जीवों के लिए जनन क्यों अनिवार्य है ? why is reproduction essential for organisms in hindi class12

प्रश्न 1. जीवों के लिए जनन क्यों अनिवार्य है ? (why is reproduction essential for organisms in hindi class12)
उत्तर : कोई भी जीव अमर (immortal) नहीं होता उसकी एक निश्चित जीवन – अवधि होती है। जीव मरते हैं परन्तु प्रजाति की निरन्तरता बनी रहती है। प्रजनन प्रजाति की ‘निरन्तरता सुनिश्चित करता है। यह मृत्यु के रूप में हुई जीव-हानि को गौण (secondary) बना देता है। अर्थात जब तक कोई जीव अपनी जीवन अवधि पूर्ण करके मरते है उससे पहले वह अपने समान जीवों को जनन क्रिया द्वारा उत्पन्न कर देता है जिससे सृष्टि में उस प्रजाति का विलुप्त होना संभव नहीं हो पाता है | दूसरे, प्रजनन से उत्पन्न हुई विभिन्नताएँ जीव को बदले पर्यावरण में सफल ‘जीवनयापन हेतु सक्षम बनने के अवसर देती हैं। (अर्थात् ये जीवों के विकास में सहायक है)। अर्थात पर्यावरण परिवर्तन लगातार हो रहा है जब नए नए जीव जनन द्वारा उत्पन्न होते है तो वे उस पर्यावरण परिवर्तन को जीवनयापन हेतु सक्षम बना लेते है |