाह का नगर नाम मुगल शासक अकबर ने दिया। यहां अकबर ने गंगा-यमुना के तट पर एक किले का निर्माण कराया, जिसे ‘इलाहाबाद का किला‘ कहते हैं।
10. अकबर के आरंभिक दिनों में उसका ‘रीजेंट‘ कौन था?
(अ) अबुल फजल (ब) बैरम खां
(स) तानसेन (द) टोडरमल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
अकबर के आरंभिक दिनों में उसका संरक्षक या रीजेंट बैरम खां था। पानीपत के द्वितीय युद्ध (1556 ई.) में बैरम खां के नेतृत्व में ही मुगल सेना ने हेमू के नेतृत्व वाली अफगान सेना को हराया था। वस्तुतः वह 1556 से 1560 ई. तक मुगल साम्राज्य का वास्तविक कर्ता-धर्ता बना रहा।
11. अकबर का अभिरक्षक कौन था?
(अ) बैरम खान (ब) तानसेन
(स) अबुल फजल (द) अमीर खुसरा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. निम्नलिखित में से किस शासक ने जजिया समाप्त किया था?
(अ) औरंगजेब (ब) जहांगीर
(स) अकबर (द) बलबन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
मुगल सम्राट अकबर ने 1564 में जजिया कर समाप्त कर दिया। अकबर ने 1562 में दास प्रथा तथा 1563 में तीर्थ यात्रा कर लेना भी बंद कर दिया। 1679 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने जजिया लेना पुनः प्रारंभ कर दिया।
13. जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का कितना अंश राज्य की मांग के रूप में निर्धारित किया गया था?

(अ) एक चैथाई (ब) एक-तिहाई
(स) आधार (द) पांचवां भाग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का एक-तिहाई अंश राज्य की मांग के रूप में निर्धारित किया गया था। अकबर ने अपने शासन के 24वें वर्ष (1580 ई.) में ‘आइने दहशाला‘ (टोडरमल बंदोबस्त) नामक नई कर प्रणाली का प्रारंभ कर, मुगलकालीन राजस्व व्यवस्था को स्थायी स्वरूप प्रदान किया।
14. अकबर का प्रसिद्ध राजस्व मंत्री कौन था?
(अ) तानसेन (ब) हुमायूं
(स) राणा प्रताप सिंह (द) टोडरमल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
अकबर का प्रसिद्ध राजस्व मंत्री टोडरमल था।
15. अकबर के दरबार में सबसे प्रसिद्ध संगीतकार ‘तानसेन‘ मूल नाम था?
(अ) लाल कुलवंत (ब) बंदा बहादुर
(स) रामतनु पांडे (द) मार्कंडेय पांडे
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
अकबर के दरबार में सबसे प्रसिद्ध संगीतकार तानसेन का संबंध हिंदू, गौड़, ब्राह्मण परिवार से था। तानसेन के पिता का नाम मुकुंद पांडे था। इनका गांव मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में था। तानसेन के बचपन का नाम रामतनु पांडे था।

Sbistudy

Recent Posts

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

20 hours ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

3 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

5 days ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

5 days ago

elastic collision of two particles in hindi definition formula दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है

दो कणों की अप्रत्यास्थ टक्कर क्या है elastic collision of two particles in hindi definition…

5 days ago

FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in hindi आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित

आरादंती तरंग की फूरिये श्रेणी क्या है चित्र सहित FOURIER SERIES OF SAWTOOTH WAVE in…

1 week ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now