भारत की सबसे लंबी सीमा किस देश से लगती है , सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश की है longest boundary with India

Which country shares the longest boundary with India in hindi भारत की सबसे लंबी सीमा किस देश से लगती है , सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश की है ?

भारत का भूगोल

भारत का सामान्य परिचय
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 किस देश के साथ भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगी हुई है ? – बांग्लादेश
 भारत में पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को क्या कहते हैं?
– कोंकण तट
 पाक जलडमरुमध्य तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित तंग समुद्री जलमार्ग के कारण कौन-सा देश भारत से अलग स्थित है?
– श्रीलंका
 भारत में सबसे छोटा दिन कब होता है? – 22 दिसंबर
 सियाचिन ग्लेशियर को लेकर किन देशों के बीच विवाद है?
– भारत और पाकिस्तान
 ह्वीलर द्वीप का नया नाम क्या है? -अब्दुल कलाम द्वीप
 भारतीय महासागर में सबसे छोटा द्वीप-देश कौन-सा है?
– मालदीव
 निम्नलिखित शहरों को उत्तर से दक्षिण की दिशा के क्रम मे लिखिए?
(1) भुवनेश्वर (2) चेन्नई
(3) हैदराबाद (4) कोचिन
– 1, 3, 2,4
 दक्षिण गंगोत्री क्या है?
– अंटार्कटिका में स्थित स्वचालित स्टेशन
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है-
(अ) कोंकण तटीय मैदान
(ब) गुजरात मैदान
(स) कोरोमंडल तटीय मैदान
(द) मालाबार तटीय मैदान
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
भारत के पूर्वी तट के फाल्स डीवी बिंदु से केप कोमोरिन तक के भाग को कोरोमंडल तट कहा जाता है जबकि कोंकण, गुजरात मैदान और मालाबार तट का संबंध पश्चिमी तट से है। अतः अभीष्ट विकल्प (स) सही है।
2. भारत के स्थलाकृतिक मानचित्र निम्न में से कौन-सा संगठन बनाता है?
(अ) भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण
(ब) भारतीय सर्वेक्षण
(स) भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण
(द) भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010, 2011
उत्तर-(ब)
विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्र संगठन, भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया) की स्थापना 1767 ई. में की गई थी। विभाग का विशेष दायित्व देशभर में इलाकों को खोजा जाए और उनका मानचित्रण किया जाए ताकि समन्वित व तेज विकास के लिए मानक मानचित्र उपलब्ध हो सके। इस संगठन द्वारा प्राकृतिक नक्शों का डिजिटल कार्टो ग्राफिकल (मानचित्रण) डाटा बेस बनाने का काम शुरू किया गया है।
3. भारतीय मानक समय किस रेखांश पर अपनाया जाता है-
(अ) 75.5°म् रेखांश (ब) 82.5°म् रेखांश
(स) 90.5°म् रेखांश (द) 0° रेखांश
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
भारतीय मानक समय 82.5° पूर्वी रेखांश है, जो इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से होकर गुजरती है। यह ग्रीनविच समय से 5 घंटा, 30 मिनट आगे है।
4. भारत का मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से-
(अ) 5×1/2 घंटे आगे है (ब) 4×1/2 घंटे पीछे है
(स) 4 घंटे आगे है (द) 5×1/2 घंटे पीछे है
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5. निम्नलिखित में से किसको सूर्य की ऊर्ध्वाधर किरणें कभी नहीं मिलेंगी?
(अ) मुंबई (ब) चेन्नई
(स) तिरुवनंतपुरम (द) श्रीनगर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
सूर्य की ऊर्ध्वाधर किरणे श्रीनगर को कभी नहीं प्राप्त होंगी। सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच ऊर्ध्वाधर चमकता है। श्रीनगर की स्थिति कर्क रेखा से काफी दूर उत्तर में है। अतः यहां सूर्य की ऊर्ध्वाधर किरण कभी नहीं पहुंचेगी जबकि चेन्नई, मुंबई और तिरुवनंतपुरम की अवस्थिति कर्क और मकर रेखा के बीच में है।
6. निम्नलिखित में से वह शहर कस्बा कौन-सा है, जो सबसे अधिक उत्तरी अक्षांश पर स्थित है?
(अ) पटना (ब) इलाहाबाद
(स) पंचमढ़ी (द) अहमदाबाद
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
दिए गए शहर और उनकी अक्षांशीय स्थिति निम्नानुसार है-
शहर अक्षांश
पटना – 25°37‘ N
पंचमढ़ी – 22°3‘ N
इलाहाबाद – 25°28‘ N
तिरुवनंतपुरम – 8°29‘ N
7. भारत के दक्षिण छोर (Southern tip) का नाम क्या है?
(अ) कन्याकुमारी अंतरीप
(ब) कैलीमियर प्वॉइंट
(स) निकोबार द्वीप में स्थित इंदिरा प्वॉइंट
(द) त्रिवेंद्रम में स्थित कोवलम
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
भारत का धुर दक्षिण बिंदु बड़ा निकोबार द्वीप में स्थित इंदिरा प्वॉइंट है इसे ‘पिगमेलियन प्वॉइंट‘ कहा जाता था। भारत के मुख्य भूमि का दक्षिणी छोर कन्याकुमारी है।
8. भारत के दक्षिणी छोर को क्या कहा जाता है?
(अ) केप कैमोरिन (ब) कन्याकुमारी
(स) इंदिरा प्वॉइंट (द) रामेश्वरम
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. भारत के दक्षिण में सबसे दूरस्थ स्थल कौन-सा है?
(अ) केप कैमोरिन (ब) कैलीमियर प्वॉइंट
(स) इंदिरा प्वॉइंट (द) पोर्ट ब्लेयर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का – सबसे बड़ा देश है।

(अ) दूसरा (ब) चैथा
(स) छठा (द) सातवां
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का सातवां सबसे बड़ा देश है। इस संदर्भ में प्रथम छः देशों का क्रम इस प्रकार है- रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया।
11. भारत का क्षेत्रफल, पाकिस्तान से लगभग…..गुना बड़ा है।
(अ) 3 (ब) 4
(स) 6 (द) 9
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
भारत का क्षेत्रफल, पाकिस्तान के क्षेत्रफल से लगभग 4 गुना अधिक बड़ा है। भारत का क्षेत्रफल-32,87,269 वर्ग किमी. तथा पाकिस्तान का क्षेत्रफल 7,96,095 वर्ग किमी. है।
12. भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक अंग था-
(अ) जुरैस्सिकलैंड का (ब) अंगारालैंड का
(स) आर्यावर्त का (द) गोंडवानालैंड का
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः गोंडवानालैंड का भाग था। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मेडागास्कर आदि इसी के भाग थे। पैंजिया का विभाजन दो वृहद स्थल खंडों में हुआ इसके उत्तरी खंड को अंगारालैंड और दक्षिणी खंड को गोंडवानालैंड कहा जाता है। इन दोनों स्थलखंडों के विभाजन के बाद ही विश्व का वर्तमान परिदृश्य सामने आया।
13. निम्नलिखित में से कौन से देश ‘पाल्क स्ट्रेट‘ से जुड़े हुए हैं?
(अ) भारत एवं श्रीलंका
(ब) उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया
(स) पाकिस्तान एवं चीन
(द) ब्रिटेन एवं फ्रांस
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
पाक जलडमरूमध्य भारत के राज्य तमिलनाडु और द्वीपीय देश श्रीलंका के बीच स्थित एक जलसंयोजी है। यह बंगाल की खाड़ी को पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी और दक्षिण पश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ता है।
14. निम्नलिखित में से कौन-सा पोताश्रय प्राकृतिक पोताश्रय नहीं है?
(अ) चेन्नई (ब) मुंबई
(स) कोचीन (द) पारादीप
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
कोचीन, मुंबई और पारादीप के पोताश्रय प्राकृतिक हैं जबकि चेन्नई पोताश्रय एक कृत्रिम पोताश्रय है।
15. दक्षिण धु्रव प्रदेश (अंटार्कटिका) में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है-
(अ) दक्षिण भारत (ब) दक्षिण निवास
(स) दक्षिण चित्र (द) दक्षिण गंगोत्री
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपर्युक्त में से दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है।
 राज्य
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 कौन-सा शहर सीमांध्र की नई राजधानी होगी? – अमरावती
 भारत में सबसे लंबा समुद्र-तट (सी-बीच) कहां है?
– मरीना तट (बीच)
 भारत के कौन-से राज्य में अधिकतम संख्या में ऑर्किड होते है?
– अरुणाचल प्रदेश
 किस राज्य के तीन तरफ बांग्लादेश की सीमा है? -त्रिपुरा
 भारत के किस राज्य में सबसे लंबी तटीय रेखा है? – गुजरात
 भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरेन आईलैंड कहां स्थित है?
– अंडमान द्वीपसमूह
 अंडमान को निकोबार से कौन-सा जल-स्रोत पृथक करता है?
– 10° चैनल