हिंदी माध्यम नोट्स
पुष्पों द्वारा स्व-परागण रोकने के लिए विकसित की गई दो कार्यनीति का विवरण दें। एकलिंगता , स्वबन्ध्यता
प्रश्न 8. पुष्पों द्वारा स्व-परागण रोकने के लिए विकसित की गई दो कार्यनीति का विवरण दें।
उत्तर : पुष्पीय पादपों में अनेक ऐसी युक्तियाँ पायी जाती हैं जो स्वपरागण को रोकने में सहायक होती हैं और पर-परागण को प्रेरित करती है। स्वपरागण को रोकने के लिए पुष्पीय पादपों में निम्नलिखित युक्तियाँ पायी जाती है –
(i) एकलिंगता (Unisexuality or Dicliny) – एकलिंगी पुष्पों में नर तथा मादा जननांग दोनों पृथक पृथक पुष्पों में पाए जाते हैं। जब नर तथा मादा पुष्प अलग अलग पौधों पर पाए जाने के कारण पौधे एकलिंगाश्रयी (dioecious) कहलाते हैं | जैसे — पपीता, भाँग आदि के पौधे या पुष्प एकलिंगता के उदाहरण है | इनमें स्वपरागण नहीं हो पाता है।
(ii) स्वबन्ध्यता (Self-sterility or Incompatibility) – इस प्रकार के पौधों या पुष्पों में एक पुष्प के परागकण , उसी पुष्प या उसी पौधे के अन्य पुष्पों पर पहुंचते हैं तो परागकणों का अंकुरण अथवा पराग नलिका वृद्धि नहीं होता इसे स्वबन्ध्यता (self-sterility) कहते हैं | जैसे-तम्बाकू, आलू, झूमकलता आदि में स्वबन्ध्यता पायी जाती है ।
इस प्रकार हम कह सकते है कि पुष्पों द्वारा स्व परागण रोकने के लिए दो कार्य निति विकसित की गयी है जो निम्नलिखित है –
(i) एकलिंगता
(ii) स्वबन्ध्यता
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…