हिंदी माध्यम नोट्स
कम्प्यूटर के उपयोग (use of computer in hindi) advantages of कंप्यूटर के लाभ , फायदे , बेनिफिट्स
कम्प्यूटर के उपयोग (use of computer in hindi) कंप्यूटर के लाभ advantages or uses of computer in hindi फायदे , बेनिफिट्स – कंप्यूटर दिन-प्रतिदिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण बनता जा रहा है आज कंप्यूटर हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है हम इस बारे में चर्चा करेंगे और सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का योगदान और उसके महत्व के बारे में जानेंगे |
शिक्षा के क्षेत्र में (In the feild of education): इंफॉर्मेशन कहीं से भी प्राप्त की जा सकती है लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि सही इंफॉर्मेशन कैसे और कहां से प्राप्त की जाए एक रिसर्च से पता चला है कि कॉलेज छात्र 1 सप्ताह में लगभग 5 से 6 घंटे इंटरनेट पर गुजारते हैं , छात्रों को लगता है कि इंटरनेट और कंप्यूटर द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन उनके रिसर्च में काफी मददगार होगी और उनके रिसर्च को और अधिक महत्वपूर्ण बनाएगी , आजकल कंप्यूटर की मदद से हम इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से पढ़ सकते हैं |
स्वास्थ्य क्षेत्र में (In the health sector) : कंप्यूटर टेक्नोलॉजी आने के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी अच्छा सुधार हुआ है अब स्वास्थ्य क्षेत्र में हर इंफॉर्मेशन डिजिटल हो गई है , आज कंप्यूटर और विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीमारी का शीघ्रता से पता लगाया जा सकता है और उसका निवारण भी किया जा सकता है ,एक व्यक्ति को एक दुर्घटना के कारण लकवा आ गया था लेकिन आधुनिक तकनीकी की मदद से उसके दिमाग को कंप्यूटर के साथ इन प्लांट किया गया और रिजल्ट यह रहा कि वह व्यक्ति ब्रेन पावर से कंप्यूटर के cursor कंट्रोल कर सकता था , इसी प्रकार की गई अद्भुत तकनीकी से स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी अच्छा सुधार आया है और यह सब कंप्यूटर की मदद से हो पाया है |
विज्ञान के क्षेत्र में (in science) : वैज्ञानिक काफी लंबे समय से कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं जब कंप्यूटर आम आदमी के लिए सिर्फ एक कल्पना थी उस समय भी कंप्यूटर का इस्तेमाल वैज्ञानिक की के क्षेत्र में किया जा रहा था , क्योंकि कंप्यूटर के माध्यम से सभी वैज्ञानिक आपस में जुड़े रहते थे और एक दूसरे की रिसर्च की मदद से अपनी रिसर्च को और अच्छा बनाने में समर्थ हो सकते थे , कंप्यूटर ही उनको आपस में जोड़े रखता था और सूचनाओं का आदान प्रदान करने में अपना योगदान देता था जिससे विज्ञान ने काफी प्रगति की है |
बिजनेस क्षेत्र में (In business field) : कंप्यूटर की सहायता से बिजनेस क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने तथा क्षेत्र में कॉन्पिटिशन वह मांग जैसी चीजों का एनालिसिस कंप्यूटर की सहायता से आसानी से किया जा सकता है , कंप्यूटर की सहायता से कंपनी की सेल्स , मार्केटिंग , रिटेलिंग , स्टॉक ट्रेडिंग इत्यादि का रिकॉर्ड रख सकते हैं , वर्तमान समय में उपभोक्ता तथा बिजनेस दोनों के बीच अच्छा संबंध बनाए रखने के लिए काफी योगदान साबित रहा है |
मनोरंजन क्षेत्र में (In the entertainment area) : हमारे फ्री टाइम में कंप्यूटर काफी मनोरंजनात्मक साधन माना जाता है क्योंकि वर्तमान समय में कंप्यूटर के माध्यम से फिल्म , गाने , गेम , इत्यादि का लुफ्त उठाया जा सकता है , कंप्यूटर की सहायता से किसी भी अन्य देश में हो रहे थे अथवा अन्य प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण देख सकते हैं , वर्तमान समय में खाने से लेकर पहनने तक सभी चीजें कंप्यूटर की सहायता से घर बैठे मंगवा सकते हैं जिसे हमारे खाली समय का भी सदुपयोग हो जाता है और उसे हम कहीं और काम में ले सकते हैं |
गवर्नमेंट क्षेत्र में (In the government sector) : विभिन्न सरकारी दफ्तरों तथा क्षेत्रों में जैसे ट्रैफिक , टूरिज्म , कंट्रोल , शिक्षा इत्यादि की प्लानिंग से लेकर पूरा करने तक कंप्यूटर की सहायता ली जाती है , आज हर सरकारी दफ्तर में कंप्यूटर देखने को मिलता है तथा सभी काम और सभी रिकॉर्ड कंप्यूटर पर सुरक्षित रखे जाते हैं और समय या जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर से उनको देखा जा सकता है और काम में लिया जा सकता है |
डिफेंस में (In defense) : डिफेंस में कंप्यूटर की सहायता से GPS से किसी मिसाइल को टारगेट किया जाता है , आने वाले टारगेट को भी कंप्यूटर की सहायता से ट्रैक किया जाता है अगर ऐसा ना किया जाए तो आने वाला टारगेट सब कुछ नष्ट कर सकता है , कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के कारण डिफरेंस हर मूवमेंट से भली भांति परिचित रहता है जिससे उनको सेना को व्यवस्थित करने इत्यादि में सहायता मिलती है |
खेल क्षेत्र में (In sports field) : कंप्यूटर की सहायता से खेल जगत की सभी प्रतिक्रियाएं क्या हम घर बैठे लुफ्त उठा सकते हैं , अर्थार्थ विश्व के किसी भी कोने में कोई भी खेल खेला जा रहा है उसका लाइव टेलीकास्ट हम अपने कंप्यूटर की सहायता से देख सकते हैं |
सूचना संग्रहित करने में (Collecting information): हर किसी को सोचना की आवश्यकता होती है चाहे वह किसी भी प्रकार की हो एक छात्र को पढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार की सूचनाओं की आवश्यकता होती है , और वह सूचना वह कंप्यूटर में इंटरनेट की सहायता से ले सकता है यह सभी सूचनाएं कंप्यूटर पर संग्रहित रहती हैं जो इंटरनेट से जुड़ी हुई होती है इंटरनेट के माध्यम से एक कंप्यूटर पर संग्रहित सूचना को किसी अन्य कंप्यूटर द्वारा एक्सेस किया जा सकता है , तथा आजकल सभी सरकारी दफ्तरों , बैंकों , ऑफिस जगह पर सभी प्रकार की सूचनाएं उनके कंप्यूटर पर संग्रहित रहती हैं जिनको भी जरूरत पड़ने पर काम में ले सकते हैं |
कम्प्यूटर के उपयोग (use of computer in hindi)
आज कम्प्यूटर मानव जीवन का एक हिस्सा बन गया है। आज हम अपने दैनिक जीवन में देखते है कि प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में कंप्यूटर अधिक प्रयोग में लिया जा रहा है वे निम्नलिखित है –
A. डेस्क टॉप पब्लिशिंग : आज कंप्यूटर का सबसे अधिक प्रयोग डेस्क टॉप पब्लिशिंग के क्षेत्र में किया जा रहा है। किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ तैयार करके उसे प्रिंट करने से सम्बंधित कार्य को डेस्क टॉप पब्लिशिंग कहा जाता है। कम्प्यूटर का प्रयोग इस क्षेत्र में सर्वाधिक पुस्तकें , निमंत्रण पत्र , समाचार पत्र अथवा अन्य किसी भी प्रकार के दस्तावजों को तैयार करने के लिए किया जाता है। पहले इन दस्तावेजों को कंप्यूटर के द्वारा तैयार किया जाता है और फिर इन्हें प्रिंटर ऑफसेट और स्क्रीन प्रिटिंग आदि के द्वारा प्रिंट किया जाता है।
B. व्यवसाय और ई-कॉमर्स : कंप्यूटर का प्रयोग व्यापार में हुए लेन देन को आसानी से करने में किया जाता है। आज ई-कॉमर्स का प्रयोग करते हुए विश्व बाजार में कही से भी लेन देन किया जा सकता है। आज बैंको ने भी ई-कॉमर्स को अपना लिया है जिससे रुपयों का लेन देन भी ई-कॉमर्स के द्वारा होने लगा है।
C. इलेक्ट्रॉनिक मेल : यदि लिखित सन्देश को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजा जाए तो इसे ई-मेल कहा जाता है। इन्टरनेट का विकास होने के कारण , किसी भी कम्प्यूटर से जोड़ कर , कम्प्यूटर के माध्यम से सन्देश विश्व में किसी भी व्यक्ति के पास ई-मेल द्वारा सन्देश भेजा जा सकता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
