ऑप्टिकल फाइबर किस सिद्धांत पर काम करता है | प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है
प्रकाशीय फाइबर किस सिद्धांत पर कार्य करता है ऑप्टिकल फाइबर किस सिद्धांत पर काम करता है ?
151. उस दृष्टिदोष को क्या कहते हैं, जिसमें किसी पदार्थ के एक तल में बिन्दु केन्द्र में दिखाई देते हैं, जबकि दूसरे तल में बिन्दु केन्द्र के बाहर दिखाई देते हैं ?
(अ) दीर्घदृष्टि (ब) विकृति
(स) अबिन्दुकता (द) निकटदृष्टि
152. अवतल लेंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्ब बनाते हैं ?
(अ) वास्तविक प्रतिबिम्ब
(ब) आभासी प्रतिबिम्ब
(स) वस्तु की विशेषता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब
(द) लेंस की वक्रता के अनुरूप प्रकार का प्रतिबिम्ब
153. संचार में प्रयुक्त फाइबर ऑप्टिक केवल किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) प्रकाश के नियमित परावर्तन
(ब) प्रकाश के विकीर्ण परावर्तन
(स) प्रकाश के अपवर्तन
(द) प्रकाश के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
154. जब सूर्य क्षितिज के निकट होता है, अर्थात सुबह और शाम को, तब वह लालिमायुक्त दिखायी देता है। इसका कारण क्या है?
(अ) लाल प्रकाश का वायुमण्डल द्वारा न्यूनतम प्रकीर्णन होता है
(ब) लाल प्रकाश का वायुमण्डल द्वारा सर्वाधिक प्रकीर्णन होता है
(स) सुबह और शाम में सूर्य का यही रंग होता है
(द) पृथ्वी का वायुमण्डल लाल प्रकाश उत्सर्जित करता है
155. श्वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं ?
(अ) ताँबे के तार को गर्म करके
(ब) तन्तु को गर्म करके
(स) परमाणु को उत्तेजित करके
(द) अणुओं को दोलित कर
156. प्रकाश में सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है?
(अ) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है।
(ब) फिल्टर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है
(स) पौधों से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है
(द) रंगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है
157. हमें वास्तविक सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व ही सूर्य दिखायी देने का कारण है-
(अ) प्रकाश का प्रकीर्णन
(ब) प्रकाश का विवर्तन
(स) प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(द) प्रकाश का अपवर्तन
158. यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों को एक नली द्वारा एक-दूसरे के सम्पर्क में लाया जाए, तो क्या घटित होगा?
(अ) दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा
(ब) छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जाएगा
(स) समान आकार प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा व बड़ा बुलबुला छोटा हो जाएगा
(द) दोनों बुलबुले सम्पर्क में आते ही फट जाएँगे
159. परावर्तित प्रकाश में ऊर्जा
(अ) आपतन कोण पर निर्भर नहीं करती है
(ब) आपतन कोण के बढ़ने के साथ बढ़ती है
(स) आपतन कोण के बढ़ने के साथ घटती है
(द) आपतन कोण 45° के बराबर होने पर अधिकतम हो जाती है
160. प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्यूनतम होती है ?
(अ) काँच (ब) निर्वात् (स) जल (द) वायु
161. किसी तारे के रंग से पता चलता है, उसके-
(अ) भार का (ब) आकार का (स) ताप का (द) दूरी का
162. निम्नलिखित प्राकृतिक तथ्यों पर विचार कीजिए-
1. स्थलीय तापन 2. प्रकाश परावर्तन
3. प्रकाश अपवर्तन 4. प्रकाश विवर्तन
इनमें से किस तथ्य के कारण मरीचिका बनती है ?
(अ) 1 और 2 (ब) 2, 3 और 4
(स) 1 और 3 (द) केवल 4
163. आइन्स्टीन के E = mc2 समीकरण में ‘c’ द्योतक है-
(अ) ध्वनि वेग का
(ब) प्रकाश वेग का
(स) प्रकाश तरंगदैर्घ्य का
(द) एक स्थिरांक
164. निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया सबसे छोटी होती है ?
(अ) 25 दिसम्बर (ब) 21 मार्च
(स) 21 जून (द) 14 फरवरी
165. सोडियम वाष्प लैम्प प्रायः सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं, क्योंकि-
(अ) ये सस्ते होते है
(ब) इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता
(स) ये आँखों के लिए शीतल हैं
(द) ये चमकदार रोशनी देते हैं
166. कथन (A): खतरे का सिग्नल लाल रंग का बनाया जाता है।
कारण (त्): लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
कूटः
(अ) A तथा R दोनों सही हैं तथा R,A की सही व्याख्या है
(ब) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R,A की सही व्याख्या नहीं है ।
(स) A सही है, परन्तु R गलत है
(द) A गलत है, परन्तु R सही है
167. बरसात के दिन जल पर छोटी तैलीय परतों में चमकीलें रंग दिखायी देते हैं। यह किसके कारण होता है ? ।
(अ) प्रकीर्णन (ब) परिक्षेपण
(स) अपवर्तन (द) ध्रुवण
168. तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखायी देता है। इसका कारण है-
(अ) अपवर्तन (ब) प्रकीर्णन
(स) परावर्तन (द) व्यतिकरण
169. एक तालाब के किनारे एक मछुआरा मछली को भाले से मारने की कोशिश करता है। तदनुसार उसे निशाना कैसे लगाना चाहिए?
(अ) जहाँ मछली दिखाई दे, उसके ऊपर
(ब) सीधे मछली पर
(स) जहाँ मछली दिखाई दे, उसके नीचे
(द) पानी की ऊपरी सतह पर
170. फोटॉन (Photon) किसकी मूलभूत यूनिटध्मात्रा है ?
(अ) प्रकाश (ब) गुरुत्वाकर्षण
(स) विद्युत (द) चुम्बकत्व
171. विकिरण की कण प्रकृति की पुष्टि किससे की जाती है ?
(अ) व्यतिकरण (ब) प्रकाश वैद्युत प्रभाव
(स) विवर्तन (द) ध्रुवीकरण
172. प्रेसबायोपिया दृष्टि का एक अपवर्तक दोष है, जो इनमें से किस कारण से होता है?
(अ) केवल सिलियरी मांसपेशियों के धीरे-धीरे कमजोर होने से
(ब) केवल आईलैंस के कम होते हुए लचीलेपन के कारण
(स) दोनों, सिलियरी मांसपेशियों के धीरे-धीरे कमजोर होने और आईलेंस के कम होते हुए लचीलेपन के कारण
(द) सिलियरी मांसपेशियों और आईलेंस की अचानक शिथिलता
173. एक अन्तरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में आकाश कैसा दिखायी देगा?
(अ) बैंगनी (ब) लाल (स) नीला (द) काला
174. पानी से भरे कप की तली में एक पत्थर रखा है। पत्थर की आभासी गहराई है-
(अ) इसकी वास्तविक गहराई के बराबर
(ब) इसकी वास्तविक गहराई से कम
(स) इसकी वास्तविक गहराई से अधिक
(द) या तो ं या ब में कोई
175. लैम्बर्ट नियम किससे सम्बन्धित है?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन
(स) व्यतिकरण (द) प्रदीप्ति
176. आवर्द्धक लेंस वास्तव में क्या होता है ?
(अ) समतल-अवतल लेस (ब) अवतल लेंस
(स) उत्तल लेंस (द) बेलनाकार लेंस
177. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
(अ) मुख कोटर की जांच के लिए डॉक्टरों द्वारा उत्तल दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है
(ब) अवतल दर्पण परावर्तक के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं
(स) उत्तल दर्पण परावर्तक के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं
(द) उत्तल दर्पणों को हजामत बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए
178. प्रकाशिक तन्तु के आकार के बावजूद प्रकाश उसमें प्रगामी होता है, क्योंकि वह ऐसा यंत्र है जिससे संकेतों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकता है। यह किस परिघटना पर आधारित है?
(अ) प्रकाश का विवर्तन
(ब) प्रकाश का अपवर्तन
(स) प्रकाश का ध्रुवण
(द) प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
179. प्रकाश वायु की अपेक्षा कांच में मन्द गति से चलता है, क्योंकि-
(अ) वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से कम होता है
(ब) वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से अधिक होता है
(स) कांच का घनत्व वायु के घनत्व से अधिक होता है
(द) कांच का घनत्व वायु के घनत्व से कम होता है
उत्तरमाला
151. (ब) 152. (ब) 153. (द) 154. (अ) 155. (ब) 156. (अ)
157. (द) 158. (ब) 159. (अ) 160. (अ) 161. (स) 162. (अ) 163. (ब) 164. (ब) 165. (ब) 166. (अ) 167. (ब) 168. (अ) 169. (स)
170, (अ) 171. (ब) 172. (स) 173. (द) 174. (ब) 175. (द) 176. (स) 177.(ब) 178. (द) 179. (अ)
हिंदी माध्यम नोट्स
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History
chemistry business studies biology accountancy political science
Class 12
Hindi physics physical education maths english economics
chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology
English medium Notes
Class 6
Hindi social science science maths English
Class 7
Hindi social science science maths English
Class 8
Hindi social science science maths English
Class 9
Hindi social science science Maths English
Class 10
Hindi Social science science Maths English
Class 11
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics
chemistry business studies biology accountancy
Class 12
Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics