JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: इतिहास

आगरा किस नदी के किनारे बसा है agra is situated on the banks of river answer in hindi

agra is situated on the banks of river answer in hindi आगरा किस नदी के किनारे बसा है ?

परिचय
भारत देश सांस्कृतिक विविधताओं की भूमि है। प्रत्येक राज्य, शहर और गांव स्वयं में अद्वितीय है और उसका एक अंतहीन इतिहास है। किसी राज्य की संस्कृति को समझने के लिए शहरों, कस्बों और गांवों के इतिहास को समझना आवश्यक है, जो सामूहिक रूप से इसका सामाजिक-जातीय आधार बनाते हैं। कुछ कस्बे और शहर ऐसे धार्मिक केन्द्र हैं, जो सम्पूर्ण विश्व से लोगों को आकर्षित करते हैं। कुछ कस्बों का एक गहन इतिहास है और उनके ऐतिहासिक स्मारक सार्वजनिक आकर्षण का केन्द्र-बिंदु बने हुए हैं। हमने सांस्कृतिक रुचि के कई स्थानों को एक सूची में संकलित किया है:

आगरा
यमुना के तट पर स्थित यह नगर एक मध्ययुगीन चमत्कार है। मुगलों ने इसे अपनी राजधानी बनाया, जिससे यह शहर अत्यधिक प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने शहर में कई स्मारकों और उद्यानों का निर्माण किया। शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की स्मृति में ताजमहल का निर्माण कराया। इसे वर्ष 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया रू था। यह अधिकतर रोमांटिक प्रकृति की कई फिल्मों, नाटकों और गीतों का केन्द्र बिन्दु रहा है।

आगरे के किले का निर्माण मुगलों (अकबर) द्वारा किया गया था और इसे यूनेस्को द्वारा वर्ष 1983 एक विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। एक अन्य इमारत फतेहपुर सीकरी है, जिसे यूनेस्को द्वारा वर्ष 1986 में विश्व विरासत की स्थिति दी गई थी। इसका निर्माण चित्तौड़ के राजपूतों पर अपनी विजय के बाद सम्राट अकबर द्वारा कराया गया था। कई वास्तु विशेषज्ञ अपनी बहस में यह मत रखते हैं कि ताजमहल की मूल अभिकल्पना आगरा में स्थित एतमाद उद-दौला के मकबरे से प्रेरित है। एतमाद्-उद-दौला नूरजहाँ के पिता थे और नूरजहाँ ने उनका विश्राम स्थल निर्मित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। महंगे मकराना संगमरमर और मूल्यवान रत्नों का उपयोग कर निर्मित जड़ाऊ कारीगरी इस स्मारक को अलौकिक आभा प्रदान करती है।

भारत सरकार के पर्यटन विभाग ने आगरा को ‘स्वर्णिम त्रिभुजः के एक केन्द्र के रूप में सम्मिलित किया है। अन्य दो केन्द्र जयपुर और दिल्ली हैं। ये केन्द्र ऐसे शहर हैं जो उत्तरी भारत में पर्यटन का केन्द्र-बिन्दु रहे हैं और भारत में पर्यटकों की अधिकतम संख्या को आकर्षित करते हैं। आगरा में चीनी का रौजा और मेहताब बाग जैसे कई कम प्रसिद्ध स्मारक हैं, जो मुगलों द्वारा का निर्मित किए गए थे। आगरा ईसाई मिशनरियों के लिए भी केन्द्र था जो मुगलों के दरबार में आए थे। उन्होंने कैथेड्रल ऑफ इम्मेक्युलेट कॉन्सेप्शन जैसे खूबसूरत चर्चों की स्थापना की।

यह नगर कई मेलों और त्यौहारों का केन्द्र भी है जो आगरा की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड निर्मित करते हैं। उनमें से ताज महोत्सव सबसे प्रमुख है जो ताजमहल की पृष्ठभूमि में आयोजित किया जाता है और देशभर के कारीगरों को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का अवसर देता है। ताज साहित्य महोत्सव जैसे अन्य प्रमुख आयोजन भी उल्लेखनीय है।

Sbistudy

Recent Posts

सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ

कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें  - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…

4 weeks ago

रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?

अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…

4 weeks ago

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

3 months ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

3 months ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

3 months ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

3 months ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now