when bal gangadhar tilak got lokmanya title in hindi बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य की उपाधि किसने दी उपाधि कब दी गयी ?
प्रश्न : बाल गंगाधर तिलक को “लोकमान्य” की उपाधि दी गई थी।
(अ) 1908 में उनके कारावास के दौरान
(ब) होमरूल आंदोलन के दौरान
(स) क्रांतिकारी आंदोलन के दौरान
(द) स्वदेशी आंदोलन के दौरान
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(*)
बाल गंगाधर तिलक ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्हें 1882 ई. में पत्रकारिता के कारण सजा हुई थी। 1896-97 ई. में इन्होंने संपूर्ण महाराष्ट्र में कर न देने का आंदोलन चलाया। इसी दौरान जनता ने इन्हें ‘लोकमान्य‘ की उपाधि दी। इनका प्रसिद्ध कथन है ‘‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा‘‘।
1. ‘वापस वेदों की ओर‘ का आह्वान किया गया था-
(अ) स्वामी विवेकानंद द्वारा
(ब) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
(स) अरविंद घोष द्वारा
(द) राजा राममोहन राय द्वारा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
‘वापस वेदों की ओर‘ (Back to the Vedas) का आह्वान आ समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा किया गया था। उन्होंने वेदों को ईश्वरीय ज्ञान मानते हुए वैदिक धर्म को पुनः शुद्व रूप में स्थापित करने का प्रयास किया।
2. राष्ट्रीय संघर्ष के दौरान प्रसिद्ध समाचार-पत्र ‘केसरी‘ का संस्थापक-संपादक कौन था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) लोकमान्य तिलक (द) मुहम्मद इकबाल
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
राष्ट्रीय संघर्ष के दौरान प्रसिद्ध समाचार-पत्र ‘केसरी‘ एवं ‘मराठा‘
के संस्थापक- संपादक लोकमान्य तिलक थे।
3. भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन कौन था?
(अ) सर अलेक्जेंडर कनिंघम (ब) विलियम जोंस
(स) चार्ल्स विल्किस (द) जेम्स प्रिंसेप
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन चार्ल्स विल्किस था। भगवद्गीता का अंग्रेजी अनुवाद 1785 ई. में विल्किस ने किया। यह प्रथम पुस्तक थी जिसका अनुवाद ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल‘ के तहत हुआ।
4. गांधीजी ने किस धार्मिक ग्रंथ को अपनी माता कहा था?
(अ) रामायण (ब) द न्यू टेस्टामेंट
(स) भगवद्गीता (द) कुरान शरीफ
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
महात्मा गांधी ने भगवद्गीता को अपनी माता कहा था।
5. प्रसिद्ध क्रांतिकारी गीत ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…‘ की रचना किसने की थी?
(अ) भगत सिंह (ब) खुदीराम बोस
(स) चंद्रशेखर आजाद (द) रामप्रसाद बिस्मिल
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
प्रसिद्ध क्रांतिकारी गीत ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…..‘ की रचना रामप्रसाद बिस्मिल ने की थी।
6. मिलान कीजिए-
स्तंभ-I स्तंभ-II
(अ) केशव सेन 1. प्रार्थना समाज
(ब) दयानंद सरस्वतील 2. ब्रह्म समाज
(स) आत्माराम पांडुरंग 3. अलीगढ़ आंदोलन
(द) सैयद अहमद खान 4. आर्य समाज
A B C D
(अ) 4 1 3 2
(ब) 1 4 2 3
(स) 2 4 1 3
(द) 3 2 4 1
S.S.C. C.P.O.परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
स्तंभ-I का स्तंभ-II के साथ सुमेलन निम्नानुसार ळे-
स्तंभ-I स्तंभ-II
केशव सेन ब्रह्म समाज
दयानंद सरस्वती आर्य समाज
आत्माराम पांडुरंग प्रार्थना समाज
सैयद अहमद खान अलीगढ़ आंदोलन
7. निम्न में से किस समाचार-पत्र का संपादन गांधीजी ने किया था?
(अ) नवजीवन (ब) गुजरात टाइम्स
(स) मराठा (द) जनसत्ता
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
गांधीजी ने नवजीवन पत्र का संपादन किया था। इसका प्रकाशन 1919 से 1931 ई. तक अहमदाबाद से हिंदी और गुजराती में होता था।
8. मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 1912 में एक उर्दू साप्ताहिक अल-हिलाल शुरू किया, किंतु सरकार द्वारा उस पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद अल-बलाग की स्थापना की-
(अ) 1913 में (ब) 1914 में
(स) 1915 में (द) 1916 में
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 1913 ई. में अल-बलाग की स्थापना की थी।
10. स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे पाकर ही रहूंगा। यह किसका नारा था?
(अ) लोकमान्य तिलक (ब) महात्मा गांधी
(स) सरदार पटेल (द) लाला लाजपत राय
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. ‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है‘‘- यह कथन किसका है?
