JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: इतिहास

अलीगढ़ आंदोलन का संस्थापक कौन था ? अलीगढ़ आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया था किसने चलाया था

अलीगढ़ आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया था किसने चलाया था aligarh movement was started by in hindi ?

प्रश्न :  अलीगढ़ आंदोलन का संस्थापक कौन था ?
(अ) सर आगा खां (ब) मौलाना अल्ताफ हुसैन हाली (स) मौलाना शिबली (द) सर सैयद अहमद खां
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक सर सैयद अहमद खां थे। सैयद अहमद खां ने 1875 ई. में अलीगढ़ में एक ‘एंग्लो-मुस्लिम स्कूल‘ या मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की। 1920 ई. तक यही केंद्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रूप में हो गया। सैयद अहमद खां ने 1865 ई. में साइंटिफिक सोसाइटी की स्थापना की।

सांस्कृतिक और सामाजिक सुधार आंदोलन
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 पश्चिमी शिक्षा का श्रीगणेश किस स्वतंत्रता सेनानी द्वारा किया गया?
– राजा राममोहन राय
 सामान्यतः किसे भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है?
– राजा राममोहन राय
 आर्य समाज के संस्थापक कौन थे? -दयानंद सरस्वती
 ‘थियोसोफिकल सोसाइटी‘ के संस्थापक कौन थे?
– मैडम ब्लावेट्स्की
 भारत की थियोसोफिकल सोसाइटी के संस्थापक कौन थे/थी?
– मैडम ब्लावेट्स्की
नोट- ‘थियोसोफिकल सोसाइटी‘ की स्थापना एक रूसी महिला मैडम एच.पी. ब्लावेट्स्की , अमेरिकी सैनिक अधिकारी कर्नल अल्कॉट, विलियम क्वॉन जज एवं अन्य द्वारा 1875 ई. में न्यूयॉर्क में की गई थी। 1879 ई. में कर्नल अल्कॉट एवं मैडम ब्लावेट्स्की भारत आए तथा मद्रास में अड्यार के निकट थियोसोफिकल सोसाइटी के मुख्यालय की स्थापना की।
 कलकत्ता में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा की गई?
– सर विलियम जोंस
 वर्ष 1870 में ‘भारतीय सुधार संघ‘ के संस्थापक कौन थे?
-केशव चंद्र सेन
 राजा राममोहन राय, पं. ईश्वर चंद्र विद्यासागर, ज्योतिबा फूले एवं भारतेंदु हरिश्चंद्र में से कौन भारत में सामाजिक और धार्मिक सुधार में सक्रियता से नहीं जुड़े थे? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
 शारदा अधिनियम का संबंध किससे है? – बाल विवाह
 ‘वहाबी आंदोलन‘ का मुख्य उद्देश्य क्या था?
– इस्लाम को परिशुद्ध करना
 अलीगढ़ में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति कौन थे? – हकीम अजमल खान
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. स्वामी दयानंद सरस्वती ने प्रथम आर्य समाज 1875 ई.में कहां स्थापित किया था?
(अ) बंबई (स) नागपुर
(ब) लाहौर (द) अहमदनगर
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
दयानंद सरस्वती द्वारा 1875 ई. में बंबई में आर्य समाज की ना की गई तथा 1877 ई. में इसका मुख्यालय लाहौर बनाया। इन्होने हिंदु धर्म को प्रतिष्ठित करने के लिए 10 सिद्धांतों की स्थापना की जो निम्नलिखित हैं-
(1) सत्य केवल वेदों में निहित है। इस कारण वेदों का अध्ययन परम आवश्यक है।
(2) वेद मंत्रों के आधार पर हवन किया जाना चाहिए
(3) मूर्ति पूजा का विरोध
(4) अवतारवाद एवं धार्मिक यात्राओं का विरोध
(5) कर्म सिद्धांत एवं आवागमन सिद्धांत का समर्थन
(6) निराकार ईश्वर की एकता में विश्वास
(7) स्त्री शिक्षा में विश्वास
(8) विशेष परिस्थितियों में विधवा विवाह की स्वीकृति
(9) बाल विवाह एवं बहु विवाह का विरोध एवं
(10) हिंदी तथा संस्कृत भाषा का प्रचार।
2. ‘आर्य समाज‘ के संस्थापक कौन थे-
(अ) एनी बेसेंट (ब) राजा राममोहन राय
(स) दयानंद सरस्वती (द) विवेकानंद
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. औपनिवेशिक भारत में ‘आर्य समाज‘ स्थापित करने वाले निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) स्वामी दयानंद
(ब) आर.जी. भंडारकर
(स) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(द) महादेव गोविंद रानाडे
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
(अ) दयानंद सरस्वती (ब) केशव चंद्र
(स) राममोहन राय (द) विवेकानंद
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
रामकृष्ण मिशन की स्थापना (1896-97 ई.) स्वामी विवेकानंद ने की थी। सर्वप्रथम मठ की स्थापना कलकत्ता के समीप वराह नगर में की गई, तत्पश्चात वेलूर (कलकत्ता) में मिशन की स्थापना की गई।
5. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?
(अ) विवेकानंद (ब) रामकृष्ण
(स) एम.जी.रानाडे (द) केशवचंद्र सेन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम कब बनाया था?
(अ) 1813 (ब) 1835
(स) 1833 (द) 1844
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
अंग्रेजों ने भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम 1835 ई में बनाया था। भारत में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनवाने में लॉर्ड मैकाले का महत्त्वपूर्ण योगदान था।
7. बुनियादी शिक्षा का विचार पहले किसने प्रस्तुत किया था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) राजा राममोहन राय
(स) महात्मा गांधी (द) दयानंद सरस्वती
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
बुनियादी शिक्षा का विचार महात्मा गांधी ने अपनी वर्धा योजना (1937) में प्रस्तुत किया था। इससे डॉ. जाकिर हुसैन भी जुड़े थे। गांधीजी ने अपने हरिजन पत्र में इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इस योजना का मूलभूत सिद्धांत ‘हस्त उत्पादक कार्य‘ था। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को मातभाषा में 7 वर्ष तक विद्या अध्ययन करवाया जाता था।

9. अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
(अ) मोहम्मद अली जिन्ना (ब) मुहम्मद अली
(स) शौकत अली (द) सर सैयद अहमद खां
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. ‘नए भारत का पैगंबर‘ किसे कहा जाता है?
(अ) दयानंद सरस्वती (ब) श्री रामकृष्ण
(स) राजा राममोहन राय (द) स्वामी विवेकानंद
उत्तर-(स)
राजा राममोहन राय को ‘भारतीय पुनर्जागरण का पिता‘ तथा भारतीय राष्ट्रवाद एवं ‘नए भारत का पैगंबर‘ कहा जाता है। इन्हें नवप्रभात का तारा तथा नवजागरण का अग्रदूत भी कहा जाता है।
11. निम्नलिखित में से किसे ‘भारतीय पुनर्जागरण का जनक‘ माना जाता है?
(अ) राजा राममोहन राय (ब) रबींद्र नाथ टैगोर
(स) स्वामी दयानंद सरस्वती (द) स्वामी विवेकानंद
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. ‘ब्रह्म समाज‘ के संस्थापक थे-
(अ) स्वामी दयानंद सरस्वती (ब) ईश्वरचंद्र विद्यासागर
(स) राजा राममोहन राय (द) स्वामी विवेकानंद
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
राजा राममोहन राय भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन के अग्रगामी थे। इन्होंने ही सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह का विरोध किया तथा उसका अंत करवाया। इन्होंने ‘ब्रह्म समाज‘ की
स्थापना 1828 ई. में की और बहुदेववाद का विरोध किया।
13. इसके संस्थापक राजा राममोहन राय थे –
(अ) ब्रह्म समाज (ब) रामकृष्ण मिशन
(स) प्रार्थना समाज (द) आर्य समाज
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. ‘प्रार्थना समाज‘ का संस्थापक कौन था?
(अ) रामकृष्ण परमहंस (ब) स्वामी विवेकानंद
(स) आत्माराम पांडुरंग (द) दयानंद सरस्वती
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
1867 ई. में केशवचंद्र सेन की प्रेरणा से बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। इसके प्रमुख संस्थापक डॉ. आत्माराम पांडुरंग एवं महादेव गोविंद रानाड़े थे। प्रार्थना समाज का प्रमुख उद्देश्य जाति पाति का विरोध, पुरुषों तथा स्त्रियों की विवाह की आयु में वृद्धि, विधवा विवाह, स्त्री शिक्षा आदि था।
15. राजा राममोहन राय ने किसके विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन का आयोजन किया था?
(अ) जाति प्रथा
(ब) सती प्रथा
(स) समाज में महिलाओं की अपमानजनक स्थिति
(द) व्यर्थ के धार्मिक अनुष्ठानों का पालन
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
राजा राममोहन राय ने सती प्रथा के विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन का आयोजन किया था।
16. उपनिवेशी भारत में कोलकाता में ‘एशियाटिक
सोसाइटी‘ की स्थापना किसने की थी?
(अ) विलियम जोंस (ब) ए.ओ. ह्यूम
(स) राजा रवि वर्मा (द) केशव चंद्रसेन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
विलियम जोंस द्वारा 1784 ई. (हेस्टिंग्स के समय) में ‘द एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल‘ की स्थापना की गई।
17. निम्नलिखित में से वह आयोग कौन-सा है जिसने सबसे पहले भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया ?
(अ) मैकाले आयोग (ब) चार्ल्स आयोग
(स) हंटर आयोग (द) बेंटिंक आयोग
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
सर्वप्रथम चार्ल्स वुड आयोग में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया गया। इस आयोग ने सुझाव दिया था कि ग्राम स्तर पर देशी भाषा के माध्यम से अध्ययन के लिए प्राथमिक पाठशालाएं स्थापित की जाएं और उनसे ऊपर जिला स्तर पर एंग्लो वर्नाक्यूलर हाईस्कूल एवं संबंधित कॉलेज खोले जाएं।
18. सर्वोदय का आशय है-
(अ) संपूर्ण क्रांति (ब) असहयोग
(स) सबका उत्थान (द) अहिंसा
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
सर्वोदय का अर्थ है-सबका उत्थान। सर्वोदय की अवधारणा महात्मा गांधी ने जॉन रस्किन की पुस्तक ‘अनटू दिस लास्ट‘ से ग्रहण की थी।
19. 19 वीं शताब्दी में सबसे पहले शुरू किया जाने वाला सुधार आंदोलन निम्नलिखित में से कौन-सा था?
(अ) प्रार्थना समाज (ब) ब्रह्म समाज
(स) आर्य समाज (द) रामकृष्ण मिशन
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
19वीं शताब्दी में सबसे पहले राजा राममोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की गई थी।
20. सत्य शोधक समा के संस्थापक महाराष्ट्र में कौन थे ?
(अ) डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर (ब) डॉ. आत्माराम पांडुरंग
(स) गोपाल बाबा वाला (द) ज्योतिबा फुले
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
सत्य शोधक समाज की स्थापना 1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने की था। जिसमें मानव अधिकारों एवं जाति प्रथा के उन्मूलन पर बल
दिया गया।
21. औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए ‘शारदा
सदन‘ स्कूल की स्थापना किसने की ?
(अ) सरोजिनी नायडू (ब) पंडिता रमाबाई
(स) दयानंद सरस्वती (द) महादेव गोविंद रानाडे
S.S.C. कांस्टेबल (G.D.) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
औपनिवेशिक भारत में भारतीय विधवाओं के लिए ‘शारदा सदन‘ स्कूल की स्थापना 1889 ई. में पंडिता रमाबाई ने मुंबई में की।

Sbistudy

Recent Posts

Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic

Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…

2 weeks ago

Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)

Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…

2 weeks ago

Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise

Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…

2 weeks ago

Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th

Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…

2 weeks ago

विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features

continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…

2 weeks ago

भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC

भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…

2 weeks ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now