राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के अंतर्गत यह अधिकार प्राप्त है कि वह वित्तीय आपातकाल लागू कर दे

Under which article the President has the right to impose financial emergency in hindi ? राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के अंतर्गत यह अधिकार प्राप्त है कि वह वित्तीय आपातकाल लागू कर दे  ?

1. भारत के राष्ट्रपति के पास आपात अधिकार हैं-
(अ) चार प्रकार के (ब) दो प्रकार के
(स) पांच प्रकार के (द) तीन प्रकार के
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. भारत में, राष्ट्रपति कितनी बार वित्तीय आपात स्थिति की घोषणा कर चुके हैं?
(अ) कभी नहीं (ब) दो बार
(स) तीन बार (द) एक बार
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
भारत में आज तक राष्ट्रपति द्वारा कभी भी वित्तीय आपात काल घोषित नहीं किया गया है।
3. राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के अंतर्गत यह अधिकार प्राप्त है कि वह वित्तीय आपातकाल लागू कर दे-
(अं) अनुच्छेद 360 (ब) अनुच्छेद 356
(स) अनुच्छेद 364 (द) अनुच्छेद 352
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
संविधान के अनुच्छेद 360 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपात की उद्घोषणा की जाती है। ऐसी उद्घोषणा के लिए मंत्रिपरिषद की सलाह आवश्यक है।
4. भारत में किस प्रकार की आपात-स्थिति अभी तक केवल एक बार लागू की गई है?
(अ) आंतरिक आपात-स्थिति
(ब) राज्य आपात स्थिति
(स) बाह्य आपात-स्थिति
(द) वित्तीय आपात-स्थिति
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
आपातकाल (25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977) भारतीय इतिहास में 21 महीने का वह समय था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर तत्कालीन राष्ट्रपति (फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान की धारा 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा की थी। 44वें संविधान संशोधन द्वारा अनु. 352 में आंतरिक अशांति के स्थान पर सशस्त्र विद्रोह के आधार पर आपात की घोषणा का प्रावधान किया गया है।
5. निम्नलिखित में से कौन से जोड़े का सही मिलान किया गया?
(अ) इंदिरा साहनी केस-कार्य क्षेत्र में महिलाओं का अधिकार
(ब) एडीएम जबलपुर केस-आपातकाल में नागरिकों का अधिकार
(स) करतार सिंह केस-अल्पसंख्यक अधिकार
(द) विशाखा केस-केंद्र-राज्य संबंध
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
इंदिरा साहनी केस केंद्र सरकार की सेवाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण-(1992)
एडीएम जबलपुर केस आपातकाल में नागरिकों के अधिकार (1975)
करतारसिंह केस आतंकवादी घटनाओं से सम्बन्धित कानून विशाखा केस-महिलाओं के अधिकार (आरक्षण संबंधी)
6. भारत का राष्ट्रपति अपने पद पर पुनर्निर्वाचन के लिए कितनी है बार खड़ा हो सकता है?
