जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो jo indhra par jeet prapt kar chuka hai उसे कहते है ?

jo indhra par jeet prapt kar chuka hai जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो उसे क्या कहते है ?

वाक्यों के लिए एक शब्द

निर्देश प्र.सं.ः वाक्यांशों के लिए एक उचित

विकल्प चुनें

1. प्रत्युत्पन्नमति –

(अ) उत्तर न देने की क्षमता

(स) जो फिर से उत्पन्न हुआ हो

(स) जिसकी बुद्धि में नई-नई बात उत्पन्न होती है

(द) जो तत्काल सोचकर उत्तर दे सके

उत्तर- (द)

2. पार्थिव-

(अ) जिसका सम्बन्ध मनुष्यों से है।

(स) जिसका सम्बन्ध प्रथा से है।

(स) जिसका सम्बन्ध ईश्वर से है।

(द) जिसका सम्बन्ध पृथ्वी से है।

उत्तर- (द)

3. जो इन्द्र पर विजय प्राप्त कर चुका हो

(अ) इन्द्रजेय (स) इन्दु (स) इन्द्रजीत (द) जितेन्द्रिय

उत्तर- (स)

4. उच्च कुल में पैदा व्यक्ति।

(अ) धनी (स) सवर्ण (स) श्रेष्ठ (द) कुलीन

उत्तर- (द)

5. निम्न वाक्यांश के लिये उचित एक शब्द चुनिए कानून का रुप देने के लिए प्रस्तुत किया गया प्रस्ताव या मसौदा-

(अ) प्रारुप (स) मसौदा (स) विधेयक (द) प्रश्नोत्तर

मलेरिया इंस्पेक्टर परीक्षा, 2015

उत्तर- (स)

6. ‘‘जो मोक्ष चाहता हो‘‘ के लिए शब्द है?

(अ) मुमुक्षु (स) मुमुक्ष (स) मुमुक्ष (द) ममुक्ष

उत्तर- (अ)

7. ‘‘जिसे प्रमाण द्वारा सिद्ध न किया जा सके’’ उसके लिए सही शब्द है-

(अ) अप्रमाणित (स) अनुप्रमेय (स) अप्रमेय (द) अप्रमाणिक

उत्तर-(स)

8. ‘‘गिरा हुआ‘‘ के लिए एक शब्द है

(अ) पतित (स) लुंठित (स) धराशायी (द) पाल्की

उत्तर- (अ)

9. जिसकी आशा न की गई हो

(अ) प्रतिआशा (स) अप्रत्याशित (स) आशातीत (द) अप्रतिआशा

उत्तर- (स)

10. पृथ्वी के तीन ओर पानी वाला स्थान –

(अ) द्वीप (स) प्रायद्वीप (स) महाद्वीप (द) उपरोक्त कोई नहीं

उत्तर- (स)

11. जिसके पास कुछ भी न हो

(अ) गरीब (स) अकिंचन (स) दरिद्र (द) विनीत

उत्तर- (स)

12. विशिष्ट अवसर पर विशिष्ट लोगों  के समक्ष दिया गया विद्वतापूर्ण भाषण

(अ) सम्भाषण (स) अभिभाषण (स) अपभाषण (द) अनुभाषण

उत्तर- (स)

13. आदि से अन्त तक

(अ) आद्योपान्त (स) आदि (स) दिगन्त (द) अन्तिम

उत्तर- (अ)

14. ‘‘जंगल में लगने वाली आग……..‘‘ एक शब्द के क्रम में सही विकल्प चुनिए –

(अ) अनल (स) दावानल (स) जठरानल (द) बड़वानल

उत्तर- (स)

15. ‘‘जहाँ लोगों का मिलन हो…….‘‘ एक शब्द के क्रम में सही विकल्प चुनिए –

(अ) मेला (स) भीड़ (स) सम्मेलन (द) सम्मिलन

उत्तर- (स)

16. ‘‘जो व्याकरण जानता है……‘‘ एक शब्द के क्रम में सही विकल्प चुनिए –

(अ) शास्त्री (स) व्याकरण विद

(स) वैयाकरण (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (स)

17. ‘‘किसी प्रतियोगिता में विजयी होने पर दिया जाता है’’ उपयुक्त शब्द का चयन करें –

(अ) पुरस्कार (स) पारितोषिक (स) उपहार (द) प्रेमोपहार

उत्तर- (स)

18. ‘‘सख्य भाव मिश्रित अनुराग को कहते हैं’’

उपयुक्त शब्द का चयन करें –

(अ) प्रेम (स) स्नेह (स) सख्यभाव (द) प्रणय

उत्तर- (द)

19. ‘‘कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष लगना‘‘

उपयुक्त शब्द का चयन करें –

(अ) अपयश (स) अपकीर्ति (स) कलंक (द) दुष्चरित्र

उत्तर- (स)

20. “शस्त्र क्या है…..‘‘ उपयुक्त शब्द का चयन करें –

(अ) वह हाथयार जो फेंक कर चलाया जाता है।

(स) वह हथियार जो हाथ में थाम कर चलाया जाता है।

(स) एक तरह की विद्या।

(द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- (स)

21. “जिसमें संसार के प्रति मोह न रहा हो‘‘ – उपयुक्त शब्द का चयन करें –

(अ) वीतरागी (स) शीतरागी (स) अनुरागी (द) रागी

उत्तर- (अ)

22. ‘‘जो कभी बूढ़ा न हो‘‘ – उपयुक्त शब्द का चयन करें-

(अ) अमर (स) अजर (स) सदाबहार (द) तरुण

उत्तर- (स)

23. ‘‘जो कानून के विरुद्ध हो‘‘ – उपयुक्त शब्द का चयन करें – (अ) वैधानिक (स) संवैधानिक (स) निरुद्ध (द) अवैध

उत्तर- (द)

24. जिसके बराबर कोई न हो:

(अ) विलक्षण (स) अनुपम (स) असाधारण (द) लोकातीत

उत्तर-(स)

25. जंगल में लगने वाली आग को क्या कहते है?

(अ) बनाग्नि (स) दावानल (स) जठराग्नि (द) बड़वानल

उत्तर-(स)

26. मिथिलेश कुमारी किसे कहते है?

(अ) राधा (स) सीता (स) सत्यभामा (द) द्रौपदी

उत्तर-(स)

27. निम्न में से कौन सा ‘‘पीछे चलने वाला‘‘ शब्द समूह हेतु एक शब्द है?

(अ) अनुगत (स) पिछलग्गू (स) पिच्छल (द) आगत

उत्तर-(अ)

28. किसी कथन पर सहमत होनाः

(अ) समर्थन (स) अनुमोदन (स) स्वीकृति (द) सहमति

उत्तर- (स)

29. “पीढ़ी दर पीढ़ी चला आने वाला‘‘ -इसके लिए समुचित शब्द है

(अ) क्रमागत (स) अन्वयागत (स) परागत (द) तथागत

उत्तर- (स)

निर्देश: प्रश्न सं. 30 और 31 में, लिखित वाक्यों के लिए एक शब्द चुनिए।

30. ‘‘पर्वत की तलहटी‘‘

(अ) द्रोण (स) बेसिन (स) घाटी (द) उपत्यका

उत्तर- (द)