करो या मरो का नारा किसने दिया है do or die slogan was given by in hindi करो या मरो’ का नारा किस आंदोलन के दौरान दिया गया था

first do or die slogan was given by in hindi करो या मरो का नारा किसने दिया है करो या मरो’ का नारा किस आंदोलन के दौरान दिया गया था ?

प्रश्न :  ‘करेंगे या मरेंग‘- गांधीजी ने राष्ट्र को यह मंत्र किस जन आंदोलन के अवसर पर दिया था?
(अ) रौलेट सत्याग्रह (ब) नमक सत्याग्रह
(स) भारत छोड़ो आंदोलन (द) असहयोग आंदोलन
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
‘करेंगे या मरेंगे‘ (करो या मरो) और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो‘ का प्रसिद्ध नारा गांधीजी ने भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर दिया था। यह अगस्त, 1942 में प्रारंभ किया गया था।

उपनाम, कथन और पुस्तकें
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 सरोजिनी नायडू को ‘नाइटिंगल ऑफ इंडिया‘ का खिताब किसने दिया था? – महात्मा गांधी
 सही सुमेलित हैं-
 पत्रिका संपादक
वन्दे मातरम् अरबिंदो घोष
न्यू इंडिया बिपिन चंद्र पाल
युगांतर भूपेंद्र नाथ दत्ता
संध्या ब्रह्म बांधव उपाध्याय
 ‘‘धरती सभी के लालच के लिए नहीं बल्कि सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध कराती है‘‘ यह कथन किसने कहा था? -महात्मा गांधी
 ‘‘इंकलाब जिंदाबाद‘‘ का नारा किसने दिया? -भगत सिंह
 ‘वन्दे मातरम्‘ गीत किस पुस्तक से लिया गया है? – आनंद मठ
 प्रसिद्ध कृति ‘आनंद मठ‘ के रचयिता कौन हैं?
– श्री बंकिम चंद्र चटर्जी
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. ‘‘वर्षों पहले हमने नियति के साथ एक वादा किया था और अब वह वादा पूरा करने का समय आ गया है….‘‘ ये शब्द 14 अगस्त, 1947 की रात को किसने कहे थे?
(अ) डॉ. बी. आर. अंबेडकर (ब) सी. राजगोपालाचारी
(स) जवाहरलाल नेहरू (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रसिद्ध कथन 14 अगस्त, 1947 की आधी रात को जवाहरलाल नेहरू के ‘‘ट्रस्ट विद डेस्टिनी‘‘ भाषण का एक अंश है।
2. ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस‘ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(अ) कृष्ण वर्मा (ब) मैडम कामा
(स) बी.जी. तिलक (द) वी.डी. सावरकर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस‘ नामक पुस्तक के लेखक वी. डी. सावरकर थे।
3. किसने कहा था ‘‘स्वाद का वास्तविक स्थान जिला नहीं, बल्कि मन है‘‘?
(अ) अरविंद घोष (ब) महात्मा गांधी
(स) बाल गंगाधर तिलक (द) स्वामी विवेकानंद
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
यह कथन महात्मा गांधी से संबंधित है।
4. यह विचार किसने विकसित किया था कि ‘‘साधन ही उद्देश्यों का औचित्य बनाते हैं‘‘?
(अ) कौटिल्य (ब) राजा राममोहन राय
(स) स्वामी दयानंद सरस्वती (द) महात्मा गांधी
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
यह प्रसिद्ध कथन महात्मा गांधी का है।
5. किसने कहा था, ‘‘सत्य परम तत्त्व है और वह ईश्वर है‘‘?
(अ) स्वामी विवेकानंद (ब) रवींद्र नाथ टैगोर (स) मो.क. गांधी (द) राधाकृष्णन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
‘सत्य और अहिंसा‘ गांधीजी का मूल मंत्र था। गांधीजी अहिंसा को साधन तथा सत्य को साध्य मानते थे। गांधीजी का मानना था कि सत्य अमर है और कभी मर नहीं सकता। गांधीजी ने लिखा है- ‘‘सत्य के अतिरिक्त मेरा अन्य कोई ईश्वर नहीं है। जिसकी मैं सेवा करूं। सिवाय सत्य के, मैं अन्य किसी की भक्ति नहीं करता और न ही किसी अन्य का अनुशासन मानता‘‘।
6. किसे ‘भारतीय बिस्मार्क‘ के रूप में जाना जाता है?
(अ) वल्लभभाई पटेल (ब) सुभाषचंद्र बोस
(स) भगत सिंह (द) बाल गंगाधर तिलक
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
जिस प्रकार बिस्मार्क द्वारा जर्मनी का एकीकरण किया गया था उसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा भारतीय रियासतों का भारत में सम्मिलन किए जाने के कारण उन्हें ‘भारतीय बिस्मार्क‘ के रूप में जाना जाता है।
7. निम्नलिखित कांग्रेसी नेताओं में से किसको ‘महान वृद्ध पुरुष कहा जाता था?
(अ) महात्मा गांधी (ब) दादाभाई नौरोजी
(स) बाल गंगाधर तिलक (द) मदन मोहन मालवीय
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
दादाभाई नौरोजी को ‘महान वृद्ध पुरुष‘ (ग्रैंड ओल्डमैन ऑफ इंडिया) कहा जाता है। यह प्रथम भारतीय थे जिन्हें 1892 ई. में उदारवादी दल की ओर से ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स का सदस्य चुना गया। इन्होंने ही सर्वप्रथम भारत में राष्ट्रीय आय के आंकड़ों की गणना करने का प्रयास किया। इन्होंने रहनुमाई मजदयासन सभा तथा ‘ईस्ट इंडिया एसोसिएशन‘ की स्थापना की तथा 1867-68.ई. में अपनी रचना ‘पावर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया‘ में ‘धन का अपवाहन‘ (äain of Wealth) सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसमें यह दर्शाया कि किस प्रकार भारतीय धन ब्रिटेन द्वारा लूटा जा रहा था। ।
8. भारत के सम्मानीय बुजुर्ग (दादाजी) के नाम से कौन
विख्यात है?
(अ) दादाभाई नौरोजी
(ब) मदन मोहन मालवीय
(स) महादेव गोविंद रानाडे
(द) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
S.S.C. कांस्टेबल (G.D.) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. भारत में राष्ट्रीय आय का आकलन सबसे पहले किसने किया था?
(अ) महाल नोबीस (ब) दादाभाई नौरोजी
(स) वी.के.आर.वी. राव (द) सरदार पटेल
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. ब्रिटिश संसद का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?
(अ) बंकिम चंद्र चटर्जी
(ब) डब्ल्यू.सी. बनर्जी
(स) दादाभाई नौरोजी
(द) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स‘ में चुना जाने वाला पहला भारतीय कौन था?
(अ) लॉर्ड सिन्हा
(ब) एस.एन. टैगोर
(स) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
(द) दादाभाई नौरोजी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. भारत से ब्रिटेन की ओर ‘संपत्ति के अपवहन‘ (äain of Wealth) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) गोपाल कृष्ण गोखले (ब) दादाभाई नौरोजी
(स) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (द) लाला लाजपत राय
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. ब्रिटिश साम्राज्यवाद के दौरान ‘भारत का आर्थिक अपवाह‘ का सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) डब्ल्यू. सी. बनर्जी (ब) दादाभाई नौरोजी
(स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) गांधीजी
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. भारत का दादा (ग्रैंड ओल्ड मैन) किसे कहा जाता है?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी
(स) गोपाल कृष्ण गोखले (द) दादाभाई नौरोजी
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
भारत का दादा (ग्रेड ओल्ड मैन) दादा भाई नौरोजी को कहा जाता है। इन्होंने अपनी पुस्तक पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया नामक पुस्तक में धन का अपवाहन (क्तंपदंस ूमंसजी) सिद्धांत प्रस्तुत किया। वे 1886 में कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन (कलकत्ता) की अध्यक्षता की थी। 1892 में उन्हें उदारवादी दल की ओर से ब्रिटिश हाउस आफ कामंस का सदस्य बनने का मौका मिला।
15. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
सूची-I(उपनाम) सूची-II (नाम)
(अ) सीमांत गांधी 1. मदन मोहन मालवीय
(ब) भारत का सबसे 2. वल्लभभाई पटेल
वृद्ध व्यक्ति
(स) महामना 3. दादाभाई नौरोजी
(द) भारत का लौह पुरुष 4. बाल गंगाधर
5. अब्दुल गफ्फार खान

(अ) A-4,B-2,C-3,D-5
(ब) A-5,B-3,C-1,D-2
(स) A-4,B-2,C-5,D-1
(द) A-5,B-3,C-2,D-4
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
सूची-I का सूची-II से सुमेलन निम्नानुसार ळे-
सूची-I (नाम) सूची-II (उपनाम)
सीमांत गांधी अब्दुल गफ्फार खान
भारत का सबसे वृद्ध व्यक्ति दादाभाई नौरोजी
म्हामना मदन मोहन मालवीय
भारत का लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल
16. गांधी को माना जाता है-
(अ) दार्शनिक अराजकतावादी (ब) मूल अराजकतावादी
(स) मार्क्सवादी (द) फेबियनवादी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
गांधीजी को एक दार्शनिक अराजकतावादी माना जाता है क्योंकि वे राज्य विहीन लोकतंत्र को अपना आदर्श मानते थे। उनका कहना था कि इस प्रकार के राज्य में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपना शासक है। उनके आदर्श राज्य में राजनीतिक शक्ति नहीं होगी क्योंकि राज्य ही नहीं होगा। वे चाहते थे कि जो सुधार हो सब भीतर से हो। वे नहीं चाहते थे कि किसी बाहरी शक्ति द्वारा सुधार लाए जाएं।
17. जब महात्मा गांधी की हत्या हुई तब किसने कहा था, ‘‘कोईविश्वास नहीं करेगा कि ऐसे शरीर और आत्मा वाला कोई आदमी कभी इस धरती पर चला था‘‘?
(अ) बटैंड रसेल (ब) लिओ टॉल्सटॉय
(स) अल्बर्ट आइंस्टीन (द) खान अब्दुल गफ्फार खान
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रसिद्ध कथन अल्बर्ट आइंस्टीन का है।
18. महात्मा गांधी ‘अर्द्धनग्न फकीर‘ हैं, यह उक्ति किसने कही थी?
(अ) विंस्टन चर्चिल (ब) लॉर्ड माउंटबेटन
(स) लॉर्ड वेवेल (द) लॉर्ड लिंलिथगो
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
महात्मा गांधी ‘अर्द्धनग्न फकीर‘ हैं, यह उक्ति विंस्टन चर्चिल की थी।

20. ‘‘इन्कलाब जिंदाबाद‘‘ का नारा किसने दिया था?
(अ) चंद्रशेखर आजाद (ब) सुभाषचंद्र बोस
(स) भगत सिंह (द) इकबाल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier&I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
‘इन्कलाब जिंदाबाद‘ का नारा भगत सिंह ने दिया था।