हिंदी माध्यम नोट्स
जनन की अच्छी विधि कौन सी है और क्यों ? लैंगिक या अलैंगिक which is a better mode of reproduction sexual or asexual why
प्रश्न 2. जनन की अच्छी विधि कौन सी है और क्यों ? लैंगिक या अलैंगिक ? (which is a better mode of reproduction sexual or asexual why in hindi)
उत्तर : जीवों में सामान्यतया जनन दो प्रकार से होता है जो निम्नलिखित है –
(i) अलैंगिक जनन (asexual reproduction) (ii) लैंगिक जनन (sexual reproduction)|
जीवों में जनन के लिए लैंगिक जनन विधि को श्रेष्ठ माना जाता है, लैंगिक जनन विधि में विपरीत लिंग (sex) वाले दो जनक (parents) भाग लेते हैं। अर्थात इसमें नर और मादा दोनों भाग लेते है | इस विधि में मादा के गुणसूत्र और पुरुष के गुणसूत्र आपस में मिलकर जनन क्रिया संपन्न करते है अर्थात इसमें गुणसूत्रों के आपस में सहयोग से बच्चा बनता है जिससे नर और मादा दोनों के गुणसूत्रों के गुण अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित होते है | लैंगिक जनन में नर और मादा युग्मकों का संयुग्मन (fusion) होता है। संयुग्मन के परिणाम स्वरूप बने युग्माणु या युग्मनज (zygote) से नए जीव का विकास होता है। युग्मक तथा युग्मनज निर्माण के समय गुणसूत्रों की जीन संरचना में भिन्नता आ जाने के कारण संतति पूर्ण रूप से अपने जनक के समान नहीं होती। अर्थात इसमें नर और मादा दोनों के गुण पाए जाते है |
संतति में उत्पन्न होने वाली भिन्नताएँ (variations) जैव विकास का आधार होती हैं। ये भिन्नताएं जीव को बदले पर्यावरण में भी सफल ‘जीवनयापन के अवसर प्रदान करती हैं और संकर ओज प्रदान करती हैं। अर्थात पर्यावरण परिवर्तन को भी सहन करने की क्षमता अगली संतति में उत्पन्न हो जाती है इसलिए लैंगिक जनन विधि अच्छी होती है |
अत: कम शब्दों में कह सकते है कि लैंगिक जनन अच्छा है क्योंकि इससे नयी संतति में नर और मादा दोनों के गुण स्थानांतरित होते है , बदलते परिवेश में जीवित रहने की क्षमता का विकास होता है , लैंगिक जनन से जीवों की संख्या में भी उचित दर से वृद्धि होती है जिससे जीवों की प्रजाति की विलोपन की सम्भावना कम होती है |
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…