मनुष्य के शरीर की सबसे लंबी कोशिका होती है कौनसी है लम्बाई कितनी हैं सबसे लंबी तंत्रिका कौन सी है

सबसे लंबी तंत्रिका कौन सी है मनुष्य के शरीर की सबसे लंबी कोशिका होती है कौनसी है लम्बाई कितनी हैं ?

1. श्वसन कैसी प्रक्रिया मानी जाती है?
(अ) संश्लेषणात्मक प्रक्रिया (ब) अपचयी प्रक्रिया
(स) आरोही प्रक्रिया (द) तनुकरण प्रक्रिया
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
वसन क्रिया ‘अपचयी प्रक्रिया‘ द्वारा होती है। कोशिकाओं में कर्जा उत्पादन के लिए ऑक्सीकर निम्नीकरण या विघटन से संबंधित, अर्थात अपचयी अभिक्रियाओं को सम्मिलित रूप से कोशिकीय श्वसन भी कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है-1. अनॉक्सी श्वसन एवं 2. ऑक्सी श्वसन।

2. मानव-शरीर में सबसे लंबी कोशिका कौन-सी है?
(अ) पेशी-कोशिका (ब) रक्त कोशिका
(स) अस्थि-कोशिका (द) तंत्रिका-कोशिका
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
मानव शरीर में सबसे लंबी कोशिका तंत्रिका होती है। इसकी लंबाई 90 सेमी. होती है।
3. श्वसन है-
(अ) ऑक्सीकरण (ब) अपचयन
(स) जल अपघटन (द) एमीनीकरण
S.S.C.CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(*)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

4. सबसे अधिक अपवर्तनांक वाला आंख का अंग है-
(अ) कार्निया (ब) एक्विअस ह्यूमर
(स) लेंस (द) काचाभ द्रव (विट्रियस ह्यूमर)
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर- (स)
लेंस सबसे अधिक अपवर्तनांक वाला आंख का अंग है। लेंस आइरिस के भीतर की ओर नेत्रगोलक की गुहा में एक बड़ी सी रंगहीन, पारदर्शक, क्रिस्टैलिन नामक प्रोटीन की बनी लचीली संरचना होती है। आकृति में यह उभयोत्तल होता है। आयु बढ़ने के साथ चपटा एवं भूरा हो जाता है। इसके बहुत ही अपारदर्शी हो जाने से दिखाई देना बंद हो जाता है जिसे मोतियाबिंद कहते हैं।
5. एक आदमी 10 मीटर की दूरी साफ नहीं देख पाता वह किस रोग से ग्रसित है?
(अ) दूरदृष्टि (ब) निकटदृष्टि (मायोपिया)
(स) मोतियाबिंद (द) दीर्घदृष्टि (हाइपर मेट्रोपिया)
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
निकटदर्शी नेत्र के गोलक के कुछ बड़े हो जाने या कार्निया अथवा लेंस के अधिक उत्तल हो जाने के कारण फोकस बिंदु एवं रेटिना के बीच की दूरी बढ़ जाती है जिससे पास की वस्तुएं साफ दिखाई देती हैं परंतु दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती है जिसे निकटदृष्टि दोष (मायोपिया) कहते हैं। दूर की वस्तु देखने के लिए अवतल लेंस लगाना पड़ता है।
6. मानव की आंख में ष्निकट-दृष्टि दोषश् को ठीक किया जा सकता है- (अ) सही उत्तल लेंस का प्रयोग करके
(ब) सही अवतल लेंस का प्रयोग करके
(स) सही सिलिंडरी लेंस का प्रयोग करके
(द) सही द्विफोकसी लेंस का प्रयोग करके
S.S.C.CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. निकटदृष्टि (मायोपिया) रोग का संबंध किससे है?
(अ) फेफड़े (ब) मस्तिष्क
(स) कान (द) आंख
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. बुद्धि का केंद्र स्थित है-
(अ) प्रमस्तिष्क में (ब) अनुमस्तिष्क में
(स) मेडुला में (द) थैलेमस मे
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
प्रमस्तिष्क हमारी भावना, विचारधारा, स्मरण-शक्ति तथा बुद्धि एवं इच्छाओं का केंद्र है। यह हमारी मानसिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है।
9. मुख्यतः इसकी उपस्थिति के कारण मानव शरीर उच्च वायुमंडलीय दाब के अंतर्गत भी बिना कुचला रहता है।
(अ) दृढ इच्छा शक्ति (ब) दृढ पेशी विन्यास
(स) मजबूत कंकालीय प्रणाली (द) कोशिकाओं में तरल
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
दृढ़ पेशी विन्यास की उपस्थिति के कारण मानव शरीर उच्च वायुमंडलीय दाब के अंतर्गत अप्रभावित रहता है। हमारे फेफड़ों, कानों और पेट का वायुदाब हमारे शरीर पर लगने वाले बाहरी वायुदाब के समान होता है। यही कारण है कि हम उच्च वायुमंडलीय दाब के अंतर्गत बिना कुचले रहते हैं।
10. जब कोई व्यक्ति रोता है, तो इसके सक्रियण के कारण नाक से जल विसर्जन होता है-
(अ) थायरॉयड ग्रंथि (ब) अंतःस्रावी ग्रंथि
(स) लार ग्रंथि (द) अश्रुकारी ग्रंथि
S.S.C.CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
अश्रुकारी ग्रंथि आंसुओं के लिए उत्तरदायी होती हैं। तीव्र भावनाओं जैसे-दुख, भय और खुशी के समय आंसू निकलते हैं। अश्रुकारी ग्रंथि (Lacrymal Glands) की सक्रियता के कारण ही रोते समय नाक से जल विसर्जन होता है।
11. वर्णांध व्यक्ति-
(अ) दूर की चीजें नहीं देख पाता
(ब) काला रंग नहीं देख पाता
(स) कुछ रंगों के बीच भेद नहीं कर पाता
(द) को दृष्टि-निर्बन्ध नहीं होता है
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
वर्णांधता एक आनुवांशिक बीमारी है जिसमें मनुष्य लाल और हरे रंग में अंतर नहीं कर पाता है। इसको सबसे पहले हार्नर ने खोजा था। यह कुल जनसंख्या के लगभग 8 प्रतिशत लोगों में पाया जाता है।
12. जैकबसन अंग निम्नलिखित में से किसके साथ संबद्ध है?
(अ) देखना (ब) सुनना
(स) सूंघना (द) चबाना
S.S.C.CPO परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
जैकबसन अंग (Jacobsons Organ) एक गंधग्राही संवेदांग है। यह सर्पो में पाया जाता हैं तथा गंध-ज्ञान (Sense of Smell) से संबंधित है।
13. ईईजी (EEG) का प्रयोग किसकी गतिविधि दर्ज करने के लिए किया जाता है?
(अ) हृदय (ब) फेफड़े
(स) मस्तिष्क (द) मांसपेशियां
S.S.C.CPO परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
इलेक्ट्रोइनसेफैलोग्राफी (EEG) का प्रयोग मस्तिष्क की गतिविधि दर्ज करने के लिए किया जाता है।
कशेरुकी
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 एकिडना, कंगारू, साही तथा ह्वेल में से कौन-सा जीव अंडे देता है और प्रत्यक्षतः बच्चे पैदा नहीं करता? – एकिडना
 जेली फिश, लोब्स्टर, सालमन तथा व्हेल विकल्पों में से कौन-सी मछली है? – सालमन
 बाज, कछुआ, चीता एवं हाथी में से कौन सर्वाधिक दीर्घायु है?
– कछुआ
 मीठे पानी की एक स्वस्थ मछली को खारे पानी में रखा जाए, तो उसके संभावित परिणाम क्या होंगे?
– मछली निर्जलीकृत होकर मर जाएगी
 अश्रु ग्रंथि कहां स्थित होती है? – नेत्र गुहा में

ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. पांच जगत वर्गीकरण किसने किया था?
(अ) व्हिट्टेकर (ब) हैकेल
(स) लिनियस (द) कोपलैंड
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
R. H. Whittker (आर. एच. व्हिट्टेकर) ने जीवधारियों को पांच जगत (Kingdom) में विभाजित किया। ये हैं-(1) मोनैरा, (2) प्रोटिस्टा, (3) प्लान्टी, (4) कवक तथा (5) एनिमेलिया।
2. सबसे बड़ा एक-कोशिकीय जीव है-
(अ) यीस्ट (ब) एसीटेबुलेरिया
(स) एसीटोबैक्टर (द) अमीबा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
एक कोशिकीय जीव एसीटेबुलेरिया है। इसका नाभिक भी सबसे बड़ा होता है।
3. सबसे बड़ा शावक कौन-सा जानवर पैदा करता है?
(अ) हाथी (ब) गैंडा
(स) ऊंट (द) नीली ह्वेल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
नीली ह्वेल सबसे बड़ा शावक पैदा करती है जिसकी लंबाई लगभग 24 फीट तथा वजन चार टन होता है। ह्वेल की लंबाई 100 फीट से भी अधिक होती है। ह्वेल का गर्भावस्था काल लगभग एक वर्ष होता है।
4. निम्न में विषम मद कौन-सी है?
(अ) ह्वेल (ब) शिंशुक
(स) चमगादड़ (द) मत्स्य
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
हेल, शिंशुक एवं चमगादड़ स्तनधारी वर्ग के हैं, जबकि मत्स्य वर्ग एक पृथक वर्ग है। ह्वेल एक विशालतम स्तनधारी है।
5. निम्नलिखित में से विशालतम स्तनधारी कौन-सा है?
(अ) हाथी (ब) ह्वेल
(स) डाइनासोर (द) गैंडा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. मछली का एयर ब्लैडर (वायु आशय) किस रूप में कार्य करता है?
(अ) सहायक श्वसन अंग
(ब) द्रवस्थैतिक अंग
(स) सहायक श्वसन अंग और द्रवस्थैतिक अंग दोनों
(द) मुख्य श्वसन अंग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
मछली का एयर ब्लैडर, सहायक श्वसन अंग (Accessory Respiratory Organ) और द्रवस्थैतिक (Hydrostatic) दोनों अंगों के रूप में कार्य करता है।
7. निम्नलिखित में से विशालतम स्थलचर वन्य प्राणी कौन-सा है?
(अ) भारतीय हाथी (ब) अफ्रीकी हाथी
(स) जिराफ (द) सफेद बाघ
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
भारतीय हाथी की लंबाई 3 मीटर तथा वजन 6 टन से अधिक होता है जबकि अफ्रीकी हाथी की लंबाई लगभग 3.45 मीटर तथा वजन 7 टन से अधिक होता है।
8. ऑर्कियोप्टेरिक्स में निम्न सरीसृप लक्षण थे-
(अ) जबड़े पर दांत, पूंछ, चोंच
(ब) नखरित पंख, जबड़े पर दांत, पूंछ
(स) नखरिंत पंख, शल्क, पिच्छ
(द) जबड़े पर दांत, पिच्छ, पूंछ
S.S.C. संयुक्त हायर सेगण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
ऑर्कियोप्टेरिक्स में नखरित पंख, जबड़े पर दांत और पूंछ होते थे। ऑर्कियोप्टेरिक्स, पक्षियों तथा सरीसृप वर्ग के बीच की कड़ी है।