D. चिकित्सा विज्ञान : चिकित्सा सम्बंधित सेवाओं में भी कंप्यूटर का प्रयोग अधिक हो रहा है। स्वास्थ्य सम्बन्धित जाँच करने के लिए कंप्यूटर अथवा कंप्यूटर से सम्बन्धित कई यंत्र काम में लिए जा रहे है। स्वास्थ्य सम्बन्धित जांच जैसे सिटी स्केन , ECG चैकअप , अल्ट्रा साउंड आदि में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित सामान्य जांच में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
E. शिक्षा : शिक्षा में कंप्यूटर का प्रयोग जटिल विषयों को समझने और कठिन गणितीय गणनाएं हल करने में किया जाता है। कम्प्यूटर का प्रयोग प्रजेंटेशन देने , महत्वपूर्ण सूचनाओं को स्टोर करने , कंप्यूटर के द्वारा दूरस्थ शिक्षा देने आदि में किया जा रहा है। आज बड़ी शिक्षण संस्थाएँ अपने विद्यार्थियों के लिए लेपटॉप अनिवार्य कर रही है और उनका अध्ययन भी CD प्रोजेक्टर आदि के द्वारा करवा रही है। आज ब्लेक बोर्ड का स्थान CD प्रोजेक्टर लेते जा रहे है। इसके द्वारा जटिल विषय को आसानी से समझाया जा सकता है।
F. यातायात : कंप्यूटर का विकास यातायात में भी हो रहा है। ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन और हवाई रिजर्वेशन के द्वारा अपनी सीट को रिजर्व करवाया जा सकता है। यातायात में टिकट काटने , ट्रैफिक आदि को कण्ट्रोल करने के लिए भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
G. मनोरंजन : कम्प्यूटर का प्रयोग मनोरंजन क्षेत्र में गेम खेलने , गाने सुनने , फिल्मे देखने आदि में किया जा रहा है। मनोरंजन को अधिक रोचक बनाने के लिए कंप्यूटर द्वारा गानों की मिक्सिंग और री-मिक्सिंग की जा रही है और फिल्म निर्माण में भी कंप्यूटर का प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। सामान्य खेलों में महत्वपूर्ण विवादों को रीप्ले देख कर आसानी से सुलझाया जा रहा है। दूरदर्शन प्रसारण में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। आज हमें मनोरंजन करने के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। घर पर कंप्यूटर ऑन करके अपना मनोरंजन कर सकते है।
H. प्रशासन : प्रशासन में भी कंप्यूटर का प्रयोग किया जा रहा है। दफ्तरों में Employes का कार्य स्टोर करने उसे आसानी से मैनेज करने आदि में किया जा रहा है। पुलिस विभाग भी अपराधीयों से सम्बन्धित सूचनाओं को स्टोर करने के लिए कर रहे है। कंप्यूटर का अधिक विकास होने के कारण अब तो इसका प्रयोग कोर्ट में विडियो कांफ्रेंस के द्वारा हाजरी लगाने में भी किया जाने लगा है।
I. कंप्यूटर एडेड डिजाइन : कम्प्यूटर एडेड डिजाइन कंप्यूटर के उपयोग का ऐसा क्षेत्र है जिसमे कंप्यूटर का प्रयोग अति तेजी से बढ़ रहा है। कंप्यूटर एडेड डिजाइन से सम्बन्धित सॉफ्टवेयरों का प्रयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्र में सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के डिजाइन कम समय में सही माप तोल के साथ तैयार किये जा सकते है जैसे मैप , बिल्डिंग का नक्शा , फैशन डिजाइनिंग आदि।
J. नेट बैकिंग : कंप्यूटर नेटवर्क का प्रयोग करते हुए इन्टरनेट के द्वारा आप अपने अकाउंट को मैनेज कर सकते है। इन्टरनेट की सेवा नेट बैकिंग के द्वारा अकाउंट बैलेंस से लेकर क्रेडिट कार्ड का भुगतान तक आराम से किया जा सकता है। नेट बैंकिंग निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान करती है –
- नेट बैंकिंग के द्वारा आप अपने बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी देख सकते है।
- नेट बैंकिंग के द्वारा आप अपने खाते से विश्व में कही भी किसी दुसरे खाते में पैसा स्थानांतरित कर सकते है।
- ट्रांजेक्सन से चैक और टीडीएस (TDS) की जानकारी भी ले सकते है।
- चैक द्वारा भुगतान की गयी राशि को भी रुकवा सकते है।
- निश्चित तारीख पर दिया जाने वाला बिल का भुगतान भी नेट बैकिंग के द्वारा किया जा सकता है जैसे फोन , बिजली आदि का बिल।
- चैक बुक खत्म होने पर नयी चैक बुक घर पर मंगवा सकते है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…