हिंदी माध्यम नोट्स
प्रबोधन युग की मुख्य विशेषताएं क्या है बताइए age of enlightenment in hindi definition
age of enlightenment in hindi definition प्रबोधन युग की मुख्य विशेषताएं क्या है बताइए ?
प्रश्न: प्रबोधन युग की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर: प्रबोधन युग की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित थी
(1) ज्ञान को विज्ञान के साथ जोड़ना : प्रबोधन के चिंतकों ने ज्ञान को प्राकृतिक विज्ञानों के साथ जोड़ दिया। पर्यवेक्षण, प्रयोग और आलोचनात्मक छानबीन की व्यवस्थित पद्धति का प्रयोग ज्ञानोदय के चिंतकों की नजर में सत्य तक पहुँचने का सक्षम आधार था। उनके मुताबिक ज्ञान को प्रयोग एवं परीक्षा योग्य होना चाहिए। इसके पास ऐसे प्रमाण होने चाहिए जो बोधगम्य हो और मानव मस्तिष्क की पहुँच में हो। ज्ञान की इसी धारणा के आधार पर प्रबोधन ने पराभौतिक अनुमान और ज्ञान में विरोध बताया।
(2) प्रयोग एवं परीक्षण पर बल : मध्ययुग में ईसाईयत का प्रभाव इसलिए माना जाता था कि ईश्वर द्वारा निर्मित इस दुनियाको मनुष्य नहीं जान सकता। इस परिभाषा के मुताबिक यह दुनिया मानवीय बुद्धि के लिए अगम है। मनुष्य एवं ब्रह्माण्ड के बारे में सत्य का केवल ‘उद्घाटन‘ हो सकता है इसलिए उसे केवल पवित्र पुस्तकों के जरिए जाना जा सकता है। ‘जहाँ ज्ञान का प्रकाश आलोकित नहीं होता वहाँ विश्वास की ज्योति से रास्ता सूझता है।‘ यही विश्वास मध्य युग की विशेषता थी। ज्ञानोदय ने इस नजरिए को खारिज कर दिया और दावा किया कि जिन चीजों को बुद्धि के प्रयोग व व्यवस्थित पर्यवेक्षण से नहीं जाना जा सकता, वे मायावी हैं। मनुष्य ब्रह्माण्ड के रहस्यों को पूरी तरह समझ सकता है। प्रकृति के बारे में हमें पवित्र पुस्तकों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रयोगों एवं परीक्षाओं के माध्यम से बात करनी चाहिए।
(3) कार्य-कारण संबंध का अध्ययन : कार्य-कारण संबंध का अध्ययन विज्ञान संबंधी प्रबोधन चिन्तन का केन्द्रीय तत्वथा। चिंतकों ने ऐसी पूर्ववर्ती घटना को चिन्हित करने की कोशिश की जिसका होना किसी परिघटना के पैदा होने के लिए अनिवार्य है और पूर्ववर्ती घटना के न होने से परवर्ती घटना नहीं पैदा होती। वस्तुतः कारणों की खोज प्राकृतिकएवं सामाजिक वातावरण पर मनुष्य का नियंत्रण बढाने के साधन के रूप में की जाने लगी।
(4) मानवतावाद : प्रबोधन युग के चिंतकों ने मानव की खुशी और भलाई पर बल दिया। उनके अनुसार मनुष्य स्वभावसे ही विवेकशील और अच्छा है किन्तु स्वार्थी धर्माधिकारियों और उनके बनाए गए नियमों ने मनुष्य को भ्रष्ट कर दिया। यदि मनुष्य अपने को इन स्वार्थी धर्माधिकारियों के चुंगल से मुक्त कर सके तो एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। प्रबोधन के चिंतकों का मानना था कि दुनिया मशीन की तरह है जिनका नियंत्रण व संचालन कुछ खास नियमों के तहत् होता है। फलस्वरूप उन्हें आशा बनी कि इन अंतर्निहित नियमों को खोज कर वे ब्रह्माण्ड के रहस्य को समझ लेंगे और फिर उस पर काबू पा लेंगे। इसका उद्देश्य व्यक्तियों को अपने पर्यावरण पर नियंत्रण स्थापित करने में समर्थ बना देना था ताकि वे प्राकृतिक शक्तियों की विध्वंसात्मक शक्तियों से अपनी रक्षाकर सके साथ ही साथ प्रकृति की ऊर्जा का मानव जाति के फायदे के लिए इस्तेमाल कर सके।