(अ) एक बार (ब) दो बार
(स) तीन बार (द) जितनी बार चाहे
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
कोई भी व्यक्ति जो राष्ट्रपति के रूप में पद धारण करता है या कर चुका है, संविधान के अनुच्छेद 57 के तहत उस पद के लिए पुनर्निर्वाचित हो सकता है। पुनर्निर्वाचन के संबंध में संविधान में किसी सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।
7. भारतीय राष्ट्रपति के पास ही संवैधानिक अधिकार है जो-
(अ) ब्रिटिश राजा (रानी) के पास है
(ब) यू.एस.ए. के राष्ट्रपति के पास है
(स) पाकिस्तान के राष्ट्रपति के पास है
(द) फ्रांस के राष्ट्रपति के पास है
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
भारत में सनीय शासन प्रणाली का अनुसरण को ब्रिटेन की शासन प्रणाली के आधार पर किया गया है। राष्ट्रपति इस रूप में नाममात्र की कार्यपालिका है जो कि संवैधानिक रूप से उन्ही अधिकारीका प्रयोग करता है जिनका कि बिटिश क्राएन (रानी)। इसके बाद भी भारतीय राष्ट्रपति की विभिन्न विषयों पर स्थिति का परिवर्तित है।
8. राष्ट्रपति का अध्यादेश कितनी अवधि के लिए लागू रहता है।
(अ) तीन महीने (ब) छह महीने
(स) नौ महीने (द) अनिश्चित काल के लिए
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
अनुच्छेद 123 के तहत संसद के सत्र में रहने की स्थिती में राष्ट्रपति किसी तत्काल आवश्यकता के संदर्भ में अध्यादेश जारी कर सकता है। राष्ट्रपति द्वारा इस प्रकार जारी अध्यादेश छह सप्ताह की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगा।
9. भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री
(स) भारत का मुख्य न्यायाधीश (द) महान्यायवादी
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा. 2008
उत्तर-(अ)
भारत सरकार का सांविधानिक या राष्ट्रपति है। सविधान के अनुच्छेद 53(1) में उपबंधित है कि संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वाह इसका प्रयोग इस विधान) अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के मारेगा।
10. निम्नलिखित में से कौन अपना पक्ष राष्ट्रपति की संतुति के दौरान धारण करता है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) राज्यपाल
(स) चुनाव आयुक्त (द) लोक सभा का अध्यक्ष
S.S.C. मैद्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(ब)
अनुच्छेद 156 (1) के तहत राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपंर्गत अपना पद धारण करता है।
11. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है?
(अ) संसद के सदस्यों द्वारा
(ब) राज्य सभा के सदस्यो द्वारा
(स) संसद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
(द) संसद और राज्य विधानमंडल के सदस्यो द्वारा
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
12. भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में कोई विवाद-
(अ) न्यायालय में फाइल किया जाए।
(ब) निर्वाचन आयोग को भेजा जाना चाहिए।
(ब) उच्चतम न्यायालय में फाइल किया जा सकता है। (द) उच्चतम न्यायालय में अवश्य फाइल किया जाना चाहिए।
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेज ‘सी‘एवं ‘सी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचन से संबंधित विवाद उच्चतम न्यायालय में अवश्य फाइल किया जाना चाहिए। भारतीय संविधान के अनु.71 (1) के अनुसार, राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित समस्त विवादोें का निपटारा उच्चतम न्यायालय द्वारा किया जाता है। इस प्रश्न के उत्तर के रूप् में विकल्प (स) का चयन भी कही से त्रुटिपूर्ण नही है यद्यपि कि ैण्ैण्ब्ण् ने इस प्रश्न का उत्तर (द) ही स्वीकृत किया है।
13. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है-
(अ) विशेष रूप से गठित अधिकरण द्वारा
(ब) उच्चतम न्यायालय द्वारा
(स) केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा
(द) संसद द्वारा
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर (द)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार, संसद द्वारा राष्ट्रपति पर महाभियोग का प्रस्ताव लाया जा सकता है। महाभियोंग की कार्यवाही संसद के किसी सदन में प्रारंभ की जा सकती है। ऐसा प्रस्ताव लाने से पूर्व 14 दिनों का नोटिस देना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त महाभियोंग के संकल्प को संसद के कम से कम एक चैथाई सदस्यों के द्वारा हस्ताक्षर सहित प्रस्तावित होना चाहिए।
14. संविधान के उल्लंघन के लिए राष्ट्रपति के विरुद्ध अभियोग कार्यवाही किसमें शुरू की जा सकती है?
(अ) उच्चतम न्यायालय
(ब) राज्य सभा
(स) संसद के किसी भी सदन में
(द) लोक सभा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. भारत के उपराष्ट्रपति पर अभियोग किसके द्वारा लगाया जा सकता है?
(अ) विधान परिषद (ब) विधान सभा
(स) राज्य सभा (द) लोक सभा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
भारत के उपराष्ट्रपति पर अभियोग राज्य सभा द्वारा लगाया जा सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(ख) के तहत राज्य सभा के द्वारा उपराष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया जा सकता है, ऐसा प्रस्ताव लाने से 14 दिनों के पूर्व सूचना देना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त महाभियोग के संकल्प को संसद के समस्त द्य सदस्यों के बहुमत से पारित होना चाहिए।