हिंदी माध्यम नोट्स
आज आतंकी आक्रमण की आशा है वाक्य शुद्ध कीजिए | घर पर सब कुशल है वाक्य को शुद्ध कीजिए
घर पर सब कुशल है वाक्य को शुद्ध कीजिए आज आतंकी आक्रमण की आशा है वाक्य शुद्ध कीजिए ?
ऽ रोगी से खिचड़ी खाई गई। रोगी ने खिचड़ी खाई।
ऽ वह धर्मार्थ के लिए दान देता है। वह धर्मार्थ दान देता है।
ऽ किताब के अन्दर दो सौ पृष्ठ हैं। किताब में दो सौ पृष्ठ हैं।
ऽ अपन ठीक रास्ते पर हैं। हम लोग ठीक रास्ते पर हैं।
ऽ अभी तुम्हें कई बातें सीखना है। अभी तुम्हें कई बातें सीखनी हैं।
ऽ मैं मेरे घर जा रहा हूँ। मैं अपने घर जा रहा हूँ।
ऽ मुझे आवश्यकीय कार्य है। मुझे आवश्यक कार्य है।
ऽ मैं मन ही मन में पछताया। मैं मन ही मन पछताया।
ऽ तुम कहाँ पर रहते हो? तुम कहाँ रहते हो?
ऽ उसके चाचा को लड़की हुई है। उसके चाचा के लड़की हुई है।
ऽ लेकिन फिर भी आपको आना पड़ेगा। लेकिन आपको आना पड़ेगा।
ऽ उसे अंग्रेजी का अच्छा बोध है। उसे अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान है।
ऽ वह कक्षा का सर्वश्रेष्ठ अच्छा वह कक्षा का सर्वश्रेष्ठ छात्र है।
छात्र है।
ऽ शरणागत में आए व्यक्ति की रक्षा शरण में आए व्यक्ति की रक्षा करनी करनी चाहिए। चाहिए।
ऽ नीचे को मत देखो। नीचे मत देखो।
ऽ पति-पत्नी आई है। पति-पत्नी आये हैं।
ऽ मैंने बोला। मैंने कहा।
ऽ वे विद्वान् महिला हैं। वे विदुषी महिला हैं।
ऽ गाय का दूध गरम पिओ। गाय का गरम दूध पीयो।
ऽ शायद वह जरूर आएगा। शायद वह आयेगा।
ऽ आपका कमीज फट गया। आपकी कमीज फट गई।
ऽ वह निरपराधी है। वह निरपराध है।
ऽ अपराधी दण्ड देने योग्य है। अपराधी दण्ड पाने योग्य है।
ऽ मैं तुम्हारा हाथ-पाँव तोड़ दूंगा। मैं तुम्हारे हाथ-पाँव तोड़ दूंगा।
ऽ उसकी माधुर्यता अवर्णनीय है। उसकी मधुरता अवर्णनीय है।
ऽ आपने मुस्करा दिया। आप मुस्करा दिये।
ऽ दही खट्टी है। दही खट्टा है।
ऽ तौलिया सूख रहा है। तौलिया सूख रही है।
ऽ वह निर्दयी है। वह निर्दय है।
ऽ वह निर्धनी है। वह निर्धन है।
ऽ उसकी शौर्यता दर्शनीय थी। उसका शौर्य दर्शनीय था।
ऽ पूज्यनीय पिताजी को प्रणाम पूजनीय पिताजी को प्रणाम ।
ऽ तुलसी श्रेष्ठ कवि था। तुलसी श्रेष्ठ कवि थे।
ऽ सूर रामभक्त कवि थे। सूर कृष्णभक्त कवि थे।
ऽ मैने तेरे को बोला तो था । मैंने तुमसे कहा तो था।
ऽ उसके तीन चाचे हैं। उसके तीन चाचा हैं।
ऽ चांदियों के दाम बढ़ गए हैं। चांदी के दाम बढ़ गए हैं।
ऽ मै आपसे श्रद्धा करता हूँ। मै आप पर श्रद्धा करता हूँ।
ऽ वह वापिस आ गया। वह वापस आ गया।
ऽ मैं मेरी माताजी को दिखाने गया था। मैं अपनी माताजी को दिखाने गया था।
विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न अशुद्ध वाक्य
अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
1. वह कुर्सी में बैठा था। वह कुर्सी पर बैठा था।
2. उन्होंने हाथ जोड़ा। उन्होंने हाथ जोड़े।
3. बेटी पराया धन होता है। बेटी पराया धन होती है।
4. मैंने बोला। मैं बोला।
5. मेरा प्राण संकट में है। मेरे प्राण संकट में हैं।
ज्ञान-प्राण शब्द का प्रयोग सदैव बहुवचन में होता है अतः मेरा प्राण के स्थान पर मेरे प्राण और है के स्थान पर हैं होगा।
6. वहाँ अनेकों लोग थे। वहाँ अनेक लोग थे।
उ.प्र.टी.ई.टी.
