JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: Uncategorized

भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है , भारतीय संविधान में संसदीय शासन प्रणाली किस देश से ली गई है

जाने भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहाँ से ग्रहण की गई है , भारतीय संविधान में संसदीय शासन प्रणाली किस देश से ली गई है ?

प्रश्न : भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहां से ग्रहण की गई है?
(अ) अमेरिकी संविधान (ब) रूसी संविधान
(स) ब्रिटिश संविधान (द) स्विस संविधान
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली ब्रिटिश संविधान से अभिप्रेरित है, जिसमें प्रधानमंत्री देश का वास्तविक कार्यपालक होता है जो संसद (लोक सभा) के प्रति जिम्मेदार होता है।
2. सरकार के संसदीय रूप का विचार कहां से लिया गया है?
(अ) रूस (ब) आयरलैंड
(स) ब्रिटेन (द) अमेरिका
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. भारतीय संसद के अपर हाउस को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) सैनेट (ब) राज्य सभा
(स) हाउस ऑफ लॉर्ड (द) विधान सभा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
भारतीय संसद के अपर हाउस को राज्य सभा के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रपति, राज्य सभा और लोक सभा भारतीय संसद के अंग हैं, जिसमें राज्य सभा को उच्च सदन तथा लोक सभा को निम्न सदन कहा जाता है।

 संसद
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 राज्य सभा की कुल संख्या कितनी है ? – 250
 राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
-विधान सभा के चुने हुए सदस्यों द्वारा
 राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? – 30 वर्ष
 लोक सभा स्थगित करने का अधिकार किसे है? – राष्ट्रपति
 लोक सभा की बैठक आयोजित करने के लिए न्यूनतम कितनी संख्या में सदस्य उपस्थित होने चाहिए? –
– कुल सदस्यता का दसवां भाग
 यह निर्णय लेने का अधिकार किसको है कि ‘बिल‘ मुद्रा बिल है अथवा नहीं ? – लोक सभा अध्यक्ष
 लोक सभा के अध्यक्ष को उसके पद से किसके द्वारा हटाया जा सकता है? – लोक सभा द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा
 भारतीय संविधान के आधीन विधान की अवशिष्ट शक्तियां किसमें निहित होती हैं? – संसद
 लोक सभा सचिवालय सीधे किसके नियंत्रण में आता है?
– लोक समा अध्यक्ष
 लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करते हैं?
– लोक समा के उपाध्यक्ष
 प्रश्न काल के बाद, लोक सभा के किसी सदस्य द्वारा जनता के महत्व के किसी निश्चित विषय पर विचार-विमर्श हेतु कार्यकारी का ध्यान आकर्षण के लिए रखा गया प्रस्ताव क्या कहलाता है?
– स्थगन प्रस्ताव
 संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? – लोक सभा का अध्यक्ष
 लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष का नाम बताइए?
– मीरा कुमार
 सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवादों का फैसला कौन करता है?
– चुनाव आयोग से परामर्श लेकर राष्ट्रपति
 कौन-सी समिति को प्राक्कलन समिति की ‘जुड़वां बहन‘ कहा जाता है? – लोक लेखा समिति
 भारत में किस संसदीय समिति की सामान्यतः अध्यक्षता विपक्ष के प्रमुख सदस्य द्वारा की जाती है? – लोक लेखा समिति
 भारतीय संसद की सबसे बड़ी कमेटी कौन सी है?
-प्राक्कलन समिति
 संसदीय स्वरूप की सरकार में
– कार्यपालिका विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी होती है।
 यदि किसी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची से निकालना हो, तो ऐसा करने की शक्ति किसे प्राप्त है?- संसद
 कटौती प्रस्ताव में, जब मांग की राशि रु. 100 कम कर दी जाती है, तो उसे क्या कहते हैं? – सांकेतिक कटौती
 जब किसी संसद सदस्य को यह लगे कि किसी मंत्री ने मामले के तथ्यों को छुपा कर सदन का विशेषाधिकार भेग किया है, तो उसके द्वारा उठाया गया प्रस्ताव क्या कहलाता है?
– विशेषाधिकार प्रस्ताव
 सरकार द्वारा प्रस्तुत मांग की राशि कम करके रू, 1 करने संबंधी प्रस्ताव को क्या कहते हैं?- पॉलिसी में असम्मति की कटौती
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)

