संपत्ति का अधिकार कब हटाया गया , संपत्ति के अधिकार की वर्तमान स्थिति क्या है उत्तर किस संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को कानूनी अधिकार बना दिया गया

किस संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को कानूनी अधिकार बना दिया गया संपत्ति का अधिकार कब हटाया गया , संपत्ति के अधिकार की वर्तमान स्थिति क्या है उत्तर ? right to property is a fundamental right or not in hindi ?

6. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार अभी भारतीय संविधान द्वारा एक मौलिक अधिकार के रूप में नहीं दिया गया है?
(अ) समता का अधिकार (ब) स्वतंत्रता का अधिकार
(स) संपत्ति का अधिकार (द) शोषण के विरुद्ध अधिकार
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
संपत्ति का अधिकार प्रारंभ में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के अंतर्गत शामिल था परंतु 44 वें संविधान संशोधन (1978) द्वारा इसे मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया तथा वर्तमान में यह अनुच्छेद 300-क के अधीन एक विधिक अधिकार है।
7. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संपत्ति का अधिकार मूल अधिकार नहीं रहा?
(अं) 44वां (ब) 42वां
(स) 43वां (द) 45वां
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. 44वें संशोधन के अंतर्गत कौन-सा ‘विधिक अधिकार‘ बन गया है?
(अ) शिक्षा का अधिकार
(ब) संपत्ति का अधिकार
(स) न्यायिक उपचार का अधिकार
(द) काम का अधिकार
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. भारतीय संविधान के अनुसार संपत्ति का अधिकार है –
(अ) मौलिक अधिकार (ब) प्राकृतिक अधिकार
(स) विधिक अधिकार (द) नैतिक अधिकार
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से किसके शासनकाल के दौरान हटाया गया था?
(अ) इंदिरा गांधी सरकार (ब) मोरारजी देसाई सरकार
(स) नरसिम्हा राव सरकार (द) बाजपेयी सरकार
S.S.C.Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से 44वें संविधान संशोधन के द्वारा वर्ष 1978 में हटा दिया गया था। उस समय मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी सरकार अस्तित्व में थी। मूल संविधान में संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31 में समाविष्ट था।

1. किसी व्यक्ति के अवैध निरोध के मामले में न्यायालय द्वार निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है?
(अ) बंदी प्रत्यक्षीकरण (ब) परमादेश
(स) उत्प्रेषण लेख (द) क्वो वारंट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. भारतीय संविधान में किस प्रकार के रिटों की विशिष्ट व्यवस्था नहीं की गई है?
(अ) परमादेश (ब) प्रतिषेध
(स) व्यादेश (द) निषेध
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब,द)
मूल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को 5 प्रकार की रिटें जारी करने की शक्ति है, वे
I. बंदी प्रत्यक्षीकरण II.परमादेश III. प्रतिषेध
IV.अधिकार-पृच्छा V. उत्प्रेषण
3. उच्चतम न्यायालय द्वारा कितने प्रकार की रिटें जारी की जा सकती हैं?
(अ) 2 (ब) 3
(स) 5 (द) 6
S.S.C.Section off परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. निम्न में कौन-सा जोड़ा अनुकूल नहीं है?
(अ) अनुच्छेद 14 – विधि के अनुसार समानता
(ब) अनुच्छेद 16 – समान अवसर
(स) अनुच्छेद 17 – उपाधियों का समापन
(द) अनुच्छेद 18 – सैनिक उपाधियों की अनुमति
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में ‘अस्पृश्यता का अंत‘ का प्रावधान किया गया है जबकि अनुच्छेद 18 में ‘उपाधियों के समापन‘ का प्रावधान है परंतु विशेष परिस्थिति में राज्य को सैन्य या शैक्षणिक विशिष्टता में उपाधि देने का भी प्रावधान है।
5. भारतीय संविधान के अनुसार जीवन का अधिकार,एक-
(अ) राजनीतिक अधिकार है (ब) आर्थिक अधिकार है
(स) मौलिक अधिकार है (द) धार्मिक अधिकार है
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
‘जीवन का अधिकार‘ अनु. 21 के तहत, ‘सार्वजनिक रोजगार के
लों में अवसर की समानता‘ अनु. 16 के तहत तथा ‘वैयक्तिक स्वतंत्रता का रक्षण‘ अनु. 19 के तहत भारतीय संविधान में औलिक अधिकार हैं। उच्चतम न्यायालय ने अनु. 21 की व्यापक माख्या करते हुए स्थायी आवास या आश्रय प्राप्त करने के अधिकार को मौलिक अधिकार माना है।
11. निम्नलिखित में से वह मौलिक अधिकार कौन-सा है जिसे डॉ. अंबेडकर के अनुसार ‘संविधान का दिल‘ कहा जा सकता है?
(अ) सांविधानिक उपचारों का अधिकार
(ब) धर्म का अधिकार
(स) समता का अधिकार
(द) स्वतंत्रता का अधिकार
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006, 2011
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
S.S.C.स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने संविधान के मूल अधिकारों में उल्लिखित सांविधानिक उपचारों के अधिकार (अनु. 32) को संविधान का ‘हृदय व आत्मा‘कहा था। यह अधिकार मूल अधिकारों को पांच प्रकार की रिटों-बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, उत्प्रेषण और अधिकार-पृच्छा के माध्यम से लागू कराने की गारंटी प्रदान करता है। उच्चतम न्यायालय को इन रिटों को अनु. 32 के तहत जारी करने का अधिकार है जबकि अनुच्छेद 226 के अधीन उच्च न्यायालय इन रिटों को जारी कर सकता है।
12. भारतीय संविधान के किस अनच्छेद को डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने ‘‘भारतीय संविधान का हृदय और आत्मा‘‘ कहा?
(अ) अनुच्छेद 356 (ब) अनुच्छेद 32
(स) अनुच्छेद 14 (द) अनुच्छेद 19
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. ‘‘कोई राज्य उन अधिकारों द्वारा जाना जाता है जिन्हें वह बनाए रखता है‘‘ यह किसका कथन है?
(अ) मेकियावेली (ब) लास्की
(स) मेकाईवर (द) जे.एस.मिल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
‘‘कोई राज्य उन अधिकारों द्वारा जाना जाता है जिन्हें वह बनाए रखता है।‘‘ यह कथन लास्की का है। लास्की के अधिकार में नैतिक और कानूनी दोनों अधिकार शामिल हैं।
14. मूल अधिकार भारतीय संविधान के किस भाग में स्थापित है?
(अ) IV (ब) V
(स) II (द) III
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान के भाग-3 में अनु. 12 से अनु. 35 तक मौलिक अधिकारों का अध्याय है। ये मौलिक अधिकार (मूलतः 7 थे परंतु ‘संपति के अधिकार‘ के हटने के बाद अब 6 हैं) मूल संविधान के भाग हैं तथा ये संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से प्रेरित हैं।
15. ‘प्रेस की स्वतंत्रता‘ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से मिलती है?
(अ) अनुच्छेद 19 (ब) अनुच्छेद 21
(स) अनुच्छेद 14 (द) अनुच्छेद 16
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
‘प्रेस की स्वतंत्रता‘ संविधान के अनु. 19(1) (क) के तहत वाक् स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति स्वातंत्र्य के मौलिक अधिकार में निहित है।
16. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सशस्त्र बलों के सदस्यों के मौलिक अधिकारों को विशेष रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है?
(अ) अनुच्छेद 21 (ब) अनुच्छेद 25
(स) अनुच्छेद 33 (द) अनुच्छेद 19
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
अनुच्छेद 33 के अनुसार, संसद विधि द्वारा सशस्त्र बलों के सदस्यों, लोक व्यवस्था बनाए रखने वाले बलों के सदस्यों की कुछ अन्य व्यक्तियों के इन अधिकारों की मर्यादाओं का निर्धारण कर सकती है।
17. अभियुक्त को नमूना हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य करना क्या माना जाता है?
(अ) नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन
(ब) वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन
(स) विधि के नियम का उल्लंघन
(द) विधि के समान संरक्षण के अधिकार का उल्लंघन
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘), परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
अभियुक्त को नमूना हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य करना वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20 (3) के अनुसार, किसी अपराध के लिए अभियुक्त किसी व्यक्ति को स्वयं अपने विरुद्ध साक्षी होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
18. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को मान्यता किस आधार पर दी गई है?
(अ) धर्म
(ब) जाति
(स) कुल जनसंख्या के साथ उस वर्ग की जनसंख्या का
अनुपात
(द) रंग
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ).
भारतीय संविधान में धार्मिक और भाषायी आधार पर अल्पसंख्यकों को मान्यता प्रदान की गई है।
19. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य कब समाविष्ट किए गए?
(अ) 1971 ई. में (ब) 1972 ई. में
(स) 1975 ई. में (द) 1976 ई. में
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान में स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के द्वारा भारतीय संविधान के भाग 4क के तहत अनु. 51 क के अंतर्गत मौलिक कर्तव्यों की सूची जोड़ी गई है। इनकी कुल संख्या मूलतः 10 थी, बाद में एक और मूल कर्तव्य जुड़ने से इनकी संख्या अब 11 हो गई है। संविधान के 86वें संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य (11वां मूल कर्तव्य) निर्धारित किया गया है।