(अ) गांधीजी (ब) भगत सिंह
(स) लोकमान्य तिलक (द) जवाहरलाल नेहरू
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर ) परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. ‘भारतीय अशांति का जनक‘ किसे समझा जाता है?
(अ) लाला लाजपत राय (ब) अरविंद घोष
(स) बिपिन चंद्रपाल (द) बाल गंगाधर तिलक
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
वेलेंटाइन शिरोल ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन अनरेस्ट‘ में बाल गंगाधर तिलक को ‘भारतीय अशांति का जनक‘ कहा था।
13. गांधीजी द्वारा सन् 1933 तक संपादित समाचार-पत्र का नाम क्या था?
(अ) सर्वोदय (ब) आर्य
(स) टाइम्स ऑफ इंडिया (द) यंग इंडिया
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
गांधीजी द्वारा सन् 1933 तक संपादित समाचार-पत्र का नाम यंग इंडिया था।
14. कौन ‘यंग इंडिया‘ और ‘हरिजन‘ का संपादक था?
(अ) नेहरू (ब) अंबेडकर
(स) महात्मा गांधी (द) सुभाषचंद्र बोस
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier&I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
‘यंग इंडिया‘ और ‘हरिजन‘ के संपादक महात्मा गांधी थे।
15. उपन्यास ‘नीलदर्पण‘ का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था?
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर (ब) मधुसूदन दत्त
(स) दीनबंधु मित्र (द) बंकिम चंद्र चटर्जी
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
‘नीलदर्पण‘ दीनबंधु मित्र द्वारा लिखी गई थी जिसका अंग्रेजी में
अनुवाद मधुसूदन दत्त ने किया था।
16. अमर राष्ट्रीय गीत श्वंदे मातरम्श् के रचयिता हैं-
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर (ब) शरत चंद चट्टोपाध्याय
(स) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय (द) सरेंद्रनाथ बंदोपाध्याय
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम‘ के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय हैं। यह इनकी पुस्तक ‘आनंदमठ‘ से लिया गया है। इसे सर्वप्रथम कांग्रेस के 1896 ई. के कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) अधिवेशन में गाया गया था जिसकी अध्यक्षता रहमतउल्ला एम. सयानी ने
की थी।
17. ‘फ्रंटियर गांधी‘ पद के साथ कौन संबंधित हैं?
(अ) मो. क. गांधी (ब) अब्दुल वली खां
(स) खान अब्दुल गफ्फार खां (द) लाला लाजपत राय
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत में सक्रिय भूमिका निभाने वाले खान अब्दुल गफ्फार खां को ‘फ्रंटियर गांधी‘ अथवा ‘सीमांत गांधी‘ कहा जाता है।
18. सीमांत गांधी किसका उपनाम था?
(अ) खान अब्दुल गफ्फार खान
(ब) विनोबा भावे
(स) महात्मा गांधी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. ‘‘लेडी विथ द लैंप‘‘ के नाम से कौन विख्यात है?
(अ) सरोजिनी नायडू (ब) फ्लोरेंस नाइटिंगेल
(स) इंदिरा गांधी (द) मायावती
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
‘लेडी विथ द लैंप‘ के नाम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल विख्यात हैं। वह क्रीमिया के युद्ध में घायल सैनिकों की सेवा हेतु संगठित प्रयास करने वाली प्रसिद्ध अंग्रेज परिचारिका थीं।।
20. गांधीजी को सबसे पहले ‘राष्ट्रपिता‘ किसने कहा था?
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर (ब) सुभाषचंद्र बोस
(स) पं. जवाहरलाल नेहरू (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
गांधीजी को सबसे पहले राष्ट्रपिता सुभाषचंद्र बोस ने कहा था।
21. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महात्मा गांधी के साथ संबंधित नहीं है?
(अ) माई एक्सपेरिमेंट्स विद टुथ (ब) हरिजन
(स) द हॉली फैमिली (द) हिंद स्वराज
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
महात्मा गांधी ने माई एक्सपेरिमेंट्स विद टुथ, हरिजन एवं हिंद स्वराज की रचना की। द हॉली फैमिली की रचना कार्ल मार्क्स
और एंजल ने की थी।
22. पश्चिमी भारत के किस धार्मिक सुधारक को ‘लोकहितवादी‘ कहा जाता है?
(अ) गोपाल हरि देशमुख (ब) आर. जी. भंडारकर
(स) महादेव गोविंद रानाडे (द) बी.जी. तिलक
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
पश्चिमी भारत के गोपाल हरि देशमुख को ‘लोकहितवादी‘ कहा जाता है।
23. रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित गीत ‘जन-गण-मन‘ सर्वप्रथम जनवरी, 1912 में किस नाम से प्रकाशित हुआ था?
(अ) राष्ट्र जागृति (ब) तत्त्व बोधिनी
(स) भारत भाग्य विधाता (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित गीत ‘जन-गण-मन‘ सर्वप्रथम जनवरी, 1912 में ‘भारत भाग्य विधाता‘ के नाम से प्रकाशित हुआ था।