WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

लाल चने में कौन सा एंजाइम पाया जाता है which enzyme found in red gram in hindi लाल चना किस अनाज का उपनाम है

लाल चना किस अनाज का उपनाम है लाल चने में कौन सा एंजाइम पाया जाता है which enzyme found in red gram in hindi किसे कहा जाता है ?

प्रश्न : लाल चने से कौन-सा एन्जाइम मिलता है?
(अ) यूरिएस (ब) जाइमेस
(स) माल्टेस (द) डाइस्टेस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2017
उत्तर-(द)
लाल चने में डाइस्टेस नामक एन्जाइम पाया जाता है। लाल चने को अरहर और तुर के नाम से भी जाना जाता है जो विकासशील देशों में उगाई जाने वाली प्रमुख दलहनी फसल है।

पाचन तंत्र
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 आमाशय में …….. एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है?
– पेप्सिन
 दूध में पाया जाने वाला मुख्य प्रोटीन कौन-सा है? – कैसीन
 आमाशय, छोटी आंत, एपेंडिक्स, कोलन में से किस पाचन-अंग में, अम्ल होता है? -आमाशय
 किण्वन एक प्रकार की……………..है। – अवायवीय श्वसन
 किण्वन के पश्चात सबसे व्यापक रूप में ‘मोलासे‘ का प्रयोग मेथेनॉल, चीनी, ऐथेनॉल एवं गन्ना में से क्या तैयार करने के लिए किया जाता है? – ऐथेनॉल
 अवायवीय स्थिति में जैविक पदार्थ के जीवाणु अपघटन को क्या कहते हैं? – किण्वनीकरण
 यीस्ट एक………………है। -कवक
 दांत के एनेमल का कर्बुरण (Mottling) किस कारण से होता है?
– पानी में उच्च मात्रा में फ्लोराइड के कारण

ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन-सा तत्त्व है?
(अ) कार्बन (ब) आयरन
(स) नाइट्रोजन (द) ऑक्सीजन
S.S.C.Tax Ast. परीक्षा, 2008
उत्तर-क)
सजीव पदार्थ के संयोजन में लगभग 36 तत्त्व भाग लेते हैं जिसमें आक्सीजन की मात्रा सर्वाधिक (62.00%) होती है। कार्बन (20%), हाइड्रोजन (10.00%) और नाइट्रोजन (3.00%) होता है।
2. जैव तंत्र में संख्या की दृष्टि से सर्वाधिक बहुतायत में कौन सा तत्व पाया जाता है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन
(स) कार्बन (द) नाइट्रोजन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. खट्टे स्वाद के लिए कोशिकाएं जिह्वा के किस भाग में होती हैं?
(अ) अगले (ब) पिछले
(स) पार्श्व (द) मध्य
S.S.C.CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
जिह्वा के पार्श्व किनारे पर खट्टे स्वाद के लिए कोशिकाएं होती हैं।
4. आहार में लवण का मुख्य उपयोग है-
(अ) जल में भोजन के कणों की विलेयता को बढ़ाना
(ब) भोजन के पाचन के लिए अपेक्षित हाइड्रोक्लोरिक एसिड लघु मात्रा
में पैदा करना
(स) पकाने की प्रक्रिया को सरल बनाना
(द) भोजन को स्वाद बनाना
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
आहार में लवण का मुख्य उपयोग भोजन को स्वाद देना होता है। लवण के स्वाद को पहचानने हेतु मानव की जीभ पर विशेष स्वाद कलियां (taste buds) मौजूद होती हैं। अतः उपयुक्त उत्तर विकल्प (द) है, जबकि शेष विकल्प तर्कसंगत नहीं हैं।
5. पशु प्रोटीन को प्रथम श्रेणी का प्रोटीन माना जाता है क्योंकि यह-
(अ) अनिवार्य अमीनो एसिड से भरपूर होता है।
(ब) बाजार में सस्ता होता है।
(स) सुपाच्य होता है।
(द) खाने में स्वादिष्ट होता है।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
पशु प्रोटीन (Animal Protein) को प्रथम श्रेणी का प्रोटीन माना जाता है क्योंकि यह अनिवार्य अमीनो एसिड से भरपूर होता है। इन अमीनो अम्लों का निर्माण जंतु शरीर में नहीं होता, अतः इन्हें भोजन से लेना आवश्यक होता है।
6. गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ कैंसरजनक होते हैं क्योंकि उनमें प्रचुरता होती है-
(अ) वसा की (ब) हाइड्रोकार्बनों की
(स) पकाने के तेल की (द) निकोटीन की
S.S.C.Tax Ast. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ कैंसरजनक होते हैं क्योंकि उनमें वसा की प्रचुरता होती है। खाद्य तेलों में उपस्थित ट्रांस फैट कैंसर के कारक हो सकते हैं।
7. निम्नलिखित में से वह पदार्थ कौन-सा है जो 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के विकास (वर्धन) के लिए अत्यंत आवश्यक है?
(अ) प्रोटीन (ब) विटामिन्स
(स) वसा (द) दूध
S.S.C. Tax Ast. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
प्रोटीन अत्यंत जटिल तथा नाइट्रोजन युक्त पदार्थ है। इनकी रचना 20 अमीनो अम्ल के संयोग से होती है। ये शरीर के पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। अतः यह 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों के विकास के लिए आवश्यक होती है। शरीर में इसकी मात्रा 14% होती है। यह शरीर की नवीन कोशिकाओं का मुख्य आधार है।
8. एमिनो एसिड की आवश्यकता किसके संश्लेषण के लिए होती है?
(अ) लिपिड (ब) प्रोटीन
(स) कार्बोहाइड्रेट (द) ऐल्केलॉइड
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. नाइट्रोजनी आहार है-
(अ) कार्बोहाइड्रेट (ब) लिपिड
(स) प्रोटीन (द) लवण
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

11. एन्जाइम होते हैं-
(अ) सूक्ष्म जीव (ब) प्रोटीन
(स) अकार्बनिक यौगिक (द) फफूंदी (Molds)
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
एन्जाइम (Engymes) प्रमुख रूप से प्रोटीन होते हैं। एन्जाइम एक कार्बनिक पदार्थ है जो कि एक रासायनिक अभिक्रिया को 10° गुणा बढ़ा सकता है। एन्जाइम की खोज सर्वप्रथम जर्मन वैज्ञानिक कुहने ने की थी।
12. एन्जाइम क्या होते हैं?
(अ) स्टेरॉयड (ब) कार्बोहाइड्रेट
(स) प्रोटीन (द) लिपिड ै
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. एन्जाइम के प्रोटीन भाग को क्या कहते हैं?
(अ) आइसोएन्जाइम (ब) होलोएन्जाइम
(स) एपोइन्जाइम (द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
एन्जाइम के प्रोटीन भाग को एपोएन्जाइम (Apoenzyme) कहा जाता है एवं एपोएन्जाइम की असक्रियता के आधार पर इसे प्रोएन्जाइम (Proenzyme) अथवा जाइमोजन (Zymogen) के नाम से भी जाना जाता है।
14. मछली एक प्रथम श्रेणी का प्रोटीन है क्योंकि उसमें होते हैं-
(अ) आवश्यक एमिनो अम्ल
(ब) अनावश्यक एमिनो अम्ल
(स) सभी आवश्यक वसीय अम्ल
(द) कोई एमिनो अम्ल नहीं
S.S.C. संयुक्त हायर सकेण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
प्रथम श्रेणी के प्रोटीन सभी मानव के लिए आवश्यक एमिनो से मिलकर बने होते हैं। उदाहरणतः-मछली, मांस, अंडें और दुग्ध उत्पादित इत्यादि। द्वितीय श्रेणी के प्रोटीन कुछ ही एमीनों अम्ल से मिलकर बने होते हैं। उदाहरणतः-सेम, अनाज, अखरोट इत्यादि मनुष्य के शरीर की कोशिकाओं तथा शरीर की स्वास्थ्य के लिए कुल 22 प्रकार के एमीनो अम्ल चिह्नित किए गए हैं।
15. डायस्टेज एन्जाइम का स्रोत है-
(अ) लार-ग्रंथि (ब) अमाशय
(स) यकृत (द) अग्न्याशय
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
डायस्टेज एन्जाइम का स्रोत लार-ग्रंथि है। यह स्टार्च को माल्टोज और फिर डैक्सट्रोज में तोड़ता है।
16. किस एन्जाइम की उपस्थित के कारण एचआईवी अपना आकार अक्सर बदल लेता है?
(अ) रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेस (ब) एन्टरोकाइनेस
(स) न्यूक्लीओटिडेस (द) न्यूक्लीओडिटेस
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेस एन्जाइम की उपस्थिति के कारण एचआईवी अपना आकार बदल लेता है।
17. सूची-I में दिए गए पोषक अभाव का सही मिलान सूची-II में दिए गए उस अभाव द्वारा पैदा किए गए रोगों के साथ कीजिए।
सूची-I सूची- II
(अ) आयोडीन (I) सूक्ष्माणु रक्ताल्पता
(ब) आयरन (II) प्रणाशी रक्ताल्पता
(स) निवासीन (III) गलगंड (घंघा)
(द) विटामिन (IV) पेलाग्रा
A B C D
(अ) ;iv) ;ii) ;i) ;iii)
(ब) ;i) ;iii) ;ii) ;iv)
(स) ;ii) ;iv) ;iii) ;i)
(द) ;iii) ;i) ;iv) ;ii)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन है-
सूची-I सूची-II
आयोडीन – गलगंड (घंघा)
आयरन – सूक्ष्माणु रक्ताल्पता
नियासीन – पेलाग्रा या 4-D सिंड्रोम
विटामिन B12 – प्रणाशी रक्ताल्पता
18. दूध में दूसरा सबसे बड़ा तत्त्व क्या होता है?
(अ) वसा (ब) खनिज
(स) जल (द) शर्करा
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
दूध का संघटन …..
गाय → जल – 87% वसा → 3.8%
प्रोटीन – 3.3% शर्करा (लैक्टोज)→ 4.8%
मनुष्य
जल – 88% वसा → 3.8%
प्रोटीन – 1.2% शर्करा (लैक्टोज) → 7%
19. पित्त का स्रोत क्या है?
(अ) पित्ताशय (ब) यकृत
(स) पित्तवाहिनी (द) अग्न्याशय
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
पित्त हल्के पीले रंग का क्षारीय (pH 7.6 to 8.6) तरल होता है। यह यकृत में बनता है। इसमें लगभग 97% जल, 0.7% पित्त लवण, 0.2% पित्त वर्णक होता है तथा 0.3 से 0.9% कोलेस्ट्रॉल होता है। यह लिपिड के पाचन एवं अवशोषण में सहायता करता है।