आजाद हिंद फौज के संस्थापक कौन थे , आजाद हिंद फौज का गठन किसके द्वारा किया गया indian national army was founded by whom in hindi

indian national army was founded by whom in hindi आजाद हिंद फौज के प्रथम कमांडर कौन थे आजाद हिंद फौज के संस्थापक कौन थे , आजाद हिंद फौज का गठन किसके द्वारा किया गया  founder name led by whom and also known as ?

प्रश्न :  निम्नलिखित में से कौन ‘‘आजाद हिंद फौज‘‘ का संस्थापक है?
(अ) सुभाष चंद्र बोस (ब) वीर सावरकर
(स) चंद्रशेखर आजाद (द) लाला हरदयाल
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
व्यावहारिक रूप से सैन्य इकाई के रूप में इंडियन नेशनल आर्मी का गठन मार्च/अप्रैल, 1942 में कैप्टन मोहन सिंह द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था, किंतु इसके गठन की औपचारिक घोषणा सितंबर, 1942 में की गई थी। उल्लेखनीय है कि मलय क्षेत्र में भारतीयों द्वारा अपना राजनीतिक संगठन ‘आल मलय इंडियन इंडिपेंडेंस लीग‘ का गठन किया गया था। जून, 1942 में संपन्न बैंकॉक सम्मेलन में एक ‘कौंसिल ऑफ एक्शन‘ एवं ‘प्रतिनिधित्व समिति‘ के गठन का प्रस्ताव किया गया था जिसे इंडियन इंडिपेंडेंस लीग तथा नेशनल आर्मी के मध्य समन्वय तथा अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया था। रास बिहारी बोस कौंसिल ऑफ एक्शन के अध्यक्ष बनाए गए थे जबकि के.पी. के. मेनन, नेद्याम राधवन नागरिक सदस्य तथा मोहन सिंह एवं गिलानी सैनिक सदस्य थे। जापानियों ङ्केसे मोहन सिंह के वैचारिक मतभेद के कारण। दिसंबर, 1942 में मोहन सिंह ने आई. एन.ए. के विघटन की घोषणा कर दी किंतु रास बिहारी बोस ने मोहन सिंह को उनके पद से बर्खास्त कर दिया बाद में मोहन सिंह जापानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। आई.एन.ए. का नेतृत्व रास बिहारी बोस ने महानायक सुभाष चंद्र बोस को सौंप दिया। सिंगापुर पहुंचने के 2 दिन बाद 4 जुलाई, 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का नेतृत्व ग्रहण कर लिया। सुविधा के लिए इसे द्वितीय इंडियन नेशनल आर्मी की संज्ञा भी दी जाती है। इसे ही हिंदी‘में हम ‘आजाद हिंद फौज‘ के नाम से जानते हैं।
5. 12 अप्रैल, 1944 को सुभाष चंद्र बोस ने एक नगर में ‘भारतीय राष्ट्रीय सेना‘ का झंडा फहराया था। वह नगर इस समय किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में है?

1. बाल, पाल तथा लाल अत्यंत प्रमुख नेता थे-
(अ) स्वराज पार्टी के (ब) मिलिटेंट नेशनल पार्टी के
(स) गदर पार्टी के (द) कांग्रेस पार्टी के
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
बाल (बाल गंगाधर तिलक), पाल (बिपिन चंद्र पाल) तथा लाल (लाला लाजपत राय) कांग्रेस पार्टी के गरम दल के प्रमुख नेता थे।
2. सुमाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निकलने के बाद किस पार्टी की स्थापना की थी?
(अ) इंडियन नेशनल आर्मी (ब) रिपब्लिकन पार्टी
(स) फारवर्ड ब्लॉक (द) सोशलिस्ट पार्टी
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन (1939) में गांधीजी से मतभेद होने के बाद फारवर्ड ब्लॉक पार्टी की स्थापना की थी।
3. फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी?
(अ) सुभाष चंद्र बोस
(ब) जयप्रकाश नारायण
(स) आचार्य नरेंद्र देव
(द) राम मनोहर लोहिया
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

(अ) अंडमान एवं निकोबार द्वीप-समूह
(ब) त्रिपुरा
(स) मणिपुर
(द) मिजोरम
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
भारत की मुख्य भूमि पर सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय सेना (प्छ।) द्वारा मोइरांग (डवपतंदह) नगर में कर्नल शौकतउल्ला मलिक द्वारा 14 अप्रैल, 1944 में अपना झंडा फहराया गया था। यह नगर वर्तमान में मणिपुर राज्य में स्थित है।
6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुसलमान अध्यक्ष कौन थे?
(अ) मुहम्मद अली जिन्ना (ब) बदरुद्दीन तैयबजी
(स) सर सैयद अहमद खां (द) अबुल कलाम आजाद
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
1887 ई. में मद्रास में हुए कांग्रेस के तीसरे अधिवेशन की अध्यक्षता बदरुद्दीन तैयबजी ने की थी। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुसलमान अध्यक्ष थे।
7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था?
(अ)75 (ब)76
(स)71 (द)72
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 28 दिसंबर, 1885 को बंबई के ग्वालिया टैंक स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ था जिसकी अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी ने की थी। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें बंबई प्रेसीडेंसी से 38, मद्रास से 21, बंगाल से 3, उ. प्र. और अवध से 7 तथा पंजाब से 3 प्रतिनिधि शामिल थे।
8. वर्ष 1885 में हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम मीटिंग की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई थी?
(अ) श्री पी.एम.मेहता (ब) श्री व्योमेश चंद्र बनर्जी
(स) डी.ई.वाचा (द) एस.एन.बनर्जी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. इंडियन नेशनल कांग्रेस का संस्थापक कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) चितरंजन दास
(स) ए. ओ. ह्यूम (द) लोकमान्य तिलक
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे। इसकी स्थापना 1885 ई. में हुई थी।
10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन संबंधी आंदोलन की किसने शुरुआत की?
(अ) डब्ल्यू.सी बनर्जी (ब) एनी बेसेंट
(स) गांधीजी (द) ए.ओ. ह्यूम
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
1884 में ए.ओ.ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय संघ की स्थापना की जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अग्रदूत था। कलकत्ता, बंबई तथा मद्रास का दौरा करने के उपरांत इन्होंने यह घोषणा की कि दिसंबर, 1885 में भारतीय राष्ट्रीय संघ का एक सम्मेलन पुणे में आयोजित किया जाएगा लेकिन पुणे में हैजा फैल जाने के कारण सम्मेलन का स्थल बदलकर तेजपाल संस्कृत विद्यालय, बंबई कर दिया गया। इसका पहला अधिवेशन 28 दिसंबर, 1885 को हुआ, इसी सम्मेलन में दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर संगठन का नाम बदलकर ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस‘ कर दिया गया।
11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला महासचिव था-
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) ए. ओ. ह्यूम
(स) फिरोजशाह मेहता (द) बदरुद्दीन तैयबजी
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम महासचिव तथा इसके संस्थापक ए.ओ. ह्यूम थे।
12. ए.ओ. ह्यूम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(अ) उसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की।
(ब) उसने कांग्रेस के वार्षिक सत्रों की दो बार अध्यक्षता
की।
(स) वह ऑर्निथोलॉजिस्ट था।
(द) वह भारतीय सिविल सेवा का सदस्य था।
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
ए.ओ. हमू भारतीय सिविल सेवा के सदस्य थे। वे एक जयोलॉजिस्ट (पक्षी विज्ञानी) थे तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की । उन्होंने कांग्रेस के वार्षिक सत्रों की कभी अध्यक्षता नहीं की बल्कि केवल संस्थापक थे।
13. निम्नलिखित में से किस आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था?
(अ) भारत छोड़ो आंदोलन
(ब) स्वदेशी आंदोलन
(स) असहयोग आंदोलन
(द) सविनय अवज्ञा आंदोलन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
स्वदेशी आंदोलन (1905 ई.) का नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था। लॉर्ड कर्जन ने 19 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा की जिसके परिणामस्वरूप 7 अगस्त, 1905 को कलकत्ता में ‘टाउन हॉल‘ में स्वदेशी आंदोलन की घोषणा की गई। 16 अक्टूबर, 1905 का दिन (जिस दिन विभाजन प्रभावी हुआ) पूरे बंगाल में ‘शोक दिवस‘ के रूप में मनाया गया। रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव पर विभाजन दिवस को राखी बंधन दिवस के रूप में भी मनाया गया। असहयोग आंदोलन (1920-22 ई.), सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930 ई.) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942 ई.) का नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था।
14. खिलाफत आंदोलन किसको अपमानित करने के खिलाफ विरोध करने के लिए प्रारंभ किया गया था?
(अ) टर्किश खलीफा
(ब) आगा खान
(स) मुहम्मद अली जिन्ना
(द) अबुल कलाम आजाद
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर- (अ)
तुर्की के सुल्तान को इस्लाम का ‘खलीफा‘ मानते थे। प्रथम विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद ब्रिटिश सरकार ने टर्की साम्राज्य का विघटन करने का निश्चय किया। अतः भारतीय मुसलमान रुष्ट हो गऐं, परिणामस्वरूप 17 अक्टूबर, 1919 को अखिल भारतीय स्तर पर खिलाफत दिवस मनाया गया।
15. ‘पाकिस्तान‘ नाम किसने गढ़ा था?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) फजलूल हक
(स) लियाकत अली खान (द) चैधरी रहमत अली
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द) .
‘पाकिस्तान‘ (च्ंापेजंद) नाम सर्वप्रथम कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चैधरी रहमत अली ने 1933 ई. में गढ़ा। 1933 और 1935 ई. में लिखे गए दो पर्यों में रहमत अली ने एक नई अस्मिता के लिए राष्ट्रीय दर्जे की मांग की थी, जिसे उसने पाकिस्तान नाम दिया। इसके अंतर्गत पंजाब, अफगान प्रांत, कश्मीर, सिंध और बलूचिस्तान आते थे।
16. 1916 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग एक-8 दूसरे के निकट आ गए थे-
(अ) लाहौर में (ब) अमृतसर में
(स) लखनऊ में (द) हरिपुरा में
S.S.C.C.P.O  परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
1916 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग लखनऊ में हुए समझौते के बाद एक-दूसरे के निकट आ गए थे।
17. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का ऐतिहासिक मिलन हुआ था?
(अ) सूरत (ब) बंबई
(स) कलकता (द) लखनऊ
S.S.C.Tax Asst.  परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. नरम दल और गरम दल के बीच फूट कहां और किस वर्ष में पड़ी थी?
(अ) 1907 में कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में
(ब) 1885 में कांग्रेस के बंबई अधिवेशन में
(स) 1886 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में
(द) 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
नरम दल और गरम दल के बीच फूट 1907 ई. में कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में पड़ी थी। इस अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ. रास बिहारी घोष ने की थी। 1916 ई. के लखनऊ अधिवेशन में तिलक और एनी बेसेंट के प्रयासों से ये दोनों धड़े पुनः एक हुए। कांग्रेस के इस अधिवेशन की अध्यक्षता अंबिकाचरण मजूमदार ने की थी।
19. इंडियन नेशनल कांग्रेस का बंटवारा, मध्यमार्गी और चरमपंथी वर्गों में, किस वर्ष में हुआ था?
(अ) 1907 (ब) 1908
(स) 1909 (द) 1910
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
20. जलियांवाला बाग हादसे से कौन-सा ब्रिगेडियर संबद्ध था?
(अ) जनरल हैरिस (ब) जनरल डायर
(स) कर्नल वेल्सले (द) ऑर्थर वेल्सले
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
जलियांवाला बाग हादसे से ब्रिगेडियर जनरल डायर संबद्ध था। 13 अप्रैल, 1919 को बैशाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्रित निहत्थी भीड़ पर ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर के आदेश पर गोलियां चलाई गई थीं।