अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न हुई संतति को क्लोन क्यों कहा गया है ? Why is the offspring formed by asexual reproduction referred to as clone ?

प्रश्न 3. अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न हुई संतति को क्लोन क्यों कहा गया है ? (Why is the offspring formed by asexual reproduction referred to as clone in hindi ?)
उत्तर : अलैंगिक जनन विधि में केवल समसूत्री विभाजन (mitosis) शामिल होता है इसलिए इस विधि द्वारा उत्पन्न संतति एक-दूसरे के समरूप और पूर्णरूप से अपने जनक के समान उत्पन्न होती है। आकारिकीय (morphological) और आनुवंशिक (genetically) रूप से जनक के समान जीवों को क्लोन (clone) कहा जाता हैं। इसलिए अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति को क्लोन कहते है।

अर्थात

जब कोई सन्तति अलैंगिक जनन विधि द्वारा उत्पन्न होती है तो यह संतति जनक के समान आकार और आनुवांशिकी गुणों वाली होती है अर्थात जनक के एकदम समान उत्पन्न होती है अर्थात ऐसा लगता है जैसे यह इसकी कॉपी या क्लोन हो इसलिए अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न हुई संतति को क्लोन कहा गया है |