ज्ञान-अनेकों शब्द अशुद्ध है। इसका युद्ध रूप अनेक है जो एक का बहुवचन है।
7. मैंने कार्य करा है। मैंने कार्य किया है।
ज्ञान-करा है के स्थान पर किया है होना चाहिए।
8. वह प्रातःकाल के समय आया था। वह प्रातःकाल आया था।
ज्ञान-प्रातःकाल के समय में पुनरावृत्ति है क्योंकि काल, समय समानार्थी है । अतः समय शब्द हट जाएगा।
9. यह कहानी जो है सुदर्शन की यह कहानी सुदर्शन की लिखी
लिखी है। है।
10. बाघ और बकरी एक घाट पर बाघ और बकरी एक घाट पर
पानी पीती है। पानी पीते हैं।
ल्न्ज्ञज्प् ज्ञान-क्रिया बहुवचन की होगी अतः पीती है के स्थान पर पीते हैं का प्रयोग शुद्ध है।
11. इनमें से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(अ) मेरे को कल छुट्टी जाना है।
(ब) आप ही तो मना किए थे।
(स) मुझे लौटने में विलम्ब होगा।
(द) कपड़े डालकर तुमने क्या करा?
उत्तर-(स) मुझे लौटने में विलम्ब होगा।
ज्ञान-(अ) ‘मेरे को‘ अशुद्ध है इसके स्थान पर ‘मुझे‘ होना चाहिए।
(ब) आप ने ही तो मना किया था – शुद्ध वाक्य है।
(द) कपड़े पहनकर तुमने क्या किया? डालकर के स्थान पर पहनकर होना चाहिए तथा करा के स्थान पर किया होना चाहिए।
12. इनमें से शुद्ध वाक्य छाँटिए-
(अ) जीवन और साहित्य का घोर सम्बन्ध है।
(ब) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
(स) जीवन और साहित्य का गम्भीर सम्बन्ध है।
(द) जीवन और साहित्य का अपार सम्बन्ध है।
उत्तर-(ब) जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
ज्ञान-जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है- शुद्ध वाक्य होगा, शेष तीनों वाक्यों में प्रयुक्त घोर, गंभीर, अपार शब्द ठीक (उपयुक्त) नहीं हैं।
13. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(अ) मैं आपके प्रति श्रद्धा करता हूँ।
(ब) मैं आपके प्रति श्रद्धा रखता हूँ।
(स) मैं आपकी श्रद्धा करता हूँ।
(द) मैं आपके प्रति श्रद्धा मानता हूँ।
उत्तर-(ब) मैं आपके प्रति श्रद्धा रखता हूँ।
14. वाक्य के जिस भाग में त्रुटि हो उस पर निशान लगाएँ।
मैं प्रातःकाल के समय टहलने जाता हूँ।
(अ) (ब) (स) (द)
उत्तर-(ब) प्रातःकाल के समय के स्थान पर प्रातःकाल होना चाहिए।
15. अशुद्ध वाक्य छाँटिए- हरियाणा टी.ई.टी.
(अ) मैं कानपुर गया था।
(ब) मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करो।
(स) मेरा परीक्षाफल उत्तम है।
(द) गुरुजनों के ऊपर श्रद्धा रखो।
उत्तर-(द) गुरुजनों के ऊपर श्रद्धा रखो अशुद्ध वाक्य है इसके स्थान पर ‘गुरुजनों पर श्रद्धा रखो‘ होना चाहिए।
Recent Posts
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…
चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी ? chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi
chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी…
भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया कब हुआ first turk invaders who attacked india in hindi
first turk invaders who attacked india in hindi भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया…