किडनी का कार्यात्मक इकाई क्या है , किडनी की मौलिक इकाई क्या कहलाती है गुर्दे की निस्यंदन इकाई कौनसी होती है

the basic structural and functional unit of the kidney is called किडनी की मौलिक इकाई क्या कहलाती है गुर्दे की निस्यंदन इकाई कौनसी होती है किडनी का कार्यात्मक इकाई क्या है ? the basic histological and functional unit of the kidney is____

 उत्सर्जन तंत्र
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 रक्त प्रोटीन, क्रिएटिनिन, लाल रक्त कोशिकाएं एवं श्वेत रक्त कोशिकाएं में से कौन-सा पदार्थ सामान्यतः मूत्र में पाया जाता है?- क्रिएटिनिन

ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. गुर्दे की निस्यंदन इकाई कौन-सी होती है?
(अ) एक्सॉन (ब) नेफ्रॉन
(स) न्यूरॉन (द) पीत फाइबर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
हर गुर्दे में लगभग 10 लाख ‘वृक्काण‘ (Nephron) होते । जिनमें से हर वृक्काणु मूत्र बनाने वाली एक स्वतंत्र इकाई होती है। गुर्दे की कार्यात्मक इकाई के रूप में वृक्काणु रक्त का प्रारंभिक निस्यंदन पूर्ण करके, निस्पंद से उन पदार्थों का दोबारा अवशोषण कर लेते हैं जो शरीर के लिए उपयोगी होते हैं तथा व्यर्थ पदार्थ मूत्र के रूप में शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
2. वृक्क का प्रकार्यात्मक यूनिट है-
(अ) तंत्रिका तंत्र (ब) ग्लोमेरुलस
(स) वृक्काणु (नेफ्रॉन) (द) मूत्रवाहिनी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. ‘गुर्दे‘ (किडनी) का कार्यात्मक यूनिट क्या है?
(अ) एक्सॉन (ब) न्यूरॉन
(स) नेफ्रॉन (द) धमनी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. निम्न में से मानव शरीर का वह कौन-सा अंग है जो उसमें जल के संतुलन के लिए उत्तरदायी है?
(अ) हृदय (ब) यकृत
(स) गुर्दे (द) फेफड़े
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
गुर्दे पूरे शरीर में जल और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं।
5. मूत्र बनता है-
(अ) संग्राहक वाहिनियों में
(ब) कैलिसीज में
(स) मूत्रवाहिनियों में
(द) मूत्राशय में
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
मूत्र, संग्राहक वाहिनियों में बनता है। संग्राहक वाहिनियां वृक्क का भाग होती हैं। मूत्र अम्लीय होता है। मूत्र का हल्का पीला रंग उस उपस्थित यूरोक्रोम (Urochrome) वर्णक के कारण होता है।
6. मूत्र का पीला रंग किसी किसकी मौजूदगी के कारण होता है?
(अ) पित्त (ब) लसिका
(स) कोलेस्ट्रोल (द) यूरोक्रोम
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. निम्नलिखित में से कौन उत्सर्जक उत्पाद के रूप में यूरिक एसिड का उत्सर्जन करता है?
(अ) अमीबा (ब) तिललियां
(स) गौरैया (द) ऊंट
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
सभी सरीसृप वर्ग (छिपकलियां) एवं पक्षी वर्ग (गौरैया) का मुख्य उत्सर्जक उत्पाद यूरिक एसिड होता है जबकि स्तनधारियों (मनुष्य) का मुख्य उत्सर्जक पदार्थ यूरिया होता है। पक्षियों में मूत्र उत्सर्जन यूरिया के रूप में न होकर यूरिक अम्ल के रूप में होता है।
8. मूत्र के स्रावण को बढ़ाने वाली ओषधि को कहते हैं-
(अ) ऐड्रिनेलीन (ब) मोनोयूरेटिक
(स) डाइयूरेटिक (द) ट्राइयूरेटिक
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(स)
मूत्र के स्रावण को बढ़ाने वाली ओषधि को डाइयूरेटिक कहते हैं।
9. मूत्र का असामान्य घटक है-
(अ) यूरिया (ब) क्रिएटिनिन
(स) ऐल्ब्युमिन (द) सोडियम
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
सामान्य मूत्र में 95% जल, 2% लवण जैसे (Na़, K़, Cl. व SO., इत्यादि) 2.6% यूरिया, 0.3% यूरिक एसिड तथा क्रिएटिनिन होती है। इसका रंग यूरोक्रोम के कारण पीला होता है। इसका pH मान 6 होता है। मूत्र में ऐल्ब्यमिन नहीं होता है इसकी उपस्थिति को ऐल्ब्युनिरिया कहते हैं।
10. निम्नलिखित में से कौन-सा घटक मूत्र का असामान्य घटक है-
(अ) क्रिएटिनिन (ब) यूरिया
(स) यूरिक अम्ल (द) कीटोन निकाय
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
कीटोन निकाय वसीय अम्लों द्वारा उत्पन्न, जल में घुलनशील एक उच्च ऊर्जा-यौगिक होता है। यह मूत्र का असामान्य घटक है।
11. भ्रूण की अपरापोषिका किसमें सहायक होती है?
(अ) उत्सर्जन (ब) श्वसन
(स) संरक्षण (द) पाचन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
भ्रूण की अपरापोषिका (Allantois) मुख्यतः उत्सर्जन में सहायक होती है। यह भ्रूण में उपापचय (Metabolism) से उत्पन्न CO2, यूरिया आदि अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन करता है।
12. निम्नलिखित में से वह अंग कौन-सा है जिससे पानी, वसा तथा विभिन्न अपचय (कैटाबोलिक) अपशिष्ट उत्सर्जित होते रहते हैं?
(अ) वृक्क (ब) त्वचा
(स) प्लीहा (द) लाला ग्रंथि
S.S.C. हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
मनुष्य में प्रायः दो वृक्क गहरे लाल रंग के सेम के बीज के आकार के होते हैं। इसका प्रमुख कार्य अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना है। इसके अलावा अन्य कार्य जैसे समस्थैतिकता, pH का नियमन इत्यादि है।
13. हेमीकॉर्डेटा में उत्सर्जन किसके द्वारा होता है?
(अ) कोशिका गुच्छ (ब) प्राक वृक्क
(स) मध्य वृक्क (द) पश्च वृक्क
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
संघ हेमीकॉर्डेटा के अंतर्गत आने वाले जीव समुद्री (Marine) होते हैं। इनमें उत्सर्जन केशिका गुच्छ या ग्लोमेरुलस के द्वारा होता है जो कि रुधिर वाहिनियों (Blood Vessels) से जुड़े होते हैं।
14. निम्नलिखित में से किसका हृदय शिरायुक्त होता है?
(अ) स्तनधारी (ब) सरीसृप
(स) मत्स्य (द) उभयचर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
मछली में दो कक्षों का हृदय होता है जो रक्त को गिल में पंप करता है और वहां से रक्त शेष शरीर में जाता है। मछली का हृदय शिरायुक्त होता है क्योंकि इसमें केवल आक्सीजन रहित रक्त होता है।
15. सामान्य शंबु (मसल) का वसा एक लिसलिसे पदार्थ का स्राव करता है। जिसका हृदय प्रत्यारोपण में प्रयोग किया जा सकता है। इस पदार्थ में मौजूद यह विलक्षण रासायनिक यौगिक क्या है?
(अ) एमिनो फिनाइल एलैनिन
(ब) हाइड्रॉक्सी फिनाइल एलेनिन
(स) फिनाइल एलैनिन
(द) डाइ-हाइड्रॉक्सी फिनाइल एलैनिन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सामान्य शंबु (Mytilus edulis) का वसा एक लिसलिसे पदार्थ का स्राव करता है। इस पदार्थ में मौजूद विलक्षण रासायनिक यौगिक डाई-हाइड्रॉक्सी फिनाइल एलैनिन (Di-Hydroxyphenyl alanine) है।

कंकाल तंत्र
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 अस्थि, उपास्थि, रक्त एवं कंकाल पेशी में से कौन-सा संयोजक ऊतक नहीं है? – कंकाल पेशी
 मांसपेशीय को हड्डी से जोड़ने वाले ऊतक को क्या कहते हैं?
– टेंडन
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं?
(अ) 212 (ब) 206
(स) 202 (द) 200
S.S.C. मल्टी टास्किग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं। जिसमें अक्षीय कंकाल में 80 तथा आंतरांगीय कंकाल में 126 हड्डियां होती हैं। बाल्यावस्था में इनकी संख्या 208 होती है। शरीर की सबसे बड़ी हड्डी ‘फीमर‘ (उरु अस्थि, जो जांघ में पाई जाती है) तथा सबसे छोटी हड्डी ‘स्टेप्स‘ (कान की) होती है। मानव शरीर में कुल 12 जोड़ी पसलियां पायी जाती हैं। एक शिशु का शरीर 270 अस्थियों से मिलकर बनता है।
2. मानव शरीर में कुल कितनी अस्थियां होती हैं?
(अ) 187 (ब) 287
(स) 206 (द) 306
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. एक वयस्क मनुष्य में कितनी अस्थियां होती हैं?
(अ) 210 (ब) 260
(स) 206 (द) 300
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. मानव शरीर में सबसे लंबी अस्थि है-
(अ) अंतःप्रकोष्ठिका (ब) प्रगंडिका
(स) उरु-अस्थि (द) अंतर्जंघिका
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5. मनुष्यों में किसका पता लगाने के लिए अस्थीमवन परीक्षण किया जाता है?
(अ) मस्तिष्क क्षमता (ब) अंतरिम आयु
(स) अंतरिम ऊंचाई (द) ओषधि व्यसन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
कोशिकाओं से नई हड्डी के गठन की प्रक्रिया को ‘अस्थीभवन‘ कहा जाता है। लगभग 25 वर्ष की आयु में मनुष्य की सभी हड्डियांश् बन जाती हैं। इसी आधार पर ‘अस्थीभवन‘ परीक्षण द्वारा मनुष्य की अंतरिम आयु का पता लगाया जाता है।
6. हमारे शरीर में कुल कितनी मांसपेशियां होती हैं?
(अ) 565 (ब) 656
(स) 665 (द) 556
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
मानव शरीर में लगभग 656 मांसपेशियां होती हैं।

1. साइट्रिक एसिड मुक्त रूप में किसमें होता है?
(अ) इमली (ब) दूध
(स) सेब (द) नींबू
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
साइट्रिक एसिड मुख्यतः साइट्रस फलों में पाया जाता है जैसे – नीबू, संतरा, मौसमी आदि।