(5) देववाद या प्राकृतिक धर्म : प्रबोधनयुगीन चिंतकों ने कहा कि कोई परमसत्ता है और इस दुनिया के समस्त प्राणी उसी के बनाए हुए हैं और इन सबके साथ क्रूरता का नहीं बल्कि दयालुता का आचरण करना चाहिए। इनके अनुसार ईश्वर की तुलना उस घड़ी-निर्माता से की जा सकती है जो घड़ी के निर्माण के बाद यह निर्देश नहीं देता कि उसमें समय का निर्देशन कैसे हो। इस देववाद (क्मपेउध्प्राकृतिक धर्म) में रीति-रिवाजों, अनुष्ठानों तथा अप्राकृतिक तत्त्वों का बहिष्कार कर दिया गया और सभी मनुष्यों की समानता और सहिष्णुता को नए आधार के रूप में ग्रहण किया गया। इस तरह प्राकृतिक धर्म मनुष्यता का धर्म था और यह धर्म लोगों में दूसरों की खिल्ली उड़ाने और नफरत पैदाकरने का स्त्रोत नहीं बनेगा, ज्ञानोदय (प्रबोधन) के चिंतकों का ऐसा मानना था।
(6) समानता एवं स्वतंत्रता पर बल : ज्ञानोदय के चिंतक स्वतंत्रता व स्वच्छंदता के हिमायती थे। दिदरो ने व्यक्ति कीस्वतंत्रता के पक्ष में तर्क देते हुए कहा- ‘प्रकृति ने किसी को भी दूसरों को आदेश देने का अधिकार नहीं दिया है, स्वतंत्रता दैवी दान है।‘ प्रबोधन के चिंतकों ने कहा कि सब मनुष्य एक समान उत्पन्न होते हैं उनमें जो विषमता पाईजाती है इसका कारण केवल यह है कि सबको शिक्षा एवं उन्नति का अवसर समान नहीं मिलता।
(7) प्रकति पर बल : प्रबोधन ने प्रकृति के महत्व को प्रतिपादित किया। चिंतकों के अनुसार प्रकृति अपने सरल रूप में सौन्दर्य से परिपूर्ण है। प्रकृति की ओर लौट चलना एक प्रकार से स्वतंत्रता की ओर लौटने के बराबर है।
प्रश्न: प्रबोधन का परिचय दीजिए।
उत्तर: यूरोप में 17वीं-18वीं शताब्दी में हुए क्रांतिकारी परिवर्तनों के कारण इस काल को प्रबोधन, ज्ञानोदय अथवा विवेक का युग कहा गया और इसका आधार पुनर्जागरण, धर्मसुधार आंदोलन व वाणिज्यिक क्रांति ने तैयार कर दिया था। पुनर्जागरण काल में विकसित हुई वैज्ञानिक चेतना, तर्क और अन्वेषण की प्रवृत्ति ने 18वीं शताब्दी में परिपक्वता प्राप्त कर ली। वैज्ञानिक चिंतन की इस परिपक्व अवस्था को ‘प्रबोधन‘ के नाम से जाना जाता है। प्रबोधनकालीन चिंतकों ने इस बात पर बल दिया कि इस भौतिक दुनिया और प्रकृति में होने वाली घटनाओं के पीछे किसी न किसी व्यवस्थित अपरिवर्तनशील और प्राकतिक नियम का हाथ है। फ्रांसिस बेकन ने बताया कि विश्वास मजबूत करने के तीन साधन हैं- अनुभव, तर्क और प्रमाण इनमें सबसे अधिक शक्तिशाली प्रमाण है क्योंकि तर्कध्अनुभव पर आधारित विश्वास स्थिर नहीं रहता।
प्रश्न: प्रबोधन युग की मुख्य विशेषताएं क्या थी ?
उत्तर: समस्याओं को हल करने के लिए इस युग में जिस पद्धति का सहारा लिया गया, उसे वैज्ञानिक पद्धति कहा गया, जिसकी कतिपय विशेषताएं थीं :
(1) ज्ञान को विज्ञान के साथ जोड़ना
(2) प्रयोग एवं परीक्षण पर बल ताकि दूसरे परीक्षणकर्ताओं द्वारा उन्हें ठीक वैसे ही दोहराकर उनकी जांच-पड़ताल की जा सके
(3) कार्यकरण संबंध पर बल
(4) हल की जाने वाली समस्या को स्पष्टतः समझना
(5) प्रेक्षणों और परीक्षणों द्वारा अस्थायी निष्कर्ष निकालना
(6) इन परिणामों का सत्यापन करने के लिए अनेक प्रयोगों एवं प्रमाणों का सहारा लेना।
(7) मानवतावाद
(8) देववाद
(9) समानता एवं स्वतंत्रता पर बल
(10) उदारवाद एवं राष्ट्रवाद पर बल
(11) प्रकृति पर बल
प्रश्न: एज ऑफ एन्लाइटमेंट या प्रबोधन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: अठारहवीं सदी में यूरोप में वैचारिक स्तर पर एक नये दृष्टिकोण का विकास हुआ, जिसमें धर्म निरपेक्ष और विवेक सम्मत परिपृच्छा (पूछताछ) को प्रोत्साहित किया गया, जिसे सामूहिक रूप से ‘‘प्रबोधन‘‘ कहा जाता है।
Recent Posts
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी ? chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi
chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी…
भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया कब हुआ first turk invaders who attacked india in hindi
first turk invaders who attacked india in hindi भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया…