गदर पार्टी की स्थापना किसने की थी ? गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई gadar movement was founded by in hindi

gadar movement was founded by in hindi गदर पार्टी की स्थापना किसने की थी ? गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई who was the founder of ghadar party ?

प्रश्न : निम्न में से किसने गदर पार्टी की स्थापना की थी?
(अ) वी.डी. सावरकर (ब) भगत सिंह
(स) लाला हरदयाल (द) चंद्रशेखर आजाद
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
19वीं शताब्दी के अंत में बहुत से भारतीय अमेरिका तथा कनाडा में जाकर बस गए। 1 नवंबर, 1913 ई. को अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को नगर में गदर पार्टी का गठन किया गया था। इसके संस्थापक लाला हरदयाल थे। इसी पार्टी ने गदर आंदोलन चलाया था।

 

 क्रांतिकारी गतिविधियां
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 लाला हरदयाल, बाबा गुरदीत सिंह, मोहम्मद बर्कतुल्ला एवं सोहन सिंह भाकना में से किसका संबंध गदर पार्टी से नहीं था? – बाबा गुरदीत सिंह
 5 काकोरी षडयंत्र मामला किस वर्ष में हुआ? – 1925
 ‘कामागाटामारू‘ क्या था? – एक पोत
 1904 में क्रांतिकारियों की गुप्त संस्था के रूप में ‘अभिनव भारत‘ की स्थापना किसने की थी? – वी.डी. सावरकर
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. अंग्रेजों द्वारा निम्न में से किस क्रांतिकारी को फांसी की सजा दी गई थी ?
(अ) जतिन दास (ब) चंद्रशेखर आजाद
(स) राजगुरु (द) कल्पना दत्त
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
अंग्रेजों द्वारा भगत सिंह, सुखदेव के साथ राजगुरु को भी फांसी की सजा दी गई थी। जतिन दास की मृत्यु लंबी भूख हड़ताल के बाद हुई थी जबकि चंद्रशेखर आजाद और कल्पना दत्त अंग्रेजों से मुठभेड़ करते समय स्वयं की गोली से मरे थे।
2. ब्रिटिश इंडिगो बागान मालिकों के अत्याचारों का वर्णन करने वाला प्रसिद्ध नाटक ‘नीलदर्पण‘ किसने लिखा?
(अ) प्रेमचंद (ब) बंकिम चंद्र चटर्जी
(स) दीनबंधु मित्रा (द) सुब्रह्मण्यम भारती
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
नील की खेती करने वालों के विरुद्ध विद्रोह को प्रदर्शित करने वाले नाटक नीलदर्पण के लेखक दीनबंधु मित्र थे। यह विद्रोह 1859-60 ई. में हुआ था।
3. निम्न में से कौन-सा उपन्यास, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था?
(अ) परीक्षा गुरु (ब) आनंदमठ
(स) रंगभूमि (द) पद्मराग
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘आनंदमठ‘ उपन्यास भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था। इसे ‘बंगाली देशभक्ति की बाइबिल‘ भी कहा जाता है।
4. अपने उपन्यास ‘आनंदमठ‘ में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा बंगाल में किस विद्रोह का विशेष उल्लेख किया गया?
(अ) चैर विद्रोह (ब) संन्यासी विद्रोह
(स) कोल विद्रोह (द) संथाल विद्रोह
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
बंकिम चंद्र चटर्जी का उपन्यास ‘आनंदमठ‘ बंगाली देशभक्ति की बाइबिल कहा जाता है। इसका कथानक 1763 से 1800 ई. तक हुए संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। हमारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम् इसी ग्रंथ में संकलित है।
5. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर निम्नलिखित में से किस आंदोलन ने सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध देखा?
(अ) पुन्नाप्रा वायलर आंदोलन (ब) तेलंगाना आंदोलन
(स) नोआखली आंदोलन (द) तेभागा आंदोलन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
स्वतंत्रता के पूर्व हुए किसान आंदोलनों में सबसे बड़ा कृषक छापामार युद्ध तेलंगाना आंदोलन ने देखा था। तेलंगाना के विद्रोह का तात्कालिक कारण पुलिस द्वारा कमरैय्या की हत्या थी।
6. अरविंद को किस मामले में गिरफ्तार किया गया था?
(अ) अलीपुर बम मामला (ब) कोल्हापुर बम मामला
(स) लाहौर षड्यंत्र मामला (द) काकोरी मामला
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
अरविंद घोष को 1908 ई. में अनुशीलन समिति के सदस्यों के साथ अलीपुर बम मामले में गिरफ्तार किया गया था।
7. निम्न ब्रिटिश व्यक्तियों में से किसने स्वीकार किया था कि 1857 का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था?
(अ) लॉर्ड डलहौजी (ब) लॉर्ड कैनिंग
(स) लॉर्ड एलनबरो (द) डिजरैली
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
1857 ई. के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की व्यापकता को देखते हुए डिजरैली ने इसे राष्ट्रीय विद्रोह कहा था।
8. 1908 में अंग्रेजों द्वारा कैद कर लिए जाने पर बाल गंगाधर तिलक को भेजा गया था-
(अ) अंडमान और निकोबार (ब) रंगून
(स) सिंगापुर (द) मांडले
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
केसरी में प्रकाशित लेखों के लिए जून, 1908 ई. में गिरफ्तार कर राजद्रोह का मुकदमा चलाया गया, जिसके अंतर्गत तिलक को 6 वर्ष की सजा दी गई। इस दौरान इन्हें मांडले जेल में रखा गया था।
9. लाहौर षड्यंत्र मामला किसके विरुद्ध रजिस्टर किया गया?
(अ) वी.डी. सावरकर (ब) भगत सिंह
(स) चंदशेखर आजाद (द) अरविंद घोष
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च, 1931 को वर्ष 1928 में लाहौर षड्यंत्र मामले में सॉण्डर्स की हत्या के कृत्य के लिए फांसी दी गई थी।
10. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर कब चढ़ाया गया था?
(अ) मार्च 23, 1934 (ब) मार्च 23, 1931
(स) मार्च 23, 1932 (द) मार्च 23, 1933
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. नौजवान भारत सभा किसने स्थापित की थी?
(अ) बी.सी.पाल (ब) जी.सुब्रमण्यम अय्यर (स) सरदार भगत सिंह (द) रुक्मणि लक्ष्मीपथ
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
नौजवान भारत सभा की स्थापना सरदार भगत सिंह ने मार्च, 1926 में किया था। इनके सहयोगियों में छबीलदास और यशपाल शामिल थे।

13. यू.एस.ए. में सैनफ्रांसिस्को में ‘गदर पाटी‘ का संस्थापन किसने किया था?
(अ) लाला हरदयाल (ब) लाला लाजपत राय
(स) अजीत सिंह (द) बिपिन चंद्र पाल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. हरदयाल, एक महान बुद्धिजीवी, का संबंध था-
(अ) होमरूल आंदोलन से (ब) गदर आंदोलन से
(स) स्वदेशी आंदोलन से (द) असहयोग आंदोलन से
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. ‘गदर पार्टी‘ का संस्थापक कौन था?
(अ) सचिंद्रनाथ सान्याल (ब) चंद्रशेखर आजाद (स) लाला हरदयाल (द) बटुकेश्वर दत्त
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. गदर पार्टी का मुख्यालय था-
(अ) कराची में (ब) मॉस्को में
(स) बर्लिन में (द) सैनफ्रांसिस्को में
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. वर्ष 1914 में भारतीय राष्ट्रीय दल की बर्लिन में स्थापना किसने की थी?
(अ) सुभाष चंद्र बोस (ब) डब्ल्यू.सी. बनर्जी
(स) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (द) चम्पाकरमन पिल्लै
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
प्रश्नगत स्वतंत्रता सेनानियों में चम्पाकरमन पिल्लै द्वारा वर्ष 1914 में भारतीय राष्ट्रीय दल की बर्लिन (जर्मनी) में स्थापना की गई थी।
18. निम्न में से कौन-सी जनजाति ‘ताना भगत‘ आंदोलन के साथ जुड़ी हुई है?
(अ) ओरांव (ब) मुंडा
(स) संथाल (द) कोंडा डोरा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
ताना भगत आंदोलन की शुरुआत द्वितीय विश्व युद्ध के बाद छोटा नागपुर (तत्कालीन बिहार) में हुई थी। इस आंदोलन को ओरांव जनजाति के जतरा भगत, बलराम भगत, देवमेनिया भगत (महिला) ने अपना नेतृत्व प्रदान किया। जतरा भगत ने लगान की दरों में ऊंची वृद्धि, चैकीदारी, कर के विरुद्ध आंदोलन के साथ गांधीवादी कार्यकर्ताओं के साथ रचनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
1857 की क्रांति
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की संज्ञा किसने प्रदान की?
– वी.डी. सावरकर
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. मंगल पांडे ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली चलाई थी-
(अ) बैरकपुर में (ब) मेरठ में
(स) कानपुर में (द) झांसी में
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
29 मार्च, 1857 ई. को 34वीं रेजीमेंट बैरकपुर के मंगल पांडे ने अपने साथियों का विद्रोह के लिए आह्वान किया। मंगल पांडे ने एडजुटेंट लेफ्टिनेंट बॉग की हत्या कर दी और मेजर सार्जेंट ह्यूरसन को गोली मारी। मंगल पांडे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और 34वीं रेजीमेंट को भंग कर दिया गया। उपर्युक्त नेताओं के वीरगति प्राप्ति की अवधि इस प्रकार है-
झांसी की रानी – जून, 1858
कुंवर सिंह – अप्रैल, 1858
तात्या टोपे – अप्रैल, 1859
2. ‘1857 का विद्रोह‘ किसने शुरू किया था?
(अ) सिपाहियों ने (ब) जमींदारों ने
(स) किसानों ने (द) बागान कामगारों ने
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

3. 1857 के विद्रोह का प्रशासनिक परिणाम शक्ति का अंतरण था-
(अ) ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश सम्राट को
(ब) ब्रिटिश सम्राट से ईस्ट इंडिया कंपनी को
(स) ईस्ट इंडिया कंपनी से गवर्नर जनरल को
(द) ब्रिटिश सम्राट से निदेशक मंडल को
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
1858 ई. में ब्रिटिश संसद द्वारा पारित कानून द्वारा शासन का अधिकार ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश सम्राट को दे दिया गया। इसके पूर्व भारत पर सत्ता कंपनी के डायरेक्टरों और बोर्ड ऑफ कंट्रोल की थी, पर अब शासन का भार एक ब्रिटिश सरकार के मंत्री जिसे भारत मंत्री अथवा सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कहा जाता था, को दे दिया और उसकी सहायता के लिए एक कौंसिल नियुक्त कर दी गई।
4. बहादुर शाह था-
(अ) अंतिम लोदी शासक
(ब) शेरशाह सूरी का उत्तराधिकारी
(स) अंतिम मुगल शासक
(द) मराठा शासक शिवाजी का उत्तराधिकारी
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
बहादुर शाह द्वितीय अंतिम मुगल शासक था। 1857 की क्रांति के
दौरान इसे पकड़कर रंगून जेल में बंद कर दिया गया था।