ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की थी अखिल भारतीय मुस्लिम लीग कब हुई प्रथम अध्यक्ष कौन था

all india muslim league was founded by whom in hindi ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की थी अखिल भारतीय मुस्लिम लीग कब हुई प्रथम अध्यक्ष कौन था  ?

प्रश्न : ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की थी?
(अ) मौलाना अहमद अली (ब) मुहम्मद अली जिन्ना
(स) आगा खान (द) हकीम अजमल खान
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
1906 ई. में ढाका में ‘अखिल भारतीय मुस्लिम लीग‘ की स्थापना नवाब सलीमुल्ला खान एवं आगा खान के नेतृत्व में की गई थी।
प्रश्न :  मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) 1900 (ब) 1905
(स) 1906 (द) 1902
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
प्रश्न : विभाजन परिषद का अध्यक्ष कौन था?
(अ) एम. ए. जिन्ना (ब) लॉर्ड माउंटबेटन
(स) जवाहरलाल नेहरू (द) वी.पी. मेनन
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
विभाजन परिषद का अध्यक्ष लॉर्ड माउंटबेटन था।

1. लाला लाजपत राय किसके विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे जब वे पुलिस की नृशंसता का शिकार हुए?
(अ) रौलेट एक्ट (ब) मिंटो मॉर्ले सुधार
(स) साइमन कमीशन (द) पिट्स इंडिया एक्ट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
लाला लाजपत राय 1928 ई. में साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन करते समय पुलिस की नृशंसता का शिकार हुए थे।
2. पूना समझौता (1932) किसके बीच हुआ था?
(अ) नेहरू और अंबेडकर
(ब) गांधी और अंबेडकर
(स) मालवीय और अंबेडकर
(द) गांधी और नेहरू
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
ऐतिहासिक पूना समझौता (1932) महात्मा गांधी एवं भीमराव अंबेडकर के मध्य हुआ था। यद्यपि कि इस पर गांधीजी ने स्वयं हस्ताक्षर नहीं किए थे बल्कि इस पर अंबेडकर और गांधीजी के अनुयायियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। 24 सितंबर, 1932 को हस्ताक्षरित इस समझौते में दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल के स्थान पर सामान्य वर्ग के तहत ही सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था थी।
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अंग्रेज अध्यक्ष कौन था?
(अ) जॉर्ज यूले (ब) विलियम वेडरबर्न
(स) ए.ओ. ह्यूम (द) हेनरी कॉटन
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
कांग्रेस का चैथा अधिवेशन उत्तर-पश्चिमी प्रांत की राजधानी इलाहाबाद में हुआ था। इसकी अध्यक्षता जॉर्ज यूले द्वारा की गई थी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अंग्रेज अध्यक्ष थे।
4. होमरूल लीग की स्थापना की गई थी-
(अ) बंगाल के विभाजन के दौरान
(ब) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान
(स) जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुए संघर्ष के
दौरान
(द) 1906 ईस्वी के कांग्रेस अधिवेशन के दौरान
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
भारत में होमरूल लीग की स्थापना स्वशासन की प्राप्ति के उद्देश्य से 1916 ई. में बाल गंगाधर तिलक एवं एनी बेसेंट द्वारा अलग-अलग की गई थी। यह प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) के दौरान हुआ था।

8. भारत के राष्ट्रवादी नेताओं ने साइमन कमीशन का बहिष्कार किया था क्योंकि-
(अ) वे समझते थे कि यह मात्र दिखावा है
(ब) कमीशन के सभी सदस्य अंग्रेज थे
(स) कमीशन के सदस्य भारत के विरुद्ध धारणाओं वाले
थे
(द) वह भारतीयों की मांगों को पूरा नहीं करता था
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
1919 ई. के भारत सरकार अधिनियम की समीक्षा के लिए 1927 ई. में ब्रिटिश सरकार द्वारा साइमन कमीशन का गठन किया गया था। इस आयोग के सभी सदस्य अंग्रेज थे। इस आयोग में किसी भी भारतीय को न शामिल किए जाने के कारण भारत में इसका तीव्र विरोध हुआ था और भारत के राष्ट्रवादी नेताओं द्वारा इसका बहिष्कार किया गया था।
9. फरवरी, 1928 में भारत आने वाले साइमन कमीशन का बहिष्कार किया गया, क्योंकि-
(अ) उसके सभी सदस्य अंग्रेज थे
(ब) उस समय अनेक राष्ट्रवादी नेता बंदी थे
(स) उसका अध्यक्ष सर जॉन साइमन बहुत अलोकप्रिय था (द) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार असफल हो गए थे
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
साइमन कमीशन के बहिष्कार का प्रमुख कारण इस आयोग के सभी सदस्यों का अंग्रेज होना था। इसी कारण इसे ‘श्वेत कमीशन‘ भी कहा जाता है।
10. ‘भारत सेवक समाज‘ की स्थापना किसने की थी?
(अ) बाल गंगाधर तिलक (ब) गोपाल कृष्ण गोखले
(स) सुरेंद्रनाथ बनर्जी (द) दादाभाई नौरोजी
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
‘भारत सेवक समाज‘ (सर्वेट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी) की स्थापना गोपाल कृष्ण गोखले ने पुणे, महाराष्ट्र में 12 जून, 1905 ई. में की थी।
11. ‘सर्वेट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी‘ के संस्थापक कौन थे?
(अ) जी. के. गोखले (ब) एम. जी. रानाडे
(स) बी.जी. तिलक (द) बिपिन चंद्र पाल
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. गुजरात में ‘साबरमती आश्रम‘ की स्थापना गांधीजी ने किस वर्ष की थी?
(अ) 1916 में (ब) 1917 में
(स) 1918 में (द) 1929 में
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
गुजरात में साबरमती आश्रम की स्थापना गांधीजी ने 17 जून, 1917 ई. में कोचरब नामक स्थान पर की थी। गांधीजी ने अपना प्रसिद्ध ‘दांडी मार्च‘ यहीं से प्रारंभ किया था।
13. कलकत्ता, मद्रास तथा बंबई में उच्च न्यायालय निम्नलिखित में से किस वायसराय के कार्यकाल में अस्तित्व में आए थे?

(अ) वारेन हेस्टिंग्स (ब) लॉर्ड कैनिंग
(स) जॉन लॉरेंस (द) लॉर्ड डलहौजी
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उच्च न्यायालय अधिनियम, 1861 के तहत लॉर्ड कैनिंग के कार्यकाल में 1 जुलाई, 1862 को कलकत्ता, 14 अगस्त, 1862 को बंबई तथा 15 अगस्त, 1862 को मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
14. कलकत्ता, बंबई और मद्रास में उच्च न्यायालयों की स्थापना की गई थी-
(अ) 1935 में (ब) 1919 में
(स) 1892 में (द) 1861 में
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. बाल गंगाधर तिलक किसे अपना राजनीतिक गुरु कहते थे?
(अ) स्वामी विवेकानंद (ब) राममोहन राय
(स) शिशिर कुमार घोष (द) दादाभाई नौरोजी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त में से दादाभाई नौरोजी को बाल गंगाधर तिलक अपना राजनीतिक गुरु कहते थे।
16. चिटगांव शस्त्रागार पर धावा किसके नेतृत्व में बोला गया? (अ) भगत सिंह (ब) राजगुरु
(स) सुखदेव (द) सूर्य सेन
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
18 अप्रैल, 1930 में सूर्य सेन के नेतृत्व में चटगांव (तत्कालीन बंगाल) शस्त्रागार पर धावा बोला गया। सूर्य सेन को प्यार से लोग ‘मास्टर दा‘ कहते थे।
17. गांधी-इर्विन समझौते पर हस्ताक्षर कब हुए थे?
(अ) 10 मार्च, 1930 (ब) 20 मार्च, 1931
(स) 12 मार्च, 1930 (द) 5 मार्च, 1931
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
गांधी-इर्विन समझौता (5 मार्च, 1931) सविनय अवज्ञा आंदोलन से संबद्ध है। इस समझौते की प्रमुख शर्ते इस प्रकार थीं-
(I) सरकार द्वारा सभी अध्यादेशों एवं अपूर्ण अभियोगों के मामले को वापस लिया जाए।
(II) हिंसात्मक कार्यों में लिप्त अभियुक्तों के अतिरिक्त सभी राजनीतिक कैदियों को मुक्त किया जाए।
(III) कांग्रेस व उनके कार्यकर्ताओं की जब्त संपत्ति वापस की जाए।
(IV) समुद्र के किनारे बसने वाले लोगों को नमक बनाने व उसे एकत्रित करने की छूट दी जाए।
18. कौन से गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधीजी ने भाग लिया था?
(अ) प्रथम गोलमेज सम्मेलन, 1930
(ब) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, 1931
(स) तृतीय गोलमेज सम्मेलन, 1932
(द) उपर्युक्त सभी में
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
गांधीजी 29 अगस्त, 1931 को एस.एस. राजपूताना नामक जहाज से द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन गए।
19. उस राज्य पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष कौन था, जिसने भाषायी आधार पर राज्यों का पुनः सीमांकन करने की सिफारिश की थी?
(अ) फजल अली (ब) सरदार के. एम. पनीकर
(स) एच. एन. कुंजरू (द) एम. सी. महाजन
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
नेहरू द्वारा अगस्त, 1953 ई. में एक राज्य पुनर्गठन आयोग नियुक्त किया गया, जिसके अध्यक्ष फजल अली थे। राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपनी रिपोर्ट अक्टूबर, 1955 ई. में दिया। इसमें कहा गया कि राज्यों के गठन में प्रशासनिक और आर्थिक पहलुओं को समुचित महत्त्व देते हुए भी भाषायी आधार पर ज्यादा जोर देना चाहिए।
20. स्वतंत्र भारत में पहली गैर-कांग्रेस सरकार किस राज्य में बनी थी?
(अ) पंजाब (ब) बिहार
(स) महाराष्ट्र . (द) केरल
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
स्वतंत्र भारत की पहली गैर-कांग्रेस सरकार केरल राज्य में बनी थी। इसका कार्यकाल अप्रैल, 1957 से जुलाई, 1959 तक था। प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नंन्दरी पाद (कम्युनिस्ट पार्टी) थे।
21. 1937 में कांग्रेस ने मंत्रिमंडल बनाए –
(अ) 7 राज्यों में (ब) 9 राज्यों में
(स) 5 राज्यों में (द) 4 राज्यों मे
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(*)
1937 ई. के चुनावों में कांग्रेस ने संयुक्त प्रांत, उड़ीसा, मध्य प्रांत, बिहार और मद्रास में पूर्ण बहुमत और बंबई में लगभग पूर्ण बहुमत (86/175) प्राप्त किया। इन 6 राज्यों में कांग्रेसी मंत्रिमंडलों ने पदभार संभाला। बाद में असम और पश्चिमोत्तर प्रांत में भी कांग्रेस मंत्रिमंडल अन्य दलों के सहयोग से गठित हुए।
22. महात्मा गांधी किसकी कृतियों से अत्यधिक प्रभावित थे?

(अ) बर्नार्ड शॉ (ब) कार्ल मार्क्स
(स) लेनिन (द) लियो टॉलस्टॉय
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
महात्मा गांधी लियो टॉलस्टॉय से अत्यधिक प्रभावित थे।
23. गांधीजी किसकी रचनाओं से प्रभावित थे?
(अ) कार्ल मार्क्स (ब) थॉमस हॉब्स
(स) चार्ल्स डार्विन (द) लियो टॉल्स्टॉय
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
गांधीजी लियो टॉल्स्टॉय की रचनाओं से काफी प्रभावित थे। उन्होंने द. अफ्रीका में जर्मन शिल्पकार कालेनबाख की मदद से ‘टॉल्स्टॉय फार्म‘ की स्थापना की थी।