परमाणु क्या है , परिभाषा , उदाहरण , परमाणु की खोज किसने की और कब (what is atom in hindi)

(what is atom in hindi) परमाणु क्या है , परिभाषा , उदाहरण , परमाणु की खोज किसने की और कब : किसी भी पदार्थ का आधार परमाणु होता है अर्थात सभी पदार्थ परमाणुओं से मिलकर बने होते है।
दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर अणु का निर्माण करते है और अणु मिलकर हमारे चारों ओर उपस्थित सभी चीजो का निर्माण करती है अत: हम कह सकते है सभी वस्तुओं और पदार्थो का आधार परमाणु ही होता है।
परमाणु तीन कणों से मिलकर बना होता है
1. इलेक्ट्रॉन
2. प्रोटॉन
3. न्यूट्रॉन
इनमे से प्रोटोन और न्यूट्रॉन परमाणु के नाभिक में पाये जाते है , नाभिक परमाणु का केन्द्र भाग होता है। जहाँ प्रोटोन पर धनावेश होता है , इलेक्ट्रान पर ऋणात्मक आवेश और न्यूट्रॉन आवेश रहित होता है अर्थात न्यूट्रॉन पर कोई आवेश विद्यमान नही रहता है।
परमाणु में सामान्यत: प्रोटोन और इलेक्ट्रान की संख्या समान होती है।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की proton और neutron भी क्वार्क और ग्लून्स नामक कणों से मिलकर बने होते है।
परमाणु की संरचना निम्न प्रकार दर्शायी जाती है –

परमाणु ग्रीक भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है “जिसे तोडा न जा सके ” , क्योंकि जब परमाणु की खोज हुई थी तब इसे सबसे छोटा कण माना गया था और माना गया था की परमाणु को तोडा नहीं जा सकता अर्थात इसी से सब चीजो का निर्माण हुआ है , यह सबसे छोटी इकाई माना गया।
लेकिन बाद में जब इलेक्ट्रान , प्रोटोन और न्यूट्रॉन की खोज हुई तो पता चला की परमाणु भी अन्य कणों से मिलकर बना होता है और तो और प्रोटोन और न्यूट्रॉन भी क्वार्क और ग्लून्स से मिलकर बने होते है।

परमाणु की खोज किसने और कब की ?

परमाणु की खोज जॉन डाल्टन ने 1803 में की थी और परमाणु को समझाने के लिए उन्होंने अपनी आण्विक सिद्धांत दिया जिसके बिंदु निम्न प्रकार है –
1. प्रत्येक पदार्थ बहुत ही छोटे कणों से मिलकर बना होता है इन कणों को परमाणु कहते है।
2. एक ही पदार्थ के सभी परमाणु आकार , भार , और अन्य गुणों में समान होते है लेकिन अलग अलग पदार्थो के परमाणुओं के गुण अलग अलग हो सकते है।
3. परमाणु को न तोडा जा सकता है , न बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है।