4. राज्य सभा को भंग किया जाता है-
(अ) हर पांच वर्ष बाद
(ब) हर छह वर्ष बाद
(स) प्रधानमंत्री की सलाह पर
(द) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान के अनु. 83(1) के अनुसार, राज्य सभा का विघटन नहीं होगा तथापि उसके सदस्यों में से यथासंभव निकटतम एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक द्वितीय वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। राज्य सभा एक स्थायी निकाय है जिसे भंग नहीं किया जा सकता।
5. निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
(अ) राज्य सभा में निर्वाचन के लिए व्यक्ति की आयु 30 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए
(ब) लोक सभा में निर्वाचन के लिए व्यक्ति की आयु 25 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए
(स) राज्य विधान सभा में निर्वाचन के लिए व्यक्ति की आय 21 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए
(द) ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान के लिए पात्र व्यक्ति की आयु 18 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
संविधान के अनु. 173 (ख) के अनुसार, राज्य विधान सभा में निर्वाचन के लिए व्यक्ति की आयु न्यूनतम 25 वर्ष और विधान परिषद के लिए न्यूनतम् 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अन्य विकल्प सही हैं।
6. भारत में संसदीय ढांचे में दो अस्थायी सदनों का नाम बताइए।
(अ) राज्य सभा और विधान सभा
(ब) लोक सभा और विधान परिषद
(स) राज्य सभा और विधान परिषद
(द) लोक सभा और विधान सभा
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारत के संसदीय ढांचे में लोक सभा तथा विधान सभा अस्थायी सदन हैं जबकि राज्य सभा और विधान परिषद स्थायी सदन हैं।
7. राज्य सभा के सदस्य के लिए न्यूनतम आयु…….. है।
(अ) 25 वर्ष (ब) 21 वर्ष
(स) 30 वर्ष (द) 35 वर्ष
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनु. 84(ब) के तहत राज्य सभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष एवं लोक सभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है।
8. भारतीय संसद के संयुक्त सत्र की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) राज्य सभा का सभापति
(ब) संसद का वरिष्ठतम सदस्य
(स) लोक सभा का अध्यक्ष
(द) भारत का राष्ट्रपति
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.1) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनु. 108 के तहत संसद के दोनों सदनों में धन विधेयक से इतर किसी विधेयक पर असहमति होने की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा उस विधेयक पर विचार के लिए दोनों सदनों की भगक्त बैठक बुलाई जा सकती है। जिसकी अध्यक्षता अनु. 118 (4) के तहत लोक सभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है।
9. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट की संवीक्षा करने वाली संसदीय समिति है-
(अ) आकलन समिति (ब) प्रवर समिति
(स) लोक लेखा समिति (द) इनमें से कोई नहीं
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट की संवीक्षा लोक लेखा समिति द्वारा की जाती है। यह समिति जांच करने वाले विषयों का चयन संघ के लेखाओं से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्टों में से करती है जिन्हें संसद के प्रत्येक सदन में रखा जाता है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक भी समिति की बैठकों में भाग लेकर उसकी सहायता करता है। लोक लेखा समिति को प्राक्कलन समिति की ‘जुड़वां बहन‘ कहा जाता है।
10. भारत में संसद की वित्तीय समितियां निम्नलिखित में से कौन सी है?
(I) लोक लेखा समिति (II) प्राक्कलन समिति (III) लोक उपक्रम समिति
(अ) I तथा III (ब) I तथा II
(स) II तथा III (द) I, II तथा III
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
भारत में संसद की वित्तीय समितियों में लोक लेखा, प्राक्कलन भार लोक उपक्रम समितियां शामिल हैं। सरकार की वित्तीय समितियां सरकार के बजट निर्माण, खर्चे और कार्य निष्पादन की गहन छानबीन करने का काम करती है और इस प्रकार वित्तीय मामलों में कार्यपालिका का संसद के प्रति उत्तरदायित्व सुनिश्चित
होता है।
11. निम्न में से कौन-सी समिति संसद की स्थायी समिति नहीं है?
(अ) लोक लेखा समिति
(ब) प्राक्कलन समिति
(स) लोक उपक्रम समिति
(द) वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति तथा लोक उपक्रम समिति संसद की स्थायी समितियां हैं जबकि वित्त मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति संसद की स्थायी समिति नहीं है।
12. संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है-
(अ) लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा
(ब) भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
(स) भारत के राष्ट्रपति द्वारा
(द) राज्य सभा के अध्यक्ष द्वारा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
संसद की लोक लेखा समिति का गठन प्रति वर्ष किया जाता है। इस समिति के सदस्यों की संख्या 22 होती है, जिसमें 7 सदस्य राज्य सभा तथा 15 सदस्य लोक सभा द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत चुने जाते हैं। इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोक सभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। परंपरानुसार इस समिति में विपक्षी दल के नेता को अध्यक्ष चुना जाता है।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now