मनुष्य का सामान्य तापक्रम कितना होता है | एक स्वस्थ मनुष्य का सामान्य तापक्रम लगभग होता है होना चाहिए

normal human body temperature in hindi in fahrenheit and in degree celsius मनुष्य का सामान्य तापक्रम कितना होता है | एक स्वस्थ मनुष्य शरीर का सामान्य तापक्रम लगभग होता है होना चाहिए डिग्री सेल्सियस में और फारेनहाइट में कितना होता है ?

1. मानव शरीर में जल की मात्रा होती है-
(अ) 10% (ब) 20%
(स) 5% (द) 80%
R.R.B.  इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
व्याख्या-मानव शरीर में जल की मात्रा अधिकतम लगभग 80% तक होती है, क्योंकि शरीर में सभी उपापचयी क्रियाओं को संपन्न कराने में जल (H2O) की आवश्यकता होती है।
2. मनुष्य का सामान्य तापक्रम लगभग होता है-
(अ) 98°F (ब) 98°C
(स) 68°F (द) 66°F
त्ण्त्ण्ठण् बंगलौर (G.G.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(अ)
व्याख्या-मनुष्य समतापी प्राणी है, इसके शरीर का तापक्रम सामान्यतः 98.6°F (37°C) होता है।
3. मानव शरीर का सामान्य तापक्रम क्या है?
(अ) 37°C (ब) 38°C
(स) 36°C (द) 39°C
R.R.B.  चंडीगढ़ (A.S.M.) परीक्षा, 2001
उत्तर-(अ)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. तत्काल ऊर्जा के लिए एक खिलाड़ी को क्या दिया जाना चाहिए?
(अ) कार्बोहाइड्रेट (ब) प्रोटीन
(स) विटामिन (द) वसा
R.R.B.  रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2002
उत्तर-(अ)
व्याख्या-तत्काल ऊर्जा के लिए एक खिलाड़ी को कार्बोहाइड्रेट दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह ‘‘तत्काल ऊर्जा स्रोत‘‘ (Quickest source fo energy) होता है।
5. मनुष्य को रोटी चबाने पर मीठा क्यों लगता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट, शक्कर में परिवर्तित हो जाता है
(ब) वसा शक्कर में बदल जाता है
(स) प्रोटीन शक्कर में बदल जाता है
(द) इनमें से कोई नहीं
R.R.B. भोपाल (S.C./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
व्याख्या-पाचन मुंह से आरम्भ होता है। यहां दांत भोजन को चबाते हैं और उसमें एक पाचक रस का, जिसे लार कहते हैं, मिश्रण होता है। यह रस जीभ और निचले जबड़े के नीचे स्थित लार ग्रन्थियों से उत्पन्न होता है। लार में Amylsae नामक एक म्द्रलउम होता है जो अविलेय शर्करा और मंड को एक सुविलेय साधारण शर्करा, माल्टोस में परिवर्तित कर देता है।
6. कार्बोहाइड्रेट मानव शरीर में किस रूप में टूटता है?
(अ) ग्लूकोज (ब) ग्लाइकोजन
(स) स्टार्च (द) सुक्रोज
R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(अ)
व्याख्या-कार्बोहाइड्रेट मानव शरीर में ग्लूकोज (Glucose) के रूप में टूटता है। ग्लूकोज एक Monosaccharide है।
7. निम्न में से कौन कार्बोहाइड्रेट नहीं देता है ?
(अ) पालक (ब) मक्खन
(स) चीज (द) मछली
R.R.B. गोरखपुर (GG.) परीक्षा, 2003
R.R.B.  इलाहाबाद (असि.लोको पाय.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
व्याख्या-प्रस्तुत विकल्प में केवल पालक में कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलता हैं, शेष सभी में कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) पाया जाता है। पालक में लौह तत्व की मात्रा अधिक पायी जाती है।
8. निम्नलिखित में से प्रोटीन का सर्व प्रमुख स्रोत है-
(अ) काला चना (ब) बंगाल चना
(स) मटर (द) सोयाबीन
R.R.B.  रांची (A-S-M-), परीक्षा, 2002
उत्तर-(द)
व्याख्या-गुणवत्ता के आधार पर सबसे अच्छी प्रोटीन, अण्डे (Eggs) में तथा मात्रा के आधार पर ‘सर्वाधिक प्रोटीन‘ सोयाबीन में पायी जाती है।
9. पित्त सावित होता है-
(अ) पाचक ग्रन्थि से (ब) छोटी अंतड़ी से
(स) उदर से (द) लीवर से
R.R.B.  भोपाल (Tr-Clerk-) परीक्षा, 2003
R.R.B.  भोपाल (T-C-) परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
व्याख्या -पित्त (Bile) का स्रावण (Secretion), यकृत (Liver) के
द्वारा होता है, जो पित्ताशय (Gall&Bladder) में एकत्रित होता है।
10. पित्त (Bile) का निर्माण कहां होता है?
(अ) लिवर में (ब) किडनी में
(स) गॉल ब्लाडर में (द) पैन्क्रियास में
R.R.B.  मालदा (T-A./C.A.) परीक्षा, 2007
R.R.B.  भोपाल (T-C-) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. मानव गुर्दे में बनने वाली ‘पथरी‘ में अधिकतम पाया जाने वाला पदार्थ है-
(अ) कैल्शियम ऑक्जेलेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट
(स) सोडियम क्लोराइड (द) सोडियम फॉस्फेट
R.R.B. जम्मू-श्रीनगर (Stenographer) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
व्याख्या-मानव गुर्दे में बनने वाली ‘पथरी‘ में अधिकतम पाया जाने
वाला पदार्थ कैल्शियम ऑक्जेलेट (Calcium Oxalate) होता है।
12. विटामिन ‘ए‘ का एक अच्छा स्रोत है-
(अ) आलू (ब) गाजर
(स) प्याज (द) मक्का
R.R.B. भोपाल (Tr-Clerk.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या-‘कैरोटीन‘ को विटामिन-ए निर्माण करने वाला कहा जाता है
जो गाजर में पाया जाता है। अतः गाजर विटामिन-ए का एक अच्छा
सोत है।
13. पेट में भोजन को पचाने के लिए निम्नांकित में से किसकी आवश्यकता खास होती है।
(अ) हवा (ब) पानी
(स) एन्जाइम (द) खनिज
R.R.B. भोपाल (C-C-) परीक्षा, 2003
उत्तर-(स)
व्याख्या-भोजन के पाचन हेतु एन्जाइम की आवश्यकता मुख्य रूप से होती है। विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थों के लिए विभिन्न प्रकार के एन्जाइम होते हैं।
14. निम्नलिखित में से किस अम्ल की उपस्थिति हमारे पेट में होती है?
(अ) सल्फ्यूरिक अम्ल (ब) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(स) नाइट्रिक अम्ल (द) पिकरिक अम्ल
R.R.B.  पटना (T.C./C.C./J.C.) ‘मुख्य‘ परीक्षा, 2012
उत्तर- (ब)
व्याख्या-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की उपस्थिति हमारे पेट में होती है। यह भोजन को तोड़ता है तथा पाचन में सहायता करता है। यह पेट में अम्लीय वातावरण बनाता है।
15. भोजन का पाचन निम्न अंग में प्रारम्भ होता है-
(अ) मुंह (ब) यकृत
(स) पेट (द) आंत
R.R.B. भोपाल (Tr- Clerk-) परीक्षा, 2003
R.R.B. अजमेर (E.C.R.C.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
व्याख्या-भोजन का पाचन मुंह (Mouth) से प्रारम्भ होता है। मुख में स्थित दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं जिससे पाचक एन्जाइम इस पर क्रिया आसानी से कर सकें।
16. निम्नलिखित में से कौन-सा मनुष्य के पाचक तंत्र का भाग है?
(अ) प्रोस्टेट ग्रंथि (ब) अग्न्याशय
(स) पीयूषिका (द) प्लेटलेट्स
R.R.B.  रांची (A.S.M./G.G.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-पाचन, पाचन तंत्र या पाचन क्षेत्र (आहार नाल) में संपन्न होता है। पाचन तंत्र, मुंह से लेकर गुदा तक फैली हुई एक नली है जिसके मुख्य भाग निम्नलिखित हैं-
(प) मुंह (Mouth)
(पप) ग्रसिका (Oesophagus)
(पपप) आमाशय (Stomach)
(पअ) छोटी आंत (Small Intestime)
(अ) बड़ी आंत (Large Intestime)
(अप) गुदा (Anus)
दो ग्रन्थिक अंग (Glandular organs) यकृत (Liver) और अग्न्याशय (Pancresa) नलियों द्वारा आहार नाल से जुड़े हुए हैं। ये पाचक रस उत्पन्न करते हैं।
17. किस पोषक तत्व का सर्वप्रथम मुंह में पाचन होता है ?
(अ) प्रोटीन (ब) कार्बोहाइड्रेट
(स) वसा (द) विटामिन
D.M.R.C.  (J.S.C.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या-कार्बोहाइड्रेट का मुख से पाचन प्रारंभ हो जाता है। लार में टायलिन नामक एन्जाइम पाया जाता है जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन में सहायक होता है।
18. मानव शरीर में आहार (भोजन) मुख्यतया……….में पचता है-
(अ) उदर (ब) छोटी आंत
(स) बड़ी आंत (द) यकृत
R.R.B. बंगलौर (Ast- äiv.) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या-मानव शरीर में आहार (भोजन) मुख्यतया छोटी आंत में पचता है। छोटी आंत की दीवारों से आंत्रिक रस निकलता है। आंत्रिक रस क्षारीय (Alkaline) होता है।
19. मनुष्य के शरीर में अधिकांश भोजन कहां पचता है?
(अ) आमाशय में (ब) छोटी आंत में
(स) बड़ी आंत में (द) यकृत में
R.R.B.  जम्मू-श्रीनगर (Stenographer) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
व्याख्या-मनुष्य के शरीर में भोजन के अधिकांश भाग का पाचन छोटी आंत में होता है। यहां पाचन की क्रिया पूर्ण हो जाती है तथा पचे हुए भोजन का अवशोषण हो जाता है जबकि आमाशय में पाचन की आंशिक क्रिया आरम्भ होती है।
20. विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है-
(अ) गुठलीदार फल (äupes)
(ब) नींबू (Citrus Fruits)
(स) बफरदल (Berries)
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
R.R.B.  चेन्नई, बंगलौर (Ast- äiv.) परीक्षा, 2002
उत्तर-(ब)
व्याख्या-विटामिन-C का रासायनिक नाम एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid) है। यह खट्टे फलों में जैसे-आंवला तथा नींबू में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।
21. विटामिन-C की कमी से होता है-
(अ) रिक्केट (ब) बेरी-बेरी
(स) रतौंधी (द) स्कर्वी
R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2003
R.R.B.  अजमेर (E.C.R.C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
व्याख्या-विटामिन-C (Ascorbic Acid) की कमी से स्कर्वी (Scurvy) रोग होता है। प्राचीन काल में समुद्री यात्रा करने वाले व्यक्तियों को स्कर्वी रोग हो जाता था। विटामिन-C के मुख्य स्रोत सन्तरा, नींबू. मुसम्मी इत्यादि हैं।
22. मानव शरीर में, सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?
(अ) कार्बन 18% (ब) कैल्शियम 1.4%
(स) नाइट्रोजन 3% (द) ऑक्सीजन 65%
R.R.B. मुंबई (T.A./C.A.) परीक्षा, 2006
R.R.B. अजमेर (E.C.R.C.) परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
व्याख्या-मानव शरीर में, सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व आक्सीजन (65%) जबकि कार्बन 18%. नाइट्रोजन (3%) तथा कैल्सियम 1.4% है।
23. मनुष्य लोहा किससे प्राप्त करता है?
(अ) पनीर (ब) पालक
(स) मछली (द) दूध
R.R.B.  रांची (A.S.M./G.G.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(ब)
व्याख्या-मनुष्य लोहा पालक, चौलाई. मेथी इत्यादि हरे पत्तेदार सब्जियाँ से प्राप्त करता है।
24. निम्न का मिलान करें-
a. मोतियाबिंद 1. जीभ
इ. पीलिया 2. आंख
ब. मधुमेह 3. यकृत
क. स्टोमेटाइटिस 4. पाचन ग्रंथि
(अ) (ब) (स) (द)
(अ) 1 2 3 4
(ब) 2 3 4 1
(स) 3 4 1 2
(द) 4 1 2 3
R.R.B.  गोरखपुर (GG-) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या-
मोतियाबिंद – आंख
पीलिया – यकृत
मधुमेह – पाचन ग्रंथि
स्टोमेटाइटिस – जीभ
25. …………………का अपघटन, मानव में अल्जहेमर रोग का अभिलक्षण है-
(अ) वृक्क कोशिका (ब) तंत्रिका कोशिका
(स) मस्तिष्क कोशिका (द) यकृत कोशिका
R.R.B.  गोरखपुर (GG.) परीक्षा, 2003
R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
व्याख्या-मस्तिष्क कोशिका का अपघटन मनुष्य में अल्जहेमर रोग का अभिलक्षण है, जिसमें मनुष्य की याद्दाश्त कमजोर पड़ जाती है।
26. एक ग्राम वसा देती है-
(अ) 30 ग्राम ऊर्जा (ब) 17 KJ ऊर्जा
(स) 9 कैलोरी ऊर्जा (द) 4 MJ ऊर्जा
D.M.R.C. (J.S.C) परीक्षा, 2003
R.R.B.  भुवनेश्वर (A.S.M.) परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
व्याख्या-वसा का निर्माण कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से होता है। वसा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। ये जल की कमी के कारण संचय के लिए कम स्थान घेरती हैं। वसा कार्बनिक घोल में घुलनशील तथा जल में अघुलनशील होती है। वसा ऊर्जा की सान्द्रित स्रोत होती है। इनसे कार्बोहाइड्रेट्स की तुलना में दो गुनी अधिक ऊर्जा मुक्त होती है। 100 हउ. वसा लगभग 900 कैलोरी ऊर्जा प्रदान करती है।
27. सुक्रोज में होता है-
(अ) ग्लूकोज एवं गेलेक्टोज
(ब) ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज
(स) फ्रक्टोज एवं गेलेक्टोज
(द) ग्लूकोज, फ्रक्टोज एवं गेलेक्टोज
D.M.R.C.  (J.S.C) परीक्षा, 2003
उत्तर-(ब)
व्याख्या-सुक्रोज (Sucrose) रासायनिक संरचना के आधार पर डाइस वेराइड्स (Disaccharides) प्रकार का कार्बोहाइड्रेट (Curbohydrate) है। सुक्रोज गन्ने, चुकन्दर, गाजर तथा मीठे फलों में पाया जाता है।
28. कौन-सा विटामिन रक्त को जमाने में मदद करता है?
(अ) विटामिन-A(ब) विटामिन-B
(स) विटामिन-K (द) विटामिन-C
R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2005
उत्तर-(स)
व्याख्या-विटामिन-K रक्त को जमाने में मदद करता है।
29. खून का थक्का किस विटामिन की कमी के कारण नहीं बनता है?
(अ) विटामिन सी (ब) विटामिन के
(स) विटामिन डी (द) विटामिन बी
R.R.B.  रांची (E.C.R.C.) परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
व्याख्या-उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
30. विटामिन-A का सबसे अच्छा स्रोत है-
(अ) अण्डा (ब) सेब
(स) केला (द) सन्तरा
R.R.B.  गोरखपुर (E.S.M-) परीक्षा, 2003
उत्तर-(अ)
व्याख्या-विटामिन-A या रेटिनॉल का सबसे अच्छा स्रोत अण्डा (Egg) है। इसके अलावा यह पीले व रसदार फलों जैसे पपीता, केला, आम इत्यादि में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?