हिंदी माध्यम नोट्स
स्वेच्छाचारी शासन : निम्नलिखित किस स्थिति में स्वेच्छाचारी शासन संभव है ‘छाया मंत्रिमंडल‘ किसकी प्रशासनिक व्यवस्था की विशिष्टता है?
1. निम्नलिखित किस स्थिति में स्वेच्छाचारी शासन संभव है ?
(अ) एकदलीय राज्य (ब) द्विदल राज्य
(स) बहुदल राज्य (द) दो और बहुदल राज्य
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
एकदलीय शासन व्यवस्था में यदि शासक उत्तरदायी नहीं है, तो स्वेच्छाचारी शासन संभव प्रतीत होता है।
2. पिछला एशिया पैसिफिक आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन कहां हुआ था?
(अ) सिडनी (ब) ऑकलैंड
(स) न्यूयॉर्क (द) बीजिंग
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
प्रश्नकाल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन की 19वीं बैठक 8-9 सितंबर, 2007 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में हुई थी। इस संगठन की 28वीं बैठक 19-20 नवंबर, 2016 में पेरू की राजधानी लीमा में संपन्न हुई। इस संगठन की 29वीं बैठक वर्ष 2017 में वियतनाम के डा नांग शहर में होनी प्रस्तावित है।
3. लोकतंत्र के दो रूप कौन से हैं?
(अ) संसदीय और अध्यक्षात्मक
(ब) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष
(स) राजतंत्रीय और गणतंत्रीय
(द) संसदीय और राजा
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
लोकतंत्र दो प्रकार के होते हैं-
(1) प्रत्यक्ष लोकतंत्र-
प्रभुसत्तावान जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन कार्यों में भाग लेती है, नीति निर्धारण और कानून बनाती है, प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर उन पर नियंत्रण करती है तो उसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र कहते हैं।
(2) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र-
जब प्रभुसत्तावान जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से इस प्रकार की प्रभुसत्ता का प्रयोग न कर अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से करती है। तो उसे अप्रत्यक्ष लोकतंत्र कहते हैं।
4. भारत में प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उदाहरण क्या है?
(अ) जिला पंचायत (ब) नगर पंचायत
(स) ग्राम सभा (द) क्षेत्र पंचायत
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
ग्राम सभा का गठन ग्राम पंचायत के 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क व्यक्तियों को मिलाकर किया जाता है। ग्राम सभा की बैठक में संबंधित ग्राम सभा के सभी निवासी भाग लेते हैं। अतः यह प्रत्यक्ष लोकतंत्र का उदाहरण है।
5. लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास के लिए कौन-सा कारक आवश्यक है?
(अ) कृषि अर्थव्यवस्था
(ब) एक दलीय व्यवस्था
(स) सशक्त सैन्य बल
(द) व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास के लिए व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान आवश्यक है क्योंकि लोकतंत्र का अर्थ ही है जनता का शासन। अबाहम लिंकन के अनुसार, ‘‘लोकतंत्र जनता की, लिए जनता द्वारा शासन है।‘‘ यदि लोकतंत्र में व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति सम्मान नहीं होगा तो लोकतंत्र का विकास संभव नहीं है।
6. ‘छाया मंत्रिमंडल‘ किसकी प्रशासनिक व्यवस्था की विशिष्टता है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) फ्रांस
(स) जापान (द) ब्रिटेन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
‘छाया-मंत्रिमंडल‘ से तात्पर्य संसदीय प्रणाली में विपक्षी दल के नेता के नेतृत्व में गठित एक प्रवक्ताओं के समूह से है। इस समूह के सदस्य मंत्रियों के विभागों पर अलग-अलग व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ नजर रखते हैं। उदाहरण के लिए छाया स्वास्थ्य मंत्री का कार्य स्वास्थ्य मंत्री के क्रियाकलापों पर नजर रखना और विपक्ष के दृष्टिकोण से उसकी आलोचना करना या सुझाव देना है। यह ब्रिटेन की राजनीतिक व्यवस्था की खास विशेषता है जिसका अनुसरण कनाडा, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में अपने अपने तरीके से किया गया है। यद्यपि फ्रांस की राजनीतिक प्रणाली में भी इस तरह की व्यवस्था दिखाई देती है पर उसे ‘छाया मंत्रिमंडल‘ न कहकर ‘प्रति-सरकार‘ (Counter Government) या ‘प्रेत सरकार‘ (Ghost Government) कहा जाता है।
7. ‘‘छाया मंत्रिमंडल‘‘ की रीति कहां शुरू हुई थी?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) ग्रेट ब्रिटेन
(स) इटली (द) फ्रांस
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. सूचना का अधिकार अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?
(अ) 2001 ई. (ब) 2005 ई.
(स) 2004 ई. (द) 2002 ई.
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर- (ब)
सूचना का अधिकार अधिनियम 23 दिसंबर, 2004 को संसद में प्रस्तुत किया गया था। । 11 मई, 2005 को लोक सभा तथा 12 मई, 2005 को राज्य सभा ने इसे स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद अक्टूबर, 2005 को यह अधिनियम जम्मू-कश्मीर को छोड़कर संपूर्ण भारत में लागू हो गया।
9. लोक सभा और राज्य सभा में लोकपाल बिल और अधिक सख्त संशोधनों के साथ कब पारित हुआ?
(अ) 2012 (ब) 2013
(स) 2009 (द) 2011
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
17 दिसंबर, 2013 को राज्य सभा तथा 18 दिसंबर, 2013 को लोक सभा द्वारा ‘लोकपाल एवं लोकायुक्त विधेयक, 2013‘ पारित कर दिया गया।
10. निम्न में से किसका मिलान सही नहीं है?
(अ) हिंदू विवाह अधिनियम: 1955
(ब) गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम: 1971
(स) महिलाओं पर घरेलू हिंसा अधिनियम: 1990
(द) महिलाओं पर क्रूरता: 1995
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 है। इस अधिनियम का उद्देश्य ऐसी महिलाओं के जो कुटुंब के भीतर होने वाली किसी किस्म की हिंसा से पीड़ित हैं,उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
11. भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की कौन-सी धारा समलैंगिक,
लम्पट (गे) उभयलैंगिक और परालैंगिक (एल.जी.बी.टी.) समुदाय से संबंधित है?
(अ) 377 (ब) 376
(स) 370 (द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
भारतीय दंड संहिता के अध्याय XVI की धारा 377 ‘प्रकृति की व्यवस्था के विरुद्ध‘ की जाने वाली यौन गतिविधियों से संबंधित है। इन गतिविधियों में स्त्री समलैंगिक (Lesbian), उभयलैंगिक (Bisexual), पुरुष समलैंगिक (Gay) और परालैंगिक (Transgender) यौन व्यवहार आ जाते हैं जिन्हें अंग्रेजी प्रथमाक्षरों के अनुसार संक्षेप में ‘एल.जी.बी.टी.‘ भी कहा जाता है।
12. भारत में वर्ष 2009 में निम्नलिखित में से किस उच्च न्यायालय ने समलैंगिक यौन संबंधों को कानूनी करार दिया?
(अ) मिजोरम (ब) गोवा
(स) दिल्ली (द) चंडीगढ़
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
वर्ष 2009 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को सहमतिपूर्वक स्थापित किए जाने वाले समलैंगिक संबंधों के संदर्भ में असंवैधानिक घोषित कर दिया। धारा 377 द्वारा ‘प्रकृति की व्यवस्था के विरुद्ध प्रकार की यौन गतिविधियों को अवैध घोषित किया गया है। यद्यपि 12 दिसंबर, 2013 को दिए गए अपने निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के इस फैसले को उलट दिया। उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 377 में संशोधन करने अथवा उसे समाप्त करने का काम संसद का है न कि न्यायपालिका का।
13. भारत में सांप्रदायिकता के विकास का मुख्य कारण है-
(अ) अल्पसंख्यक समूहों का शैक्षिक और आर्थिक पिछड़ापन
(ब) राजनीतिक जागरूकता
(स) सामाजिक असमानताएं
(द) सांप्रदायिक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
भारत में सांप्रदायिकता के विकास का मुख्य कारण अल्पसंख्यक समूहों में शैक्षिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन का होना है क्योंकि स्वतंत्रता के बाद आधुनिक आर्थिक विकास प्रक्रिया एवं आधुनिकीकरण ने आर्थिक असंतुलन एवं विषमताओं को जन्म दिया।
14. मंडल आयोग रिपोर्ट किससे संबंधित है?
(अ) अन्य पिछड़े वर्गों से
(ब) अनुसूचित जनजातियों से
(स) अल्पसंख्यकों से
(द) अनुसूचित जातियों से
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
मंडल आयोग रिपोर्ट का संबंध अन्य पिछड़े वर्ग से है। मंडल कमीशन का गठन वर्ष 1979 में जनता पार्टी की सरकार द्वारा किया गया। वर्ष 1980 में कमीशन ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह द्वारा इसे लागू करने का प्रयास किया गया तथापि इसे वर्ष 1993 से लागू कर दिया गया।
15. किस राज्य के अंदर बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी), एक स्वायत्त स्वशासी निकाय, बनाया गया था?
(अ) असम (ब) मिजोरम
(स) नगालैंड (द) मेघालय
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
असम राज्य के अंदर ‘बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद‘ ( B.T.C.) एक स्वायत्त स्वशासी निकाय बनाया गया था। इसकी स्थापना 10 फरवरी, 2003 में की गई थी।
16. किस वर्ष तक भारत में एक पार्टी का प्रभुत्व था?
(अ) 1971 (ब) 1977
(स) 1962 (द) 1967
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
वर्ष 1951-52 से वर्ष 1977 तक भारत में एक ही पार्टी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) का ही प्रभुत्व था। वर्ष 1977 के लोक सभा चुनाव में यह पार्टी बुरी तरह पराजित हुई।
17. भारत और पाकिस्तान के बीच श्शिमला संधिश् पर हस्ताक्षर किए जाने का वर्ष है-
(अ) 1972 (ब) 2001
(स) 1965 (द) 1971
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेङ ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
भारत और पाकिस्तान के बीच ‘शिमला संधि‘ पर 2 जुलाई, 1972 को हस्ताक्षर किए गए। इसमें भारत की तरफ से श्रीमती इंदिरा गांधी एवं पाक की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो थे।
18. जब भारत और रूस के बीच मैत्री और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए तब रूसी नेता कौन था?
(अ) निकिता खुश्चेव (ब) लियोनिड ब्रेझनेव
(स) यूरी एन्ड्रोपोव (द) मिखाइल गोर्बाचेव
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
अगस्त, 1971 में रूसी नेता लियोनिड ब्रेझनेव एवं भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के बीच शांति, मित्रता एवं सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
19. राजनीति और नीतियों से व्युत्पन्न शब्द ‘इंद्रधनुषी गठबंधन‘ शब्द किसने दिया?
(अ) प्रणब मुखर्जी (ब) बराक ओबामा
(स) मित्त रोमने (द) ए.बी. बाजपेयी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
इंद्रधनुषी गठबंधन शब्द अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिया।
20. मत पत्रों को सबसे पहले प्रयोग किया गया था-
(अ) प्राचीन यूनान में (ब) इंग्लैंड में
(स) ऑस्ट्रेलिया में (द) यू.एस.ए. में
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
मत पत्रों का सर्वप्रथम प्रयोग रोम में 139 ई.पू. के चुनाव में किया गया था, परंतु इससे पूर्व यूनान के नागरिक मतपत्रों के रूप में टूटे-फूटे मिट्टी के बर्तनों के टुकड़ों का प्रयोग करते